App

सोनिया गांधी का इटली वाला घर क्यों खरीदा था? बिजनेसमैन में दिया क्लियर जवाब; अब राहुल गांधी से की ये खास अपील

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की इटली वाला बचपन का घर अब म्यूजियम में तब्दील होगा. घर को खरीदने वाले भारतीय मूल के व्यापारी सुखदेव सिंह कांग ने इस बात की जानकारी दी है.

सोनिया गांधी का इटली वाला घर क्यों खरीदा था? बिजनेसमैन में दिया क्लियर जवाब; अब राहुल गांधी से की ये खास अपील
Image Credit: सोनिया गांधी का इटली वाला घर बनेगा म्यूजियम. (फोटो- एआई)

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के बचपन का घर आने वाले समय में एक म्यूजियम में तब्दील किया जा सकता है. ये घर इटली में है.  एक सिख व्यवसायी ने इस घर को करीब 6 साल पहले खरीदा था और व्यवसायी ने उम्मीद जताई है कि कांग्रेस नेता इस घर के विकास और जीर्णोद्धार के बाद इसको देखने के लिए जरूर आएंगी.

दरअसल, यह घर इटली के विसेंजा प्रांत के लुसियाना में स्थित है. ग्रे पत्थर और कंक्रीट से बनी इमारत में स्थित यह छह कमरों वाला घर ब्रेशिया से लगभग एक घंटे की दूरी पर है, जहां व्यवसायी सुखदेव सिंह कांग रहते हैं. सुखदेव सिंह कांग मूल रूप से पंजाब के होशियारपुर जिले के जुहुरा गांव के रहने वाले हैं और वह 1992 में इटली चले गए थे. साल 2020 में उन्होंने इस घर को खरीदा था.

म्यूजियम में तब्दील होगा घर 

हाल में ही कांग अमृतसर के दौरे पर आए थे, जहां पर उन्होंने कहा कि उनका परिवार इस घर को पाकर काफी खुश है. वे सोनिया गांधी की बचपन की यादों के सम्मान में इसको एक म्यूजिमय में तब्दील करने को प्रतिब्ध हैं. कांगे ने कहा कि हमारे लिए यह एक खुशी की बात है. हमने इस घर को साल 2020 में खरीदा था, इसके तुरंत बाद कोविड महामारी आ गई थी.

घर को लेने के बाद सबसे पहले इसके अंदर रिनोवेशन का काम शुरू किया गया. कांग का कहना है कि कांग्रेस की दिग्गज नेता सोनिया गांधी की यादें इस घर से जुड़ी हुई हैं. इसी घर में उनका जन्म हुआ था. हमने जब इस घर को खरीदा था, तो हमने निश्चय किया था कि इसको म्यूजियम में तब्दील करेंगे. हम अपने बयान पर अड़े हैं.

घर के मूल रूप में नहीं होगा कोई बदलाव

कांग का कहना है कि घर के भीतरी हिस्सें में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. इस घर में जो भी चीज जैसे थी, लगभग वैसे ही है. घर के अंदर कोई ज्यादा बदलाव या छेड़छाड़ नहीं की गई. उन्होंने कहा कि हमने साफ-सफाई तो की है, लेकिन उनकी कई छोटी-छोटी चीजें अभी भी वहां मौजूद हैं।

कांग ने कहा कि भले ही उन्होंने ये घर खरीदा है, लेकिन उनका परिवार इस घर में नहीं रहता है. वह केवल इस घर की देखभाल करते हैं. इस घर के रखरखाव पर हर साल लगभग 1,000 यूरो खर्च किया जाता है.कांग ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि हालात सही होने पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी इटली की यात्रा करेंगी और अपने पुराने घर जरूर आएंगी.

भावनात्मक लगाव के कारण फैसला

कांग ने यह भी बताया कि यह घर उनके लिए उनके भीतर इतना लगाव क्यों है. उन्होंने अपने भावनात्मक लगाव को समझाते हुए कांग ने पाकिस्तान में मौजूद अपने पूर्वजों के घरों से जुड़ी अपने परिवार की यादों का उदाहरण दिया. कांग का कहना है कि हमारे दादा-दादी का जन्म पाकिस्तान में हुआ था। अपनी आखिरी सांस तक हमारी दादी अक्सर रोते हुए कहती थीं, 'बेटा, मैं पाकिस्तान में अपना वह घर देखना चाहती हूं, जहां मेरा जन्म हुआ था.

कांग ने यह भी कहा कि भले ही वह आज करोड़ों के आलीशान हवेलियों में रह रही हों, लेकिन जिस घर में सोनिया गांधी का जन्म  हुआ, वह एक पवित्र स्थान है. मैं इसको किसी धार्मिक स्थल से कम नहीं मानता, क्योंकि यहीं उनके माता-पिता ने उनका पालण-पोषण किया था. वह अपने घर को देखने जरूर आएंगीं.

बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना

कांगा ने यह भी विश्वास जताया कि इस म्यूजियम में पूरा होने के बाद यहां पर बड़ी संख्या में लोग आएंगे, जिससे स्थानीय गांव की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलने की संभावना है. कांग ने बताया कि उनकी पत्नी और बेटी भी इस पहल का समर्थन करती हैं और इस संपत्ति को संरक्षित करने के उनके प्रयास में शामिल हैं।

कांग ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी से इटली के इस गांव का दौरा करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग, इटली में रहने वाला सिख समुदाय और विदेशों में बसे भारतीय मूल के लोग, सीपीपी चेयरपर्सन सोनिया गांधी का  स्वागत करने को तैयार हैं. (इनपुट- आईएएनएस)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

abhinav tripathi

abhinav tripathi

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More