App

यूट्यूबर अनुराग डोभाल गिरफ्तार, पत्नी के कजिन को जान से मारने की कोशिश! मुकदमा दर्ज

‘बिग बॉस 17’ फेम अनुराग डोभाल को देहरादून में गिरफ्तार किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूट्यूबर ने कथित तौर पर अपनी पत्नी के भाई से मारपीट की है. फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है.

यूट्यूबर अनुराग डोभाल गिरफ्तार, पत्नी के कजिन को जान से मारने की कोशिश! मुकदमा दर्ज
Image Credit: ‘बिग बॉस 17’ फेम अनुराग डोभाल गिरफ्तार

'बिग बॉस 17' फेम और यूट्यूबर अनुराग डोभाल (जिन्हें UK07 राइडर के नाम से भी जाना जाता है) को देहरादून में तीन अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया है. उन पर अपनी पत्नी के कजिन भाई राज सिंह चौहान के साथ मारपीट करने का आरोप है. 'हिंदुस्तान टाइम्स' के मुताबिक, यह घटना सोमवार रात हरिद्वार बाईपास रोड के पास हुई.

पुलिस ने बताया कि उन्हें रात करीब 10 बजे हरिद्वार बाईपास रोड पर नेक्सा शोरूम के पास कुछ युवकों के बीच झगड़े की खबर मिली. नेहरू कॉलोनी पुलिस स्टेशन की एक टीम मौके पर पहुंची और झगड़े में शामिल लोगों को पास की पुलिस चौकी ले गई.

पुलिस के मुताबिक क्या-क्या हुआ?

देहरादून के सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SSP) प्रमेंद्र डोभाल के मुताबिक, जब पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने अनुराग और उसके दोस्तों को कथित तौर पर चौहान के साथ मारपीट करते हुए पाया. पुलिस ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, 'हमारे जवान मौके पर पहुंचे और देखा कि डोभाल और उसके साथी राज सिंह चौहान नाम के व्यक्ति के साथ मारपीट कर रहे थे, जो उसकी पत्नी का चचेरा भाई है. हालात को बिगड़ने से बचाने के लिए पुलिस दोनों पक्षों को बाईपास पुलिस चौकी ले गई.'

हालांकि, अधिकारियों का आरोप है कि चौकी पहुंचने के बाद भी तनाव बना रहा. इसके बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जरूरत का हवाला देते हुए पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत उन चार लोगों को अरेस्ट किया.

पुलिस ने आगे कहा, 'आउटपोस्ट पर बातचीत के दौरान पुलिसकर्मियों के शांति बनाए रखने के कहने के बावजूद डोभाल, अभिषेक, अभय चौधरी और कुर्बान ने फिर से चौहान पर हमला करने की कोशिश की. आरोप है कि ये चारों उग्र हो गए और दोबारा झगड़ा करने की कोशिश की, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई. आउटपोस्ट पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चारों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया.'

अनुराग डोभाल और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

बताया जा रहा है कि इस कथित झगड़े में चौहान घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए दून अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने बताया कि चौहान की शिकायत पर नेहरू कॉलोनी पुलिस स्टेशन में अनुराग डोभाल और तीन अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है. 

उन्होंने कहा, 'चौहान की शिकायत के आधार पर नेहरू कॉलोनी पुलिस स्टेशन में डोभाल और तीन अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच चल रही है.'

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Swati Singh

Swati Singh

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More