भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /देश
  • /'ज्ञानेश अब बहुत हुआ, इस्तीफा देने का वक्त है...', राहुल गांधी ने कसा CEC पर तंज, विपक्ष ने खोला मोर्चा

'ज्ञानेश अब बहुत हुआ, इस्तीफा देने का वक्त है...', राहुल गांधी ने कसा CEC पर तंज, विपक्ष ने खोला मोर्चा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी गठबंधन के नेता दिल्ली की सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. इस दौरान, राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार पर तंज कसा. वहीं, मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि चुनाव आयोग मोदी सरकार के इशारे पर काम कर रहा है.

Written ByRachit Kumar
Published: Oct 06, 2026, 12:00 PM IST|Updated: Oct 06, 2026, 12:27 PM IST
joinshare
'ज्ञानेश अब बहुत हुआ, इस्तीफा देने का वक्त है...', राहुल गांधी ने कसा CEC पर तंज, विपक्ष ने खोला मोर्चा
Image Credit: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन

About the Author

Rachit Kumar

Rachit Kumar

रचित कुमार जी न्यूज डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर हैं. देश, दुनिया और डिफेंस की खबरों को आसान भाषा में बताने में महारत हासिल है. जी न्यूज से मई 2022 में जुड़े और शिफ्ट देखने का 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. जी न्यूज में Best Performer अवॉर्ड भी मिल चुका है. जी न्यूज, आजतक और एबीपी न्यूज में शिफ्ट देखते हुए महामहिम, बिहार के बाहुबली सीरीज शुरू की और कई एक्सप्लेनर खबरों पर काम किया.  इंडिया न्यूज और जनसत्ता में शिफ्ट देखने के साथ-साथ ट्रैफिक लाने वाली खबरों को तवज्जो दी. नवभारत टाइम्स से करियर की शुरुआत हुई और वहां तकरीबन ढाई साल तक फ्रंट पेज 2 और देश-विदेश के पन्नों की जिम्मेदारी संभाली. जर्नलिज्म में पोस्टग्रेजुएट और IIMC से डिप्लोमा करने  वाले रचित कुमार 13 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. आप Rachit.kumar@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

5

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष ने मोर्चा खोला हुआ है. विपक्षी दल इंडिया गठबंधन ने मंगलवार को लोकतंत्र बचाओ अभियान चलाया, जिसमें 143 सांसद चुनाव आयोग तक कूच कर रहे हैं. इस बीच नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार पर 'जेन जी स्टाइल' में तंज कसा है. राहुल ने एक्स पर पोस्ट में लिखा- ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो, टाइम टू रिजाइन. इसका मतलब है कि ज्ञानेश कुमार अब बहुत हुआ. अब इस्तीफा देने का वक्त है. 

क्या हैं विपक्षी नेताओं की मांगें?

PM मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के नारे लगाते हुए INDIA गठबंधन के नेता और समर्थक राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर उतरे और चुनाव आयोग की ओर अपना मार्च शुरू किया. बाद में, INDIA गठबंधन के सांसद नीति आयोग के दफ़्तर के पास विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए. कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और NCP-SP सांसद सुप्रिया सुले ने INDIA गठबंधन के कई अन्य सांसदों के साथ इस विरोध मार्च में हिस्सा लिया. इस दौरान राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया गया. विपक्षी नेता की कुछ अहम मांगें हैं,जिसमें ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, SIR पर तत्काल रोक और बैलेट पेपर से चुनाव शामिल है.

खरगे बोले- लोगों के अधिकार छीन रही सरकार

इससे पहले, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि सरकार लोगों के अधिकार छीन रही है. उन्होंने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक के मार्च के दौरान CEC पर सरकार के इशारे पर काम करने का आरोप भी लगाया.

खरगे ने कहा कि आजादी के बाद मिले मताधिकार को कमजोर किया जा रहा है और आरोप लगाया कि चुनाव आयोग सरकार के आदेश पर काम कर रहा है. खरगे ने कहा, 'देखिए, हम उस अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं जिसमें सरकार लोगों के सभी अधिकार छीन रही है. आज, आजादी के बाद हमें जो मताधिकार मिला था, यह सरकार उसे खत्म करने का काम कर रही है.'

'तेरह करोड़ वोट हटा दिए गए'

ANI से बात करते हुए, कांग्रेस सांसद धर्मवीर गांधी ने सरकार पर चुनाव आयोग के साथ मिलकर लोकतांत्रिक सिद्धांतों को कमजोर करने का आरोप लगाया. गांधी ने कहा, "तेरह करोड़ वोट हटा दिए गए हैं, और उन लोगों को वोट देने के उनके लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित कर दिया गया है. यह भारतीय राजनीतिक इतिहास में सबसे बड़ा धोखा है, जो मौजूदा सरकार ने ज्ञानेश कुमार के सहयोग से भारत के लोगों के साथ किया है. हम लोकतंत्र को बहाल करने और लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने के लिए लड़ेंगे.'

BJP के जवाबी आरोप को खारिज करते हुए गांधी ने कहा, 'वे ही उन पर कब्जा कर रहे हैं. चुनाव आयुक्तों और CEC को चुनने वाले पैनल से भारत के मुख्य न्यायाधीश को हटाने के लिए किसने कहा था? BJP ने उन्हें हटाया. जांच एजेंसियां, मीडिया और संस्थाएं, उन्होंने अपना प्रभाव बढ़ाकर उन्हें अपनी जेब की संस्थाओं में बदल दिया है.'

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Rahul Gandhi