App

सांसद जी के किरदार ने दिलाई बड़ी फिल्म, 'पंचायत' के स्वानंद किरकिरे को ऐसे मिला सूरज बड़जात्या का साथ

एक्टर और सिंगर स्वानंद किरकिरे को सूरज बड़जात्या की फिल्म ये प्रेम मोल लिया में काम करने का मौका मिला है. एक्टर ने बताया है कि फिल्म में उन्हें काम वेब सीरीज पंचायत के की वजह से मिला है.

सांसद जी के किरदार ने दिलाई बड़ी फिल्म, 'पंचायत' के स्वानंद किरकिरे को ऐसे मिला सूरज बड़जात्या का साथ
Image Credit: 'पंचायत' के स्वानंद किरकिरे को ऐसे मिला सूरज बड़जात्या की फिल्म में रोल


नेशनल अवॉर्ड विनर सिंगर और एक्टर स्वानंद किरकरे ने सूरज बड़जात्या की फिल्म ये प्रेम मोह लिया में नजर आने वाले हैं. एक्टर ने खुलासा किया है कि सूरज बड़जात्या उन्हें एक सिंगर के रूप में जानते थे, उनके गानों को पंसद करते थे. फिल्म में रोल उन्हें वेब सीरीज पंचायत की वजह से मिला है. पंचायत सीरीज में सांसद जी के रोल में उनके किरदार की वजह से डायरेक्टर ने उन्हें फिल्म में रोल दिया है.

स्वानंद किरकिरे को कैसे मिला

फिल्म में कास्टिंग के बारे में बात करते हुए स्वानंद ने बताया कि जब मुकेश छाबड़ा ने ये प्रेम मोल लिया में रोल ने उनका नाम बताया. शुरुआत में सूरज ने उन्हें एक्टर के रुप में फिल्म में लेने से थोड़े असमंजस में थे. उन्हें उनका म्यूजिक के रूप में किया काम काफी पसंद था. वह उनका एक्टिंग का काम देखना चाहते थे. इसके बाद उन्होंने पंचायत में स्वानंद को सांसद जी के किरदार में देखा, उन्हें उनकी एक्टिंग बेहद पसंद आई, जिसके बाद उन्होंने उन्हें फिल्म में कास्ट कर लिया. एक्टर ने बताया मेरे लिए ये बहुत ही अच्छा एहसास था, क्योंकि सूरज जी जैसे फिल्ममेकर ने मुझे मेरा काम देखकर कास्ट किया यह मेरे लिए बहुत ही खास था.

कौन है स्वानंद किरकिरे

स्वानंद किरकिरे मुंबई डायरेक्टर बनने के लिए आए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. आज वह बॉलीवुड में लिरिक्स लिखने के साथ-साथ म्यूजिक डायरेक्शन, सिंगिंग और एक्टिंग में भी काम कर चुके हैं. गीतों के लिए उन्हें 2 बार नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है. उन्होंने आमिर खान की फिल्म पीके लव इज द वेस्ट ऑफ टाइम गाना गया था. उनका ये सॉन्ग आमिर खान पर फिल्माया गया था. उनका ये सॉन्ग काफी पॉपुलर हुआ था.

नवाजुद्दीन हैं कॉलेज के दोस्त

सिंगर और एक्टर स्वानंद एनएसडी से पढ़ाई कर चुके हैं. इस दौरान उनके बैच में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और शुभ्रत दत्त थे. सिंगर ने एक इटंरव्यू में बताया था कि कॉलेज के दिनों में बहुत मस्ती करते थे. बताया कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में काफी मेहनत की है. हम जहां हैं मैं खुश हूं. नवाज की एक्टिंग का मैं हमेशा से दीवाना रहा हूं. वह काफी टैलंटेडे हैं. कॉलेज के टाइम में हम खूब लड़ते थे. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More