App

भोपाल सेंट्रल जेल में रात को क्या हुआ? जेलर पर दुष्कर्म का आरोप, जानिए 23 साल पुराना कनेक्शन

भोपाल सेंट्रल जेल के जेलर पर महिला गार्ड से दुष्कर्म का आरोप है. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही पुराने रिकॉर्ड के आधार पर जांच भी कर रही है.

भोपाल सेंट्रल जेल में रात को क्या हुआ? जेलर पर दुष्कर्म का आरोप, जानिए 23 साल पुराना कनेक्शन
Image Credit: ZEE CREATIVE

मध्य प्रदेश की भोपाल सेंट्रल जेल से एक गंभीर मामला सामने आया है. यहां 58 वर्षीय महिला जेल गार्ड ने जेलर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. महिला की शिकायत के आधार पर गांधी नगर पुलिस ने आरोपी जेलर मैग्नु सिंह मरावी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

महिला गार्ड ने अपनी शिकायत में बताया कि रात करीब 10:30 बजे ड्यूटी के दौरान जेल परिसर में गश्त कर रही थी, तभी उनकी मुलाकात जेलर मरावी से हुई. उन्होंन आरोप लगाया है कि जेलर ने पहले महिला गार्ड पर टिप्पणियां कीं. उसके बाद फिर जबरन वॉशरूम में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया.

जेलर पर धमकी का आरोप

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद जेलर ने उसे किसी को भी इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी. इसके बाद महिला ने देर रात गांधी नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला का मेडिकल परीक्षण कराया. इसके अलावा, जेल परिसर में पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना भी किया.

इस मामले पर जेल प्रशासन की तरफ से भी प्रतिक्रिया सामने आई है. केंद्रीय जेल ने महिला गार्ड के सेवा का रिकॉर्ड खंगाना. रिकॉर्ड के मुताबिक, महिला गार्ड के कार्यकाल के दौरान जेल अधिकारियों और अन्य कर्मचारयों के खिलाफ कई बार शिकायत भी की गई है.

2003 से आ रहीं शिकायतें

जेल प्रशासन ने बताया कि महिला गार्ड के कामकाज को लेकर 2003 से ही शिकायतें आ रही है. इसके अलावा, उनकी पुरानी शिकायतों का भी जिक्र किया है. दावा किया गया है कि अलग-अलग सालों में कई शिकायतें दर्ज की गई हैं

कब-कब की गई शिकायत?

2004: तत्कालीन जेल अधीक्षक के खिलाफ आरोप लगाए थे. 
2018: तीन कर्मचारियों के खिलाफ छेड़छाड़ के शिकायत दर्ज कराई थी. 
2021: हेड गार्ड के खिलाफ उनके व्यवहार को लेकर शिकायत की थी. 
2021: एक गार्ड पर भी धमकी देने का आरोप लगाया था.

इसके अलावा, प्रशासन की तरफ से 2026 की शिकायत का हवाला दिया गया है, जिसमें जेल के मुख्य द्वारपाल ने महिला गार्ड पर उनके दुर्व्यवहार करने और झूठे आरोप लगाने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई थी. लेकिन पुराने रिकॉर्ड और शिकायतों के आधार पर यह नहीं कहा जा सकता है कि महिला गार्ड के आरोप गलत हैं या सही. इनकी पुष्टि पुलिस जांच के आधार पर ही की जा सकती है.

मामले की जांच चल रही है

इस मामले पर सीनियर पुलिस अधिकारी शशांक जैन ने इंडिया टुडे को जानकारी देते हुए बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. उन्होंने आगे बताया कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है. सभी रिकॉर्ड और सबूतों के आधार पर ही मामले की जांच की जाएगी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Manish Kushawah

Manish Kushawah

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More