SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

6 कंटेस्टेंट्स, एक ट्रॉफी और आखिरी जंग, 'राइज एंड फॉल 2' के फिनाले का काउंटडाउन शुरू, जानिए कब और कहां देखें महाफिनाले

राइज एंड फॉल 2 ग्रैंड फिनाले तक पहुचं गया है. 6 कंटेस्टेंट्स के बीच ट्रॉफी को लेकर लास्ट टाइम मुकाबला होगा. आइए जानते हैं कब और कहां देख सकेंगे शो का फिनाले.

Written By Shilpa Singh
Published: Nov 05, 2026, 04:37 PM IST | Updated: Nov 05, 2026, 04:42 PM IST
Image Credit: कब और कहां देख सकते हैं राइज एंड फॉल 2 का फिनाले
Join

वीरेंद्र सहवाग द्वारा होस्ट शो राइज एंड फॉल 2 का सफर अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. कई हफ्ते तक चले ड्रामा, बहस और टास्क के बाद अब ग्रैंड फिनाले आ गया है. 6 लोगों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं कि शो का फिनाले कब और कहां होगा.

कब होगा राइज एंड फॉल 2 का ग्रैंड फिनाले

राइज एंड फॉल 2 का ग्रैंड फिनाले 6 नवंबर 2026 को शुक्रवार को स्ट्रीम होगा. दर्शक इसे दोपहर 12 बजे एमएक्स प्लेयर शो को फ्री में देख सकते हैं. फाइनलिस्ट्स फिनाले परफॉर्मेंस की शूटिंग 5 नवंबर से हो रही है. शो के विनर के नाम का खुलासा ग्रैंड फिनाले एपिसोड में होगा. 6 नवंबर  को विनर के नाम की घोषणा हो जाएगी.

कहां देख सकते हैं

राइज एंड फॉल 2 का ग्रैंड फिनाले अमेजन प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर ऐप पर देख सकते हैं. शो का फिनाले 6 नवंबर को दोपहर 12 बजे स्ट्रीम होगा.

इन कंटेस्टेंट्सट के बीच होगी फिनाले की रेस

सीजन 2 के ग्रैंड फिनाले के 6 कंटेस्टेंट्स के बीच जंग होगी. शहजाद पूनावा, गौतम गुलाटी, स्वरा भास्कर, करण पटेल, प्रियंका चाहर चौधरी और निहारिका तिवारी ट्रॉफी के लिए जंग लड़ते नजर आएंगे. शहजाद ने सीजन के पहले फाइनलिस्ट बने थे. उन्होंने पहले फिनाले में अपनी जगह बना ली थी.

कौन बनेगा राइज एंड फॉल 2 का विनर ?

इन 6 कंटेस्टेंट के बीच ट्रॉफी जीतने के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा. शो के पूरे सीजन में रुलर्स और वर्कर्स के बीच लड़ाई, विवाद और बदलता हुआ समीकरण चर्चा में रहा है. अब देखना होगा कि राइज एंड फॉल 2 का विनर कौन होगा.

राइज एंड फॉल 2 का विवाद

एमेजॉन एमएक्स प्लेयर के रियल्टी शो राइज एंड फॉल 2 में अब तक कई बड़े विवाद देखने को मिले हैं. शो की शुरुआत में ही शहजाद पूनावाला और सिवेट तोमर के बीच बहस हो जाती है, जो कि हाथापाई तक पहुंच जाती है. जिसके बाद सिवेट तोमर को शो से बाहर कर दिया गया था. इसेक बाद हनी चैलेंज टास्क के दौरान शहद की बूंदों की गिनती के दौरान विवाद हुआ. इस टास्क में गौतम गुलासी के एक फैसले की वजह से मनीष कश्यप और सोनम मलिक को रूलर पद से हटाकर बेसमेंट में वर्कर्स बना दिया. जिससे घर में सत्ता का बड़ा पलटफेर हुआ. 
 

इसे भी पढ़ें- 'रामायण' के मुरीद हुए बाहुबली के डायरेक्टर: रणबीर कपूर को बताया शानदार, यश और साई पल्लवी की भी की जमकर तारीफ 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES