)
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह इस समय दो दिवसीय भारत की यात्रा पर हैं. पीएम बालेन शाह का सोमवार (23 नवंबर) को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी भी उपस्थित रहे. नेपाल के पीएम शाह को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद उन्होंने भारत के प्रतिनिधिमंल से मुलाकात की.
इसके बाद हैदराबाद हाउस में पीएम नरेंद्र मोदी ने नेपाली पीएम बालेन शाह का स्वागत किया, जहां पर दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच द्विपक्षीय वार्ता चली. जानकारी के अनुसार, बालेन शाह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिवेणी से लाया गया गंगाजल भेंट किया. वहीं, नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने पीएम मोदी को पवित्र पशुपतिनाथ मंदिर का रुद्राक्ष और चंदन भेंट किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के पीएम बालेन शाह के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता के दौरान कई समझौतों पर बात बनी है. जानकारी के अनुसार, दोनों देशों के स्वास्थ्य मंत्रालय के बीच हेल्थ और मेडिसिन को लेकर समझौता हुआ है. इसके अलावा आयुर्वेदा को लेकर भी करार किया गया है. वहीं, इसरो और नेपाल के संचार मंत्रालय के बीच करार भी हुआ है.
अधिक जानकारी जोड़ी जा रही है...