)
सोमवार (30 नवंबर) से मामनसून सत्र का दूसरा चरण शुरू हो रहा है, जो 4 दिसंबर तक चलेगा. इस विशेष सत्र के दौरान सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पेश करने जा रही है. इससे पहले देश में सियासी पारा हाई है. इस बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लोकसभा में सांसद अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर ओम बिरला को एक पत्र लिखा है और आगामी संसद सत्र के दौरान 20 सांसदों के मतदान अधिकारों पर रोक लगाने की मांग की है.
दरअसल, अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस छोड़कर एनसीपीआई में शामिल हुए सभी सांसदों के खिलाफ अयोग्यता संबंधी याचिकाएं लंबित हैं. ऐसे में टीएमसी सांसद ने कहा कि जब तक इन याचिकाओं पर निर्णय नहीं आ जाता है,संबंधित सांसदों को आगामी संसदीय बैठकों में मतदान की अनुमति न दी जाए.
अभिषेक बनर्जी ने यह पत्र ऐसे समय पर लिखा है, जब सोमवार से संसद का सत्र शुरू होने जा रहा है. इस सत्र के दौरान केंद्र सरकार की ओर से परिसीमन बिल सदन की पटल पर रखा जाएगा. बिल को पारित कराने के लिए दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता होगी. टीएमसी से अलग होने और एनसीपीआई में शामिल होने के बाद सभी सांसदों ने एनडीए को समर्थन देने की बात कही थी.
TMC Parliamentary Party Leader in Lok Sabha, Abhishek Banerjee, writes to Speaker Om Birla. Writes that the 20 AITC MPs who moved to NCPI should not be permitted to vote during the upcoming Parliament sittings as disqualification petitions against them remain pending. Also seeks an urgent review of their separate seating arrangements in the House.
— ANI (@ANI) November 29, 2026
सोमवार से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र में लोकसभा में 97 सांसदों की बैठने की व्यवस्था में बदलाव नजर आने वाला है. इसको लेकर भी टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने लोकसभा में इन सांसदों के लिए की गई अलग बैठने की व्यवस्था की भी तत्काल समीक्षा करने का अनुरोध किया है.
शनिवार को अभिषेक बनर्जी ने सभी 28 सांसदों के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया. इसमें कहा गया कि पार्टी के सभी सांसद 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक सदन में मौजूद रहें और पार्टीलाइन के अनुसार वोट करें. वहीं, ममता बनर्जी भी दिल्ली पहुंच गई हैं और उन्होंने परिसीमन और महिला आरक्षण संशोधन विधेयक का विरोध जताया है.
ममता बनर्जी आज इंडिया ब्लॉक की होने वाली बैठक में हिस्सा लेंगी. उन्होंने आरोप लगाया कि परिसीमन का बिल बेहद खराब है. ममता का दावा है कि जब 2023 में ही महिला आरक्षण से जुड़ा बिल पारित करा लिया गया है, तो फिर सरकार अलग से नया बिल क्यों लेकर आ रही है. वहीं, 2051 तक सीटों को फ्रीज रखने के सवाल पर ममता ने तंज कसते हुए कहा कि क्या उस समय तक कोई जिंदा रहेगा?