App

MP में LPG सिलेंडर के नए कनेक्शन बंद! मार्च से क्यों अटके आवेदन? जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा

जबलपुर में मार्च 2026 से LPG के 14.2 किग्रा वाले नए सिलेंडर के कनेक्शन नहीं हो रहे हैं. इसको लेकर एजेंसी के कर्मचारियों ने ईरान-अमेरिका युद्ध को जिम्मेदार ठहराया है. वहीं कांग्रेस ने एमपी सरकार घेरा है.

MP में LPG सिलेंडर के नए कनेक्शन बंद! मार्च से क्यों अटके आवेदन? जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा
Image Credit: ZEE CREATIVE

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एलपीजी गैस को लेकर बड़ा संकट गहराने लगा है. शहर की गैस एजेंसियों पर 14.2 किग्रा के नए सिलेंडर के कनेक्शन मिलना बंद हो गए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, मार्च 2026 के बाद से गैस कनेक्शन मिलना बंद हो गए हैं. इसके पीछे की वजह ईरान-अमेरिका युद्ध के दौरान गैस की शॉर्टेज आई थी. उसके बाद से इन कनेक्शन को बंद कर दिया गया है.

वहीं गैस एजेंसी की तरफ से भी जानकारी दी गई है कि नए कनेक्शन के लिए बड़ी संख्या में आवेदन उनके पास जमा हैं. लोग लगातार एजेंसी पहुंचकर अपने आवेदन की स्थिति और कनेक्शन मिलने के बारे में पूछ रहे हैं, लेकिन मार्च 2026 के बाद से 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर के नए कनेक्शन जारी नहीं किए जा रहे हैं.

क्या बोले गैस एजेंसी कर्मचारी ?

वहीं गैस एजेंसी में काम करने वाले कर्मचारियों में रेखा ठाकुर और अनुराग ठाकुर का कहना है कि ईरान-अमेरिका युद्ध के दौरान गैस की किल्लत के बाद से ही इन कनेक्शनों पर रोक दिया गया है. ऊपर से नए कनेक्शन देने को लेकर अब तक कोई दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं. फिलहाल, इसके विकल्प के तौर पर 10 किलोग्राम वाले जिप सिलेंडर का कनेक्शन दिया जा रहा है. आगे उन्होंने कहा कि ऊपर से जैसे निर्देश मिलेंगे, उसी के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी.

जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा

वहीं इस मामले को लेकर प्रदेश में सियासत भी शुरू हो गई है. वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पोस्ट शेयर कर एमपी सरकार पर निशाना साधा है. जीतू पटवारी ने पोस्ट में लिखा है कि, " रसोई गैस पर अघोषित ताला, आम आदमी की जेब पर सीधा डाका!"

उन्होंने आगे लिखा है कि, "​मार्च 2026 से 14.2 किलो के नए घरेलू गैस कनेक्शन बंद, ​भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में 70 हजार से ज्यादा आवेदन अटके, लोग एजेंसियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं!" इसके अलावा, उन्होंने एमपी के सीएम मोहन याव से 14.2 किग्रा के नए सिलेंडर वाले कनेक्शन को तुरंत बहाल करने की मांग की है. साथ ही लंबित आवेदनों का समाधान करने की भी अपील की है.

(रिपोर्टः कुलदीप बाबेले, जबलपुर)
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Manish Kushawah

Manish Kushawah

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More