भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /हरियाणा
  • /Weekly Numerology 19-25 October 2026: दशहरे के बाद मिलेगी इन मूलांक वालों को गुडन्‍यूज, बर्थडेट से जानें अपना साप्‍ताहिक अंक राशिफल

Weekly Numerology 19-25 October 2026: दशहरे के बाद मिलेगी इन मूलांक वालों को गुडन्‍यूज, बर्थडेट से जानें अपना साप्‍ताहिक अंक राशिफल

नौकरी, व्‍यापार, धन-समृद्धि, रिश्‍तों आदि के मामले में आपके लिए यह सप्‍ताह कैसा रहेगा. साप्‍ताहिक अंक ज्‍योतिष के जरिए जानिए मूलांक 1 से मूलांक 9 का भविष्‍यफल 19 अक्‍टूबर - 25 अक्‍टूबर 2026.

Written ByShraddha Jain
Published: Oct 18, 2026, 10:26 AM IST|Updated: Oct 18, 2026, 10:50 AM IST
joinshare
Weekly Numerology 19-25 October 2026: दशहरे के बाद मिलेगी इन मूलांक वालों को गुडन्‍यूज, बर्थडेट से जानें अपना साप्‍ताहिक अंक राशिफल
Image Credit: मूलांक 1 से मूलांक 9 का साप्‍ताहिक अंक ज्‍योतिष. (Photo:AI)

About the Author

Shraddha Jain

Shraddha Jain

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
जिद का दर्दनाक अंत: शादी को लेकर बिगड़ी बात, वीडियो कॉल कर कमरे में पंखे से झूली महिला; सुबह पुलिस को मिली लाश

जिद का दर्दनाक अंत: शादी को लेकर बिगड़ी बात, वीडियो कॉल कर कमरे में पंखे से झूली महिला; सुबह पुलिस को मिली लाश

2

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

3

कौन है धौलपुर की लेडी डॉन पूजा? जो 3 साल तक पुलिस को दे रही था चकमा, जयपुर से हुई गिरफ्तार

4

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

5

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

अक्‍टूबर का नया सप्‍ताह (19 अक्‍टूबर से 25 अक्‍टूबर 2026) उत्‍सवों से भरपूर है. 19 अक्‍टूबर को नवरात्र की अष्‍टमी और नवमी मनाई जाएगी. फिर 20 अक्‍टूबर को दशहरा मनाया जाएगा. उत्‍सवों का यह सप्‍ताह कुछ मूलांक वालों के लिए खुशियां, गुडन्‍यूज और समृद्धि लेकर आ रहा है. मां दुर्गा की कृपा से महत्‍वपूर्ण काम पूरे हो सकते हैं. वहीं प्रभु राम का आशीर्वाद जीवन में साहस और ऊर्जा बढ़ाएगा. अपनी बर्थडेट के आधार पर जानिए आपके लिए यह सप्‍ताह कैसा रहेगा.

मूलांक 1 (जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28)

मूलांक 1 वालों को इस हफ्ते वर्कप्‍लेस पर कुछ चैलेंजेस का सामना करना पड़ सकता है. कोई काम बनते-बनते रुक जाएगा या काम में देरी हो सकती है. निराश न हों, धैर्य रखें. निवेश के मामले में सतर्क रखें. साथ ही खर्च पर काबू रखें. जहां तक बात रिश्‍ते की है तो सामने वाले की बात भी सुनें और उनकी सोच को भी महत्‍व दें.

मूलांक 2 (जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29)

मूलांक 2 वाले बेवजह इमोशनल होने से बचें और अपने काम पर ध्‍यान दें. भावनाओं में बहकर न तो किसी को पैसे दें और न ही समय बर्बाद करें. वरना आप और आपके परिवार की जरूरतें पूरी नहीं हो पाएंगी. अच्‍छी नींद लें.

मूलांक 3 (जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30)

मूलांक 3 वाले इस हफ्ते हर काम की डेडलाइन तय करें और फिर उसे पूरा करने में जुट जाएं. साथ ही पहले अधूरे काम निपटा लें. इस बात को समझें कि कई बार छोटे-मोटे खर्च भी बजट को बुरी तरह हिला देते हैं. काम के बीच अपनी सेहत का ख्‍याल भी रखें. समय पर खाएं और सोएं.

मूलांक 4 (जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31)

मूलांक 4 वालों के काम में अब तक जो बाधाएं आ रही थीं, वो अब दूर हो सकती हैं. फिर भी जल्‍दबाजी न करें, वरना नुकसान हो सकता है. किसी से उधार लिया था या क्रेडिट कार्ड का बिल बाकी है तो उसे इस महीने चुकाने की कोशिश करें, वरना आने वाले त्‍योहारी सीजन में आर्थिक बोझ बढ़ सकता है. रिश्‍तों में कोई प्राब्‍लम है तो उसे भी दूर कर लें.

मूलांक 5 (जन्म दिनांक 5, 14, 23)

मूलांक 5 वालों को इस हफ्ते नए मौके मिल सकते हैं. करियर या पर्सनल लाइफ से जुड़ी गुडन्‍यूज मिल सकती है. प्रियोरिटी के आधार पर काम करें. ऑनलाइन शॉपिंग में काफी खर्च हो सकता है. जरूरत देखकर ही शॉपिंग करें. हो सकता है कि आप जल्‍दबाजी में किसी से कुछ कहें और सामने वाला उसका गलत मतलब निकाल ले. काम के कारण थकान हो सकती है.

मूलांक 6 (जन्म दिनांक 6, 15, 24)

मूलांक 6 वाले दूसरों की खुशियों के साथ-साथ अपने कंफर्ट का भी ध्‍यान रखें. दिवाली से पहले सजावट, रेनोवेशन में काफी खर्च कर सकते हैं. दूसरों की अपेक्षाएं आप से कभी कम नहीं होंगी. चाहे ऑफिस हो या घर. लिहाजा अपनी जिम्‍मेदारियों के बीच खुद के लिए भी समय निकालें. वरना आप खुद को थका लेंगे. इस हफ्ते कोई अच्‍छी खबर या घटना आपका दिल खुश कर सकती है.

मूलांक 7 (जन्म दिनांक 7, 16, 25)

मूलांक 7 वाले इस हफ्ते कुछ अच्‍छे निर्णय ले सकते हैं. लेकिन इसके लिए आपको हर पहलू पर ध्‍यान देना होगा. कोई भी नई डील, कॉन्‍ट्रेक्‍ट करने से पहले सारी कंडीशंस समझ लें. यदि घर-परिवार या दोस्‍तों-सहकर्मियों से जुड़ी कोई बात परेशान कर रही है, तो उसे कहें. इससे आपको शांति मिलेगी. मोबाइल कम चलाएं और अच्‍छी नींद लें.

मूलांक 8 (जन्म दिनांक 8, 17, 26)

मूलांक 8 वाले लोग अपनी रिस्‍पांसिबिलिटीज से तंग आ सकते हैं. बेहतर है पहले काम की अच्‍छे से योजना बनाएं, फिर काम करें. इससे मेहनत और समय दोनों बचेंगे. ईएमआई पहले चुकाएं, फिर अपने ऊपर खर्च करें. परिवार वाले यदि समय न देने की शिकायत करें, तो उन्‍हें समझाएं. चुप न रहें, वरना वे इसे अपनी अनदेखी समझेंगे.

मूलांक 9 (जन्म दिनांक 9, 18, 27)

मूलांक 9 वाले लोगों को इस हफ्ते कुछ भी बोलने से पहले थोड़ा सोचना चाहिए. आप हर बात की प्रतिक्रिया तुरंत देना चाहेंगे लेकिन ऐसा न करें. इससे आप चैलेंजिंग सिचुएशन को भी डिप्‍लोमेटिक तरीके से डील कर लेंगे और बहस से बच जाएंगे. हालांकि आप ऊर्जावान बने रहेंगे और कई काम निपटाएंगे लेकिन थकान भी हो सकती है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी अंकशास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है. इसे निश्चित भविष्यवाणी न मानें. किसी भी महत्वपूर्ण आर्थिक, करियर या व्यक्तिगत निर्णय के लिए अपने विवेक और तथ्यों को प्राथमिकता दें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Rashifal