SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Haryana में अक्टूबर के आखिरी दिनों में कैसा रहेगा मौसम? क्या होगी बारिश और बढ़ेगी ठंड... जानें अगले 7 दिन का मौसम

हरियाणा में 20 से 26 अक्टूबर तक ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. जबकि 24 अक्टूबर के आसपास पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. वहीं दिन का तापमान 30–34 डिग्री तक रहने की संभावना है.

Written By Renu Akarniya
Published: Oct 19, 2026, 05:46 PM IST | Updated: Oct 19, 2026, 05:57 PM IST
Image Credit: AI IMAGE
Join

हरियाणा में अक्टूबर के दूसरे हाफ में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले सात दिनों तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम सूखा रहने की उम्मीद है. इस दौरान बारिश की संभावना बहुत कम है. हालांकि, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 24 अक्टूबर के आसपास पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर समेत उत्तरी हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है.

दिन में गर्मी, रात में हल्की ठंडक
राज्य के कई शहरों में अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है. दिन में धूप खिलने से मौसम गर्म महसूस हो रहा है, जबकि शाम और रात के तापमान में थोड़ी गिरावट आ रही है, जिससे हल्की ठंडक महसूस हो रही है. महेंद्रगढ़ और नारनौल में भी दिन और रात के तापमान में काफी अंतर दर्ज किया गया.  महेंद्रगढ़ में धिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि नारनौल में 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. फरीदाबाद में राज्य में सबसे अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. हिसार में 32.5 डिग्री सेल्सियस, चंडीगढ़ में 32.4 डिग्री सेल्सियस, सिरसा में 32.3 डिग्री सेल्सियस और भिवानी में 30.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

रात के तापमान में भी उतार-चढ़ाव 
रात का तापमान देखें तो नारनौल में न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री ज्यादा 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री कम 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान गुरुग्राम के फर्रुखनगर में 15.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा, हिसार में न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 16.5 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 18.6 डिग्री सेल्सियस और चंडीगढ़ में 17.3 डिग्री सेल्सियस रहा.

किसानों के लिए मौसम कैसा रहेगा? 
करनाल के एग्रीकल्चर विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जसविंद्र सिंह की मानें तो अगले कुछ दिनों तक मौसम सूखा रहने का अनुमान है, जिससे खेतों में काम कर रहे किसानों को राहत मिल सकती है. आलू, पत्तागोभी और सरसों की बुआई या रोपाई की तैयारी कर रहे किसान स्थानीय खेती की सलाह और मिट्टी की नमी की स्थिति को ध्यान में रखकर ऐसा कर सकते हैं. 24 अक्टूबर के आसपास उत्तरी हरियाणा में हल्की बूंदाबांदी की संभावना के साथ किसानों को मौसम के नए अनुमान पर नजर रखनी चाहिए.

26 अक्टूबर तक हरियाणा में मौसम का हाल कैसा रहेगा?
20 अक्टूबर को हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में आसमान साफ रहने की उम्मीद है. बारिश की संभावना बहुत कम है. दिन में अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 17°C के आसपास रहने की उम्मीद है.

21 अक्टूबर को भी धूप खिली रहने की उम्मीद है. दोपहर में गर्मी बढ़ सकती है और अधिकतम तापमान 34°C तक पहुंचने की उम्मीद है.

22 अक्टूबर को सुबह या दिन में कुछ इलाकों में कोहरा जैसा माहौल रह सकता है. हालांकि, बारिश की संभावना कम है. वहीं 23 अक्टूबर को राज्य में मौसम ज्यादातर सूखा रहने की उम्मीद है. दिन में तेज धूप खिली रहने के आसार है.

24 अक्टूबर से मौसम में बदलाव की उम्मीद है. शनिवार को कुछ इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं और गरज के साथ बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 18°C ​​के आसपास रहने की उम्मीद है. बारिश का असर जगह के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है.

25 अक्टूबर को मौसम में सुधार होने की उम्मीद है, आसमान ज्यादातर साफ रहेगा. बारिश की संभावना कम है. अधिकतम तापमान में 1°C की गिरावट आएगी और  न्यूनतम तापमान बढ़ने की उम्मीद है.

26 अक्टूबर को तेज धूप निकलने की उम्मीद है. दिन का तापमान फिर से बढ़कर 34°C के आसपास हो सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 18°C ​​के आसपास रहने की उम्मीद है. इस दौरान बारिश की संभावना कम है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में गुलाबी ठंड के बीच फिर चढ़ेगा पारा, सुबह-शाम लगेगी ठंड, अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES