App

संसद का शीतकालीन सत्र कब? जयराम रमेश ने सरकार पर उठाए सवाल, बोले- ‘PM-HM की जोड़ी क्या खेल खेल रही?’

संसद के आगामी सत्र की रूपरेखा और तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. जयराम रमेश ने शीतकालीन सत्र और परिसीमन से जुड़े मुद्दों पर सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार बनी अनिश्चितता के पीछे या तो सरकार की उलझन है या कोई बड़ी रणनीति छिपी है.

संसद का शीतकालीन सत्र कब? जयराम रमेश ने सरकार पर उठाए सवाल, बोले- ‘PM-HM की जोड़ी क्या खेल खेल रही?’
Image Credit: जयराम रमेश (ANI)

संसद का शीतकालीन सत्र कब शुरु होगा? परिसीमन पर केंद्र की मोदी सरकार के मन में क्या कुछ चल रहा है? यानी मानसून सत्र को लेकर अब तक तस्वीर साफ क्यों नहीं हुई? ऐसे तमाम सवालों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोलते हुए कई सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि संसद सत्र और परिसीमन जैसे अहम मुद्दों पर लगातार बना सस्पेंस सरकार की रणनीति को लेकर संदेह पैदा करता है. रमेश ने तमाम चीजों को लेकर केंद्र सरकार के ऊपर सवालों की झड़ी लगा दी है. 

मोदी सरकार पर साधा निशाना

सोशल मीडिया पर लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखकर रमेश न सिर्फ मोदी सरकार पर तंज कसा बल्कि बीजेपी आलाकमान के दो बड़े नेताओं की कार्यशैली के साथ-साथ उनकी नीयत पर निशाना साधते हुए अपने तीखे सवालों के जवाब की मांग की है.

संसद का शीतकालीन सत्र अमूमन कब शुरू होता है? 

देश में संसद के सत्रों के लिए कोई निश्चित तारीख तय नहीं है. सरकार की सलाह पर राष्ट्रपति सत्र बुलाने की औपचारिक घोषणा करते हैं. भारत में संसद का शीतकालीन सत्र अमूमन नवंबर के अंत या दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू होता है और आमतौर पर दिसंबर के तीसरे या चौथे सप्ताह तक चलता है.

2024 में 25 नवंबर से 20 दिसंबर तक संसद का शीतकालीन सत्र चला था.
2025 में 01 दिसंबर से 19 दिसंबर तक शीतकालीन सत्र आयोजित हुआ था.

2026 के शीतकालीन सत्र के दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक तिथियों की घोषणा अबतक नहीं हुई है. इसी को लेकर रमेश ने सरकार पर निशाना साधा है.

प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की ‘जुगलबंदी’

तीन दिन पहले बीते गुरुवार को कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया कि नोटबंदी और 'वोटबंदी' एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, क्योंकि नोटबंदी के जरिए लोगों की कमाई और रोजी-रोटी पर चोट की गई थी, अब 'वोटबंदी' के जरिए उनके लोकतांत्रिक अधिकारों और आवाज को निशाना बनाया जा रहा है.

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर एक पोस्ट के जरिए आरोप लगाया कि वोट चोरी केवल चुनाव में गड़बड़ी का मामला नहीं है, बल्कि यह प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की ‘जुगलबंदी’ के जरिये जनता के अधिकार, उसकी आवाज और सरकार को जवाबदेह बनाने की ताकत पर बड़ा हमला है.

तब उन्होंने लिखा था- 'वोट सिर्फ सरकार बनाने का अधिकार नहीं है. यह सरकार को जवाबदेह बनाने का अधिकार है. कांग्रेस की लड़ाई केवल वोट बचाने की नहीं, बल्कि हर नागरिक का अधिकार बचाने की है.'

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shwetank Ratnamber

Shwetank Ratnamber

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More