App

राजस्थान के मंदिर से सिनेमा तक पहुंची माता करणी की कहानी, नवरात्रि के खास मौके पर हुआ बड़ा ऐलान

हनुमान अंश के बाद अब थिएटर में करणी माता की कहानी दिखाई जाएगी. फिल्म का पहला लुक और टाइटल शेयर किया गया है. राजस्थान की माता की कहानी अब बड़े पर्दे पर दिखेगी.

राजस्थान के मंदिर से सिनेमा तक पहुंची माता करणी की कहानी, नवरात्रि के खास मौके पर हुआ बड़ा ऐलान
Image Credit: इंस्टाग्राम

नीम करोली बाबा पर आधारित फिल्म हनुमान अंश की सफलता के बाद अब बड़े पर्दे पर करणी माता की कहानी दिखाई जाएगी. नवरात्रि के खास मौके पर करण माता पर आधारित फिल्म कर्णिका का ऐलान हुआ है. अब बड़े पर्दे पर माता की कहानी को दिखाया जाएगा. फिल्म का लुक भी मेकर्स ने शेयर किया है.

करणी माता पर बनेगी फिल्म

17 अक्टूबर को करणी माता के 639वें जन्मोत्सव के मौके पर भूषण कुमार की टी-सीरीज और राज शांडिल्य की कथावाचक फिल्म ने कर्णिका की घोषणा की है. फिल्म का ऐलान नवरात्रि के खास मौके पर किया गया है. दरअसल नवरात्रि के सातवें दिन मां करणी का जन्मोत्सव मनाया जाता है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

हिंगलाज माता का अवतार हैं माता करणी

करणी माता राजस्थान की पूजनीय देवी हैं. बड़े पर्दे पर माता करणी की महिमा को दिखाया जाएगा. दरअसल माता करणी को हिंगलाज माता का अवतार माना जाता है. 14वीं सदी की एक यौद्धा और संत के रूप में माता करणी जानी गई हैं. उनका जीवन आध्यात्मिक ज्ञान, साहस और अटूट आस्था का प्रतीक था. अब उनके इस आध्यात्मिक सफर को बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा.

कहां होगी फिल्म की शूटिंग

कर्णिका फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर कई भी अपडेट सामने नहीं आया है. फिल्म में कौन-कौन होगा इसकी मेकर्स ने जानकारी शेयर नहीं की है. कहा जा रहा है कि फिल्म की कास्टिंग पर काम चल रहा है. इसके अलावा डायरेक्टर को लेकर को भी बातचीत चल रही है. फिल्म की शूटिंग बीकानेर, जोधपुर में होगी. फिल्म की शूटिंग अगले साल 2027 में शुरू होगी. साल 2027 में ही फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हो सकती है.

करणी माता मूषक मंदिर के नाम से जाना जाता है

करणी माता राजस्थान की प्रसिद्ध देवी हैं. उनका सबसे प्रसिद्ध मंदिर बीकानेर से लगभग 30 किलोमीटर दूर देशनोक में स्थित है. उनके मंदिर को चूहों वाले मंदिर के नाम से भी जाना जाता है. देशनोक में स्थित मंदिर में बड़ी संख्या में काले चूहे रहते हैं. मंदिर में सफेद चूहे का दिखना शुभ और मंगलकारी माना जाता है. बीकानेर और जोधपुर के शाही परिवार की माता करणी कुलदेवी हैं.

नौकरी वाली माता

सीकर जिले के खंडेला गांव में माता करणी का मंदिर है. इस मंदिर में यंग लोग नौकरी की मन्नत मांगते हैं. इस मंदिर को नौकरी वाली माता के नाम से जाना जाता है. माना जाता है कि पहाड़ियों में स्थित करणी माता मंदिर में नौकरी लगने की मन्नत पूरी होती है. नवरात्रि के खास मौके पर यहां पर श्रद्धालु की लंबी लाइन देखने को मिलती है. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More