App

रात 12 बजे 61% वोटिंग, गिनती में 68% वोट! शाम 5 बजे के बाद के वोटों का रिकॉर्ड गायब? दीपेंद्र हुड्डा ने ECI मांगा जवाब

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने 2024 के हरियाणा चुनाव में मतदान और मतगणना के आंकड़ों में अंतर का दावा करते हुए 35 लाख वोटों और 23 सीटों के रिकॉर्ड पर चुनाव आयोग से जवाब मांगा है.

रात 12 बजे 61% वोटिंग, गिनती में 68% वोट! शाम 5 बजे के बाद के वोटों का रिकॉर्ड गायब? दीपेंद्र हुड्डा ने ECI मांगा जवाब
Image Credit: Deepender Hooda (ANI)

हरियाणा से लोकसभा कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में वोटिंग के आंकड़ों को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने द रिपोर्टर्स कलेक्टिव की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि हरियाणा की 23 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद हुए मतदान का रिकॉर्ड चुनाव आयोग की आंतरिक रिपोर्ट में नहीं मिला है.

2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में वोटिंग के आंकड़ों में गड़बड़ी- हुड्डा
लाडवा विधानसभा के गांव निवारसी में आयोजित वोट बचाओ-देश बचाओ चौपाल कार्यक्रम में पहुंचे सांसद दीपेंद्र हुड्डा पूर्व मंत्री थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा भी मौजूद थे, जबकि भारी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद  रहे. उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में सामने आया है कि महाराष्ट्र, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की करीब 200 विधानसभा और लोकसभा सीटों पर शाम 5 बजे के बाद हुए मतदान का रिकॉर्ड चुनाव आयोग के पास नहीं है. रात 12 बजे 61% वोटिंग बताई, गिनती 68% वोटों पर हुई.

मतदान और मतगणना वाले दिन वोटों के आंकड़ों में अंतर 
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में मतदान वाले दिन रात करीब 12 बजे कुल मतदान 61% बताया गया था, लेकिन जब मतगणना हुई तो करीब 68% वोटों की गिनती हुई. चुनाव आयोग को स्पष्ट करना चाहिए कि इन आंकड़ों में इतना अंतर कैसे आया.

हरियाणा में करीब 35 लाख वोटों का अंतर
उन्होंने कहा कि हरियाणा में बहुत कम वोटों के अंतर से चुनावी नतीजे तय हुए थे. ऐसे में अगर लाखों वोटों के आंकड़ों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं तो इसकी जांच होनी चाहिए. उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में 15 से 20% तक वोटों के आंकड़ों में अंतर और करीब 35 लाख वोटों को लेकर सवाल हैं. वहीं आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश में वोट चोरी हुई और लाडवा में भी चुनाव के दौरान गड़बड़ी की गई.

चुनाव के नतीजों से पहले कांग्रेस की ओर से जलेबी और मिठाई तैयार करने को लेकर भाजपा नेताओं के तंज पर भी दीपेंद्र हुड्डा ने जवाब दिया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खुद कई बार कह चुके हैं कि कांग्रेस ने सरकार बनने की उम्मीद में मिठाई और जलेबी तैयार कर रखी थी. यहां तक कि घोड़े भी बुला लिए थे.

मतदान के आंकड़ों और मतगणना में वोटों की संख्या का विवरण सार्वजनिक करना जरूरी
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है और इसमें मतदान से जुड़े हर आंकड़े का पारदर्शी होना जरूरी है. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर मतदान के अंतिम आंकड़ों और मतगणना के दौरान गिने गए वोटों की संख्या में अंतर सामने आ रहा है तो चुनाव आयोग को इसका पूरा विवरण सार्वजनिक करना चाहिए. उनके मुताबिक, मतदान के दिन कितने बजे तक कितने वोट पड़े, इसके बाद कितने मतदाताओं ने मतदान किया और अंतिम आंकड़ा किस आधार पर तैयार किया गया, इन सभी जानकारियों को स्पष्ट किया जाना चाहिए.

निष्पक्ष जांच होनी जरूरी
सांसद ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पर जनता का भरोसा बनाए रखना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है. इसलिए हरियाणा की जिन विधानसभा सीटों पर मतदान के आंकड़ों को लेकर सवाल उठाए गए हैं, वहां के रिकॉर्ड की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को जनता के बीच लेकर जाएगी और वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के जरिए लोगों को जागरूक करेगी. चौपाल में मौजूद कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से भी उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाने की अपील की.

(कुरुक्षेत्र से दर्शन कैत की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Renu Akarniya

Renu Akarniya

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और हाइपर लोकल की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग, यूटिलिटी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. रेनू पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. DU से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से अपने करियर की शुरुआत की. लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा है.रेनू अकर्णिया से आप renu.akarniya@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं. 
Read More