SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

500 करोड़ का खेल या सियासी साजिश? भड़के CM फडणवीस ने दिए हाई-लेवल जांच के आदेश

महाराष्ट्र में 500 करोड़ के कथित घोटाले और सियासी साजिश के आरोपों पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कड़ा रुख अपनाते हुए हाई-लेवल जांच के आदेश दिए हैं. इस मामले से जुड़ी ताजा अपडेट और राजनीतिक हलचल की पूरी जानकारी यहां पढ़ें.

Written By Ravindra Pratap Singh
Published: Oct 23, 2026, 09:04 PM IST | Updated: Oct 23, 2026, 09:27 PM IST
Image Credit: श्रीकांत शिंदे और मनोज जरांगे का नाम! 500 करोड़ के वायरल ऑडियो विवाद पर भड़के सीएम फडणवीस, होगी उच्च स्तरीय जांच
Join

महाराष्ट्र की सियासत में एक वायरल ऑडियो क्लिप हलचल पैदा कर दी है. इस वायरल क्लिप को मराठा आरक्षण आंदोलन के प्रमुख नेता मनोज जरांगे पाटिल ने जारी किया है इस क्लिप में मराठा आंदोलन को दबाने के लिए कथित तौर 500 करोड़ रुपये के लेनदेन की बात चल रही है. वायरल वीडियो में हो रहे इस सनसनीखेज खुलासे के बाद सूबे के राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है. सीएम फडणवीस के मुताबिक, जांच के बाद ही मामले से जुड़े तथ्यों और आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी.

अब इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सूबे के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस पूरे प्रकरण की गहराई से जांच करने का फैसला किया है. आइए आपको बताते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है और इस पर सरकार क्या कदम उठाने जा रही है. फडणवीस ने कहा कि जांच में इस बात का भी पता लगाया जाएगा कि यह ऑडियो क्लिप करीब ढाई साल बाद क्यों सामने आया. सरकार यह जानने की कोशिश करेगी कि इसे जारी करने के पीछे क्या मकसद था और इसमें किए गए दावों में कितनी सच्चाई है.

क्या है पूरा मामला और क्या हैं आरोप?

यह पूरा विवाद एक वायरल ऑडियो क्लिप के सामने आने के बाद शुरू हुआ है. इस ऑडियो के जरिए यह दावा किया गया है कि मराठा आरक्षण आंदोलन की आग को बुझाने या उसे प्रभावित करने के लिए 500 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि का लेन-देन हुआ था. आरोप यह भी लगाया गया है कि यह रकम शिवसेना सांसद और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे डॉ. श्रीकांत शिंदे के माध्यम से मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे तक पहुंचाई गई थी. इस तरह के गंभीर आरोपों के सामने आते ही महाराष्ट्र की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है, जिससे सियासी सरगर्मी काफी तेज हो गई है.

यह भी पढ़ेंः सेना से सीधे पुलिस में एंट्री! अग्निवीरों के भविष्य को लेकर महाराष्ट्र सरकार का ऐतिहासिक फैसला

देवेंद्र फडणवीस बोले-ऑडियो की होगी जांच

नागपुर में मीडिया से बात करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस पूरे मामले पर सरकार का रुख स्पष्ट किया. उन्होंने बताया कि शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) दोनों ने मिलकर इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है.

ऑडियो की जांच से पता चलेगा पर्दे के पीछे कौन?

मुख्यमंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा कि सरकार इस वायरल ऑडियो क्लिप की सत्यता की पूरी तरह से जांच करवाएगी. इसके साथ ही, इस ऑडियो के पीछे किसकी क्या मंशा थी और इसमें पर्दे के पीछे या सामने कौन-कौन लोग शामिल हैं, उनकी भूमिका की भी बारीकी से पड़ताल की जाएगी. सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि जनता के सामने सच्चाई बिल्कुल साफ होकर आए.

ढाई साल बाद क्यों सामने आया ऑडियो?

इस पूरे प्रकरण में सबसे बड़ा और दिलचस्प सवाल यह उठाया जा रहा है कि आखिर यह ऑडियो क्लिप ढाई साल बाद अब अचानक क्यों सामने आया है? सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी इस बात पर विशेष जोर दिया है कि जांच के दौरान इस पहलू को मुख्य रूप से खंगाला जाएगा. सरकार यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि,

सरकार का मानना है कि जब तक इन तमाम सवालों के जवाब नहीं मिल जाते, तब तक इस ऑडियो में किए गए दावों की सच्चाई पर पूरी तरह मुहर नहीं लगाई जा सकती.

जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी

फिलहाल, यह मामला सिर्फ एक ऑडियो क्लिप तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि यह महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में एक बड़ा तूफान बन चुका है. सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच इस मुद्दे पर तीखी बयानबाजी देखने को मिल रही है. सीएम फडणवीस ने ये स्पष्ट कर दिया है कि जांच एजेंसी और पुलिस इस मामले के हर एक कोने की थाह लेंगी. इसके बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि इन आरोपों में कितनी सच्चाई है और इसके पीछे कौन लोग थे. बहरहाल, इस जांच की रिपोर्ट आने के बाद राज्य की राजनीति में कई और बड़े खुलासे होने की पूरी संभावना है.

यह भी पढ़ेंः शादी, तलाक, लिव-इन, हलाला और विरासत... महाराष्ट्र में UCC पर 37 सवाल; आप भी सरकार को दे सकते हैं सुझाव

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रवींद्र प्रताप सिंह ने साल 2015 में जागरण.कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा मौजूदा समय वो ज़ी न्यूज डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं. अगस्त 2025 में उन्होंने ज़ी न्यूज ज्वाइन किया है. रवींद्र देश और दुनिया की खबरों के अलावा खेलों में क्रिकेट जगत और क्राइम की खबरों पर बेहतरीन पकड़ रखते हैं. इसके पहले रवींद्र रिपब्लिक भारत में इवनिंग शिफ्ट के इंचार्ज रहे और शाम की शिफ्ट संभालते हुए होम पेज की जिम्मेदारी रवींद्र के ऊपर थी. उससे पहले रवींद्र ने जनसत्ता और न्यूज नेशन में भी शाम की शिफ्ट और होम पेज की जिम्मेदारी बखूबी निभाई. इसके पहले रवींद्र ने 5 सालों तक पी7 और लाइव इंडिया जैसे न्यूज चैनलों में काम किया था. रवींद्र आकाशवाणी में काम करने का अनुभव रखते. अवध यूनिवर्सिटी से मॉस कम्युनिकेशन से पोस्ट ग्रेजुएट रवींद्र पिछले डेढ़ दशक से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. आप रवींद्र से जुड़ने के लिए Ravindra.Singh@India.com पर मेल कर सकते हैं या फिर फेसबुक पर संपर्क करने के लिए https://www.facebook.com/pintu.singh.397 और एक्स पर https://x.com/rs66533 रवींद्र से संपर्क किया जा सकता है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES