जिनके गानों पर नाचकर बड़े हुए Yash, वही AR रहमान कंपोज कर रहे उनकी Ramayana का म्यूजिक
Yash Praises AR Rahman: बेंगलुरु के एक इवेंट में फिल्म ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभा रहे यश ने एआर रहमान को लेकर दिल छू लेने वाली यादें साझा कीं. उन्होंने बताया कि कैसे वे रहमान के गानों पर नाचते हुए बड़े हुए और रहमान का पहला स्टूडियो बनाने में कर्नाटक के लोगों का क्या योगदान रहा था?
बेंगलुरु में ऑर्गेनाइज एक स्पेशल इवेंट के दौरान कन्नड़ सुपरस्टार यश ने म्यूजिक के भगवान कहे जाने वाले एआर रहमान की दिल खोलकर तारीफ की. नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड और मेगा बजट फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड’ में KGF स्टार यश रावण का किरदार निभा रहे हैं. इस मौके पर यश ने अपने पुराने दिनों को याद किया और बताया कि वे एआर रहमान के गानों को सुनते और उन पर नाचते हुए बड़े हुए हैं. यश ने कहा कि इतने बड़े स्केल की फिल्म में इतने फेमस म्यूजिशियन के साथ काम करना उनके लिए बेहद खास और गर्व की बात है.
इस इवेंट के दौरान यश ने अपनी ओरिजनल लैंगुएज कन्नड़ में ही बात की और अपनी बात को लोगों के सामने बहुत सहज तरीके से रखा. उन्होंने ये भी समझाया कि भारतीय कहानियों को दुनिया के कोने-कोने तक ले जाने के लिए देशी और विदेशी कलाकारों का एक साथ आना कितना जरूरी है. यश का मानना है कि जब दुनिया भर के बेहतरीन लोग किसी एक प्रोजेक्ट से जुड़ते हैं, तो वो कहानी सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बना पाती है. इसके साथ ही उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ को लेकर भी दिल खोलकर बात की.
बचपन से रहमान के काम करने तक का सफर
रहमान के म्यूजिक के साथ अपने जुड़ाव को याद करते हुए यश ने कहा, ‘जब हम छोटे थे, तब हम सब एआर रहमान के गानों पर खूब नाचा करते थे. आज ये देखकर बहुत खुशी होती है कि वही रहमान मेरी फिल्म के लिए म्यूजिक तैयार कर रहे हैं’. यश की बातों से साफ झलक रहा था कि जिस कलाकार का संगीत उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा रहा हो, आज उसी के साथ काम करना उनके लिए कितना इमोशन गर्व से भरा पल और शानदार एक्सपीरियंस है. इस फिल्म में एआर रहमान के साथ हांस जिमर भी काम कर रहे हैं, जिसको लेकर फैंस काफी खुश हैं.
कर्नाटक से जुड़ा रहमान का पुराना किस्सा
अब तक फिल्म का पहला ऑफिशियल गाना ‘जय जय राम’ रिलीज हो चुका है, जिसे एआर रहमान ने कंपोज किया है. इसे अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने आवाज दी है. हालांकि, मेकर्स ने अभी ये खुलासा नहीं किया है कि फिल्म में टोटल कितने गाने होंगे या रहमान ने कितने गाने कंपोज किए हैं. यश ने ‘रामायण’ की तैयारी के दौरान रहमान के साथ हुई एक खास बातचीत का किस्सा भी शेयर किया. यश ने बताया कि रहमान ने अपने शुरुआती दिनों में कर्नाटक के लोगों से मिले प्यार और मदद को बहुत याद किया, ‘रहमान ने मुझसे कहा था कि उन्होंने अपना पहला म्यूजिक स्टूडियो कर्नाटक के लोगों से मिले पैसों से ही तैयार किया था’.
फिल्म में रहमान और हैंस जिमर की अनोखी जुगलबंदी
उन्होंने आगे बताया, ‘वे यहां पार्ट टाइम काम करने आते थे और उसी कमाई से अपना स्टूडियो बना पाए थे’. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड’ के लिए एआर रहमान और हॉलीवुड के दिग्गज संगीतकार हैंस जिमर एक साथ आए हैं. इस यूनिक मेल पर बात करते हुए यश ने कहा कि ये दो अलग अलग म्यूजिक की दुनिया को आपस में जोड़ने की शानदार कोशिश है. टीम का मकसद भारत की समृद्ध संस्कृति को पूरी दुनिया के सामने पेश करना और साथ ही दुनिया भर के बेहतरीन हुनर को भारतीय ऑडियंस तक आसानी से पहुंचाना है.
फैंस के बीच बढ़ती उत्सुकता और यश का सपना
यश के रावण बनने और फिल्म के पीछे काम कर रही मजबूत टीम की वजह से दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट बनी हुई है. यश के लिए ये सफर सिर्फ एक बड़ी फिल्म का हिस्सा बनने तक सीमित नहीं है, बल्कि ये उनके बचपन की खूबसूरत यादों को हकीकत में जीने जैसा है. जिस म्यूजिर कंपोजर को वे बचपन से सुनते आ रहे थे, आज उसी के साथ मिलकर काम करना उनके फिल्मी करियर का एक यादगार पड़ाव बन चुका है. बता दें, ‘रामायण’ दो पार्ट्स में रिलीज होगी. पहला पार्ट इसी साल दिवाली पर रिलीज होगी और दूसरा पार्ट अलगे साल रिलीज होगा.