App

कौन हैं इम्तियाज अली के होने वाले दामाद कृष अग्रवाल ? फिल्म इंडस्ट्री से क्या है नाता

इम्तियाज अली की बेटी इदा अली ने कृष अग्रवाल से सगाई कर ली है. सगाई से पहले कृष ने नॉर्वे में इदा को रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया था.

कौन हैं इम्तियाज अली के होने वाले दामाद कृष अग्रवाल ? फिल्म इंडस्ट्री से क्या है नाता

फिल्ममेकर इम्तियाज अली की बेटी इदा अली ने सगाई कर ली है. इदा ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल से सगाई कर ली है. फिल्म मेकर ने सोशल मीडिया के जरिए सगाई की जानकारी दी है. इम्तियाज अली ने फोटो शेयर कर लोगों से आशीर्वाद देने की अपील की है. वहीं इंटरनेट में लोगों के जेहन में सवाल आ रहा है कि कृष अग्रवाल कौन है? क्या कोई बॉलीवुड एक्टर है? आइए जानते हैं कौन है कृष अग्रवाल

कौन है इम्तियाज अली के दामाद?

कृष अग्रवाल का फिल्म इंडस्ट्री से कोई सीधा रिश्ता नहीं है. कृष अग्रवाल एक हेज फंड में क्वांटिटेटिव रिसर्चर के तौर पर काम करते हैं. कृष और इदा लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों ने अपना रिश्ता काफी प्राइवेट रखा है. सगाई होने के बाद से ही कपल सुर्खियों में हैं.

इदा क्या करती हैं?

इदा ने भी पिता की तरह फिल्ममेकिंग में ही अपना करियर बनाया है. इदा को बचपन से ही फिल्मे बनाने में दिलचस्पी थी. 17 साल की उम्र में इदा ने पहली शॉर्ट फिल्म लिफ्ट बनाई थी. फिल्म बनाने के बाद इदा ने अमेरिका की चैपमैन यूनिवर्सिटी के डॉज कॉलेज ऑफ फिल्म एंड मीडिया आर्ट्स से फिल्ममेकिंग की पढ़ाई की थी. पढ़ाई के बाद इदा ने माया और उलझे जैसे प्रोजेक्ट्स में राइटर और डायरेक्टर के तौर पर काम किया है. इदा लगातार फिल्ममेकिंग के काम को आगे बढ़ा रही हैं. इदा ऑन ए विम को भी डायरेक्ट कर चुकी हैं.

राइटिंग और डारेक्टिंग के अलावा क्या करती हैं इदा अली

इदा मेंटल हेल्थ से जुड़े टॉपिक पर भी काफी काम करती है. उन्होंने रिफ्रेश डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है. इसेक अलावा इदा कॉमेडियन करीमा बैरी के साथ व्हाइट आर दा कर्टेन्स ब्लू पॉडकास्ट को भी होस्ट कती हैं. इस पॉडकास्ट में वह सिनेमा और सांस्कृतिक कहानियों से जुड़े अलग-अलग मुद्दों पर बात करती हैं. इदा का यूट्यूब चैनल भी है. उनके चैनल के बायो के अनुसार उन्हें घूमना, फिल्में बनाना और खाना बनाना काफी पसंद है.

नॉर्वे में कृष ने किया था प्रपोज

सोशल मीडिया पर इम्तियाज अली की बेटी की सगाई की फोटो वायरल हो रही है. फोटो में इदा अली ने लाइट पिंक कलर का ऑफ शोल्डर ड्रेस किया गया है. सगाई से पहले कृष ने इदा को जुलाई में नॉर्वे में प्रपोज किया था. इम्तियाज अली ने खुद सोशल मीडिया पर बेटी की प्रपोजल की फोटो शेयर की थी. फैंस अब दोनों की शादी की इंतजार कर रहे हैं.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More