)
लीवुड एक्टर शाहरुख खान और इन्फ्लुएंसर सुविज्ञ शर्मा के बीच कथित लीगल नोटिस को लेकर नया अपडेट आया है. दरअसल, किंग खान की टीम ने उन खबरों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा गया था कि उन्होंने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सुविज्ञ शरण को कानूनी नोटिस भेजा है. यह मामला इन्फ्लुएंसर की एक इंस्टाग्राम रील से जुड़ा है, जो वायरल हो गई थी और जिसमें बॉलीवुड सुपरस्टार के खिलाफ अपमानजनक बातें कही गई थीं. रील में दावा किया गया था कि हाल ही में मुंबई में हुए एक कार्यक्रम में आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु की मौजूदगी में बिजनेसमैन अनंत अंबानी ने शाहरुख खान से 'चुप रहने' के लिए कहा था.
वीडियो वायरल होने के बाद ऐसी खबरें सामने आईं कि शाहरुख खान ने उस इन्फ्लुएंसर को एक लीगल नोटिस भेजा है. अब इन खबरों को खारिज करते हुए हिरानी एंड एसोसिएट्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर बयान जारी किया.
इसमें लिखा, '23 नवंबर 2026 की तारीख वाला एक कथित 'लीगल नोटिस', जिसे शाहरुख खान की ओर से जारी बताया जा रहा है, सोशल मीडिया और कुछ समाचार रिपोर्ट्स में शेयर हो रहा है. शाहरुख खान के ऑथराइज्ड वकील होने के नाते हम स्पष्ट करते हैं कि यह नोटिस न तो उन्होंने जारी किया है और न ही उनकी ओर से जारी किया गया है. शाहरुख ने किसी भी वकील या लॉ फर्म को, जिसमें हम भी शामिल हैं, ऐसा नोटिस जारी करने का निर्देश नहीं दिया है.'

बयान में लॉ फर्म ने आगे मीडिया और सोशल मीडिया पेजों से अपील करते हुए लिखा, ''हम मीडिया हाउस और सोशल मीडिया पेजों से अनुरोध करते हैं कि खबर प्रकाशित करने से पहले उसकी जांच करें. साथ ही, ऐसे कंटेंट को या तो सुधारें या हटा दें, जिसमें इस नोटिस को शाहरुख खान से जुड़ा बताया गया है.''
TOI के मुताबिक, नोटिस में कहा गया है कि लगाए गए आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं. इन्फ्लुएंसर को इन मांगों को पूरा करने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया है. इन मांगों में इंस्टाग्राम रील को तुरंत हटाना. इस दावे को आगे शेयर करने या फैलाने से बचना और वीडियो से जुड़े कैप्शन और बयानों को हटाना या उनमें सुधार करना शामिल है. शरण से कहा गया है कि वह 48 घंटे के भीतर लिखित रूप में पुष्टि करें कि सभी मांगों का पालन कर लिया गया है.
'किंग' 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों 'पठान' और 'जवान' के बाद शाहरुख खान की अगली बड़ी एक्शन फिल्म है. इस फिल्म में कई कलाकार शामिल हैं, जिनमें सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन और जयदीप अहलावत जैसे नाम अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. इस फिल्म में पहली बार शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना के साथ एक अहम भूमिका में स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगे.
'वैरायटी इंडिया' की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के मेकर्स अभी ट्रेलर तैयार कर रहे हैं और इसे लगभग 3 से 3.5 मिनट लंबा रखने की प्लानिंग है. हालांकि, बताया जा रहा है कि फाइनल कट के लिए सही सीन को चुनना टीम के लिए काफी मुश्किल काम रहा है.
एक सूत्र ने बताया कि फिल्म में कई बहुत ही खूबसूरती से फिल्माए गए सीन, दिलचस्प किरदार और एक आकर्षक कहानी है. चुनने के लिए इतना सारा फुटेज होने की वजह से मेकर्स के लिए यह तय करना मुश्किल हो रहा है कि किसे शामिल किया जाए. साथ ही वे यह भी ध्यान रख रहे हैं कि फिल्म की कहानी (प्लॉट) के बारे में बहुत ज़्यादा जानकारी सामने न आ जाए.
(आईएएनएस इनपुट)