SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

SIR पर बवाल: आकाशवाणी भवन में धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, BJP ने वीडियो दिखाकर पूछा- पहले सही थे या आज?

नई दिल्ली में इंडिया गठबंधन का सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है. विपक्ष के इस मार्च पर बीजेपी ने निशाना साधा. सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी का एक पुराना वीडियो दिखाकर कांग्रेस से कई तीखे सवाल पूछे.

Written By abhinav tripathi
Published: Oct 06, 2026, 01:34 PM IST | Updated: Oct 06, 2026, 02:33 PM IST
Image Credit: राहुल गांधी के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार.
Join

देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गंठबंधन ने दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन किया. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को अब इस्तीफा देना ही होगा. संसद भवन के मकर द्वार से इंडिया गठबंधन का ये मार्च शुरू हुआ, जो फिलहाल आकाशवाणी भवन तक पहुंचा है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत विपक्ष के नेता यहां पर धरने पर बैठ गए.

इंडिया गठबंधन के इस मार्च पर बीजेपी ने निशाना साधा है. बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने मंगलवार (06 अक्टूबर) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र का गला घोंटा है. आज आकाशवाणी में घुसपैठ की कोशिश की गई. बीजेपी सांसद ने राहुल गांधी का एक पुराना वीडियो दिखाकर पूछा कि कांग्रेस पहले सही थी या आज सच बोल रही है, ये जरूर बताए.

बीजेपी ने पूछा पहले सही थे या आज सही हैं?

उन्होंने कहा कि मैं आज लोगों से अनुरोध करूंगा कि आकाशवाणी में बैठे हुए कुंडाधिपति, ईर्ष्याधिपति राहुल गांधी जी स्वयं और उनके नेताओं की वाणी पर गौर फरमाएं. उन्होंने कहा कि मेरा सीधा सवाल है कि  ये सारे वक्तव्य आपके नेताओं के हैं या नहीं? विभिन्न अवसरों पर पिछले कुछ वर्षों में स्वयं राहुल गांधी और उनके वरिष्ठ नेताओं द्वारा कहा गया है कि अनेक जगहों पर वोटर डुप्लीकेशन है.

अब सवाल खड़ा होता है कि आप 2016, 2018, 2020 और 2021 में सही थे या आज सही हैं? हकीकत तो यह है कि कांग्रेस कल भी झूठ बोल रही थी, आज भी झूठ बोल रही है. उन्होंने कहा कि जिन 13 करोड़ वोटर्स की बात आप कर रहे हैं, उनमें से 2.8 करोड़ लोग मृतक हैं, 6.3 करोड़ लोग स्थानांतरित हैं, 1 करोड़ लोग डुप्लीकेट हैं, 3 करोड़ लोग अनुपस्थित हैं. इनमें से भी अगर किसी के पास आधार है, तो वह कागज दिखाकर आ सकता है.

कांग्रेस के आरोप पर होनी चाहिए प्रतियोगिता

बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि मैं यह पूछना चाहता हूं कि कांग्रेस ने अब तक देश की कितनी संस्थाओं पर आरोप लगाए हैं? एक दर्जन? आधा दर्जन? दो दर्जन? भारतीय सेना से लेकर भारतीय वायु सेना, देश की सुरक्षा, LIC, HAL, SBI, SEBI, वैक्सीन, न्यायपालिका और भारतीय मीडिया तक, इस बात पर एक क्विज प्रतियोगिता होनी चाहिए कि कांग्रेस और खासकर राहुल गांधी ने भारत की कितनी संस्थाओं पर आरोप लगाए हैं. वह विदेश जाकर ये सब बातें कहते हैं. 

यह भी पढ़ें: 'ज्ञानेश अब बहुत हुआ, इस्तीफा देने का वक्त है...', राहुल गांधी ने कसा CEC पर तंज, विपक्ष ने खोला मोर्चा

यह भी पढ़ें: अब ‘वेस्ट बंगाल’ नहीं, ‘पश्चिम बंग’: राज्य का नाम बदलने की तैयारी, 1990 के दशक से हो रही थी कोशिश, विधानसभा में जल्द आएगा बिल

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES