App

INDIA गठबंधन का देंगे साथ या खेलेंगे अपना दांव? परिसीमन बिल पर ओवैसी ने बढ़ाया सस्पेंस, क्या होगा AIMIM का रुख

जैसे-जैसे डिलिमिटेशन बिल पर बहस जोर पकड़ रही है, वैसे ही सबकी नजरें ओवैसी पर भी पड़ रही है. उनको लेकर सवाल है कि आखिर क्या ओवैसी केंद्र के प्रस्ताव को समर्थन देंगे या फिर वह इसमें संशोधन की मांग कर अलग रास्ता अपनाएंगे.

INDIA गठबंधन का देंगे साथ या खेलेंगे अपना दांव? परिसीमन बिल पर ओवैसी ने बढ़ाया सस्पेंस, क्या होगा AIMIM का रुख

Owaisi On Delemitation Bill: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने डिलिमिटेशन बिल को लेकर चल रहे विवाद के बीच अपना रुख स्पष्ट किया है. फिलहाल बड़ा सवाल ये है कि मौजूदा राजनीतिक स्थिति में पार्टी अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी क्या करेंगे? उनको लेकर असमंजस की स्थिति बनी है कि वह केंद्र के प्रस्ताव का विरोध करने के लिए विपक्ष के साथ आएंगे या कुछ खास संवैधानिक सुरक्षा उपायों और संशोधनों की मांग करते हुए अपना अलग रास्ता चुनेंगे?      

ओवैसी ने लगातार चिंता जताई है कि परिसीमन बिल को भारत के संघीय ढांचे और समान राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर क्या असर पड़ेगा. उन्होंने इस पर भी जोर दिया है कि चुनावी क्षेत्रों के किसी भी रीकंस्ट्रक्शन में यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि मुसलमानों और अन्य पिछड़ा वर्गों (OBC) सहित हाशिए पर मौजूद समुदायों की राजनीतिक आवाजें और कमजोर न हों.

ओवैसी के लिए चुनौती

केंद्र की ओर से परिसीमन बिल को लेकर संशोधित प्रस्ताव ने नई बहस छेड़ दी है. इस प्रस्ताव में राज्यों के मौजूदा आनुपातिक प्रतिनिधित्व को बनाए रखते हुए संसद की सदस्य संख्या बढ़ाने की बात की गई है. वहीं, सरकार का कहना है कि उसका प्रस्ताव राज्यों की ओर से जताई गई चिंताओं को दूर करता है. खासतौर से पॉपुलेशन कंट्रोल इसमें सफलतापूर्वक लागू किया गया सबसे सफल उपाय है. ओवैसी के लिए अब चुनौती यह है कि वे AIMIM की आपत्तियों को एक ठोस राजनीतिक और संसदीय रणनीति में कैसे बदलते हैं.

ओवैसी के फैसले पर टिकी नजर

सवाल ये है कि क्या ओवैसी INDIA गठबंधन के साथ जुड़कर सरकार के प्रस्ताव का सामूहिक रूप से विरोध करेंगे या वे एक संतुलित रुख अपनाते हुए मुस्लिम महिलाओं, OBC और अन्य कम प्रतिनिधित्व वाले समुदायों के लिए सुरक्षा उपायों की मांग करेंगे? इसके अलावा क्या ओवैसी परिसीमन आयोग के गठन और कामकाज, निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्गठन में ट्रांसपेरेंसी और सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व देने के लिए संशोधनों की मांग करेंगे? विपक्ष में जारी मतभेद के बीच ओवैसी के राजनीतिक रुख पर सबकी पैनी नजर रहने वाली है. जहां विपक्ष के कई दलों ने केंद्र के इस कदम पर आपत्ति जताई है, तो वहीं इस संशोधन पर प्रतिक्रिया को लेकर उनके बीच मतभेद भी सामने आए हैं.  यह ओवैसी को विपक्ष की एक सामूहिक लाइन पर चलने के बदले AIMIM को स्वतंत्र राजनीतिक पहचान स्थापित करने का मौका दे सकता है. साथ ही, पार्टी को मुस्लिम राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर अपनी चिंताओं और संघीय ढांचे समेत लोकतांत्रिक भागीदारी से जुड़े संवैधानिक सवालों के बीच संतुलन बनाना होगा. 

ओवैसी के लिए बड़ी परीक्षा

ऐसे में ओवैसी के लिए असली परीक्षा यह नहीं है कि वह सरकार के प्रस्ताव का विरोध करते हैं या समर्थन, बल्कि असली सवाल यह है कि क्या वह एक स्पष्ट राजनीतिक रोडमैप के साथ सामने आ सकते हैं, जो हाशिए पर मौजूद समुदायों के हितों की रक्षा करे और साथ ही संसद में उचित प्रतिनिधित्व के बड़े मुद्दे को भी संबोधित करे. AIMIM का रुख भले ही स्पष्ट हो, लेकिन ओवैसी का अगला राजनीतिक कदम काफी दिलचस्पी का विषय बना हुआ है. क्या वह संयुक्त विपक्ष के अभियान का हिस्सा बनेंगे या संसद में अपना स्वतंत्र रुख अपनाएंगे? जैसे-जैसे डिलिमिटेशन पर बहस जोर पकड़ रही है वैसे ही सबकी नजरें ओवैसी पर और उनकी ओर से अपनाई जाने वाली रणनीति पर टिकी होंगी. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shruti Kaul

Shruti Kaul

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More