SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

फ्रांस यात्रा विवाद: भगवंत मान को HC से सियाल पेरिस 2026 फेस्ट जाने की मंजूरी, केंद्र की दलील खारिज

पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री मान की फ्रांस यात्रा के दौरान पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने और इस संबंध में फ्रांस के अधिकारियों से बातचीत करने का आग्रह किया था. वहीं केंद्र सरकार का तर्क था कि मुख्यमंत्री मान को संभावित खतरे को देखते हुए ही उन्हें फ्रांस जाने की राजनीतिक मंजूरी नहीं दी गई थी.

Written By Shwetank Ratnamber
Published: Oct 18, 2026, 04:17 PM IST | Updated: Oct 18, 2026, 04:50 PM IST
Image Credit: (ANI)
Join

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की फ्रांस यात्रा को लेकर केंद्र और पंजाब सरकार के बीच चल रहे कानूनी विवाद में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री मान को बड़ी राहत दी है. सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने मुख्यमंत्री मान की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरे की आशंका जताई थी, वहीं पंजाब सरकार ने केंद्र के फैसले को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए थे. हाई कोर्ट ने सीएम मान को फ्रांस जाने की अनुमति दे दी है.

इससे पहले हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार की उस याचिका को स्वीकार कर लिया था, जिसमें मुख्यमंत्री मान, मुख्य सचिव और सीएम के प्रधान सचिव वाले 3 सदस्यीय डेलिगेशन को राजनीतिक मंजूरी से इनकार करने को चुनौती दी गई थी. चाचिका के मुताबित इस डेलिगेशन को राज्य में कारोबार को बढ़ावा देने के मकसद से 'सियाल' की एक प्रदर्शनी में शामिल होने के लिए 17 से 21 अक्टूबर तक पेरिस जाना था.

कोर्ट के आदेश में क्या लिखा?

अदालत ने कहा कि विदेशी सरकार की ओर से उचित निमंत्रण न होने का दावा 'स्वीकार नहीं किया जा सकता, क्योंकि सियाल (SIAL) द्वारा 22 सितंबर को भारत में फ्रांसीसी दूतावास को जो पत्र भेजा गया था, उसमें लिखा था, 'हमें मिस्टर भगवंत मान को अपने विजिटर्स की सूची में शामिल करके बेहद खुशी हो रही है... हमें भरोसा है कि ये आयोजन भगवंत मान के लिए फ्रांसीसी और अंतरराष्ट्रीय आगंतुकों के साथ पेशेवर संबंध स्थापित करने और अनुबंधों पर बातचीत करने का एक शानदार अवसर है.'

मुख्यमंत्री की यात्रा के दौरान कोई आधिकारिक भूमिका न होने के दूसरे तर्क को खारिज करते हुए हाई कोर्ट की बेंच ने कहा कि इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता, क्योंकि वो खुद इस डेलिगेशन को लीड कर रहे हैं.

पंजाब सरकार की दलील

पंजाब की सरकार ने केंद्र की दलीलों पर जवाब देते हुए कहा, 'मुख्यमंत्री पहले जापान, दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों की यात्रा कर चुके हैं और उन यात्राओं के लिए मंजूरी दी गई थी. ऐसे में अब फ्रांस यात्रा के मामले में अलग रवैया अपनाना सही नहीं है. जैसे दूसरे देशों के प्रतिनिधि भारत आते हैं तो उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में भारत सरकार भूमिका निभाती है. उसी तरह केंद्र सरकार फ्रांस के अधिकारियों से बातचीत कर मुख्यमंत्री की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करवा सकती है.

बीजेपी ने घेरा

बीजेपी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की प्रस्तावित फ्रांस यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस समय में पंजाब नशीले पदार्थों के दुरुपयोग और कानून-व्यवस्था की समस्याओं से जूझ रहा है, मुख्यमंत्री मान विदेश दौरे पर जा रहे हैं.

बीजेपी की ये आलोचना पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा मान की यात्रा को मंजूरी दिए जाने के एक दिन बाद सामने आई है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES