App

दूसरी बार जिला परिषद पहुंचे छोटूराम मीणा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने दौसा के उप जिला प्रमुख

दौसा में कांग्रेस के छोटूराम मीणा निर्विरोध उप जिला प्रमुख चुने गए. महवा के वार्ड 25 से जिला परिषद सदस्य छोटूराम ने दूसरी बार जीत दर्ज की है. उन्होंने कहा कि जिला प्रमुख और सदस्यों के साथ मिलकर जिले के विकास को गति देंगे.

दूसरी बार जिला परिषद पहुंचे छोटूराम मीणा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने दौसा के उप जिला प्रमुख
Image Credit: Chhoturam Meena, Deputy Zila Pramukh

राजस्थान के दौसा जिले में उप जिला प्रमुख के चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है. कांग्रेस प्रत्याशी छोटूराम मीणा निर्विरोध उप जिला प्रमुख निर्वाचित हुए हैं. उनके सामने किसी दूसरे प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया. ऐसे में उप जिला प्रमुख की सीट पर भी कांग्रेस का कब्जा हो गया. इससे पहले कांग्रेस की बिना बेरवा निर्विरोध जिला प्रमुख चुनी गई थीं.

महवा क्षेत्र के वार्ड नंबर 25 से जिला परिषद सदस्य छोटूराम मीणा को कांग्रेस ने उप जिला प्रमुख पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया था. उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के तहत नामांकन दाखिल किया, लेकिन उनके मुकाबले किसी अन्य प्रत्याशी ने पर्चा नहीं भरा. इसके बाद निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया.

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सौंपा प्रमाण पत्र
उप जिला प्रमुख चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा ने छोटूराम मीणा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया. इसके बाद उन्हें पद की शपथ दिलाई गई और जीत का प्रमाण पत्र सौंपा गया. इस तरह दौसा में जिला प्रमुख के बाद उप जिला प्रमुख का पद भी कांग्रेस के खाते में चला गया.

दूसरी बार जिला परिषद पहुंचे हैं छोटूराम मीणा
नवनिर्वाचित उप जिला प्रमुख छोटूराम मीणा महवा क्षेत्र के वार्ड नंबर 25 से जिला परिषद सदस्य हैं. वे दूसरी बार जीतकर जिला परिषद पहुंचे हैं. इस बार पार्टी ने उन्हें उप जिला प्रमुख पद की जिम्मेदारी सौंपी है.

निर्विरोध निर्वाचन के बाद छोटूराम मीणा ने कहा कि जनता के प्यार और पार्टी के नेताओं के आशीर्वाद से उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है. उन्होंने कहा कि वे इस पद की जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाएंगे. जिला प्रमुख और सभी जिला परिषद सदस्यों के साथ मिलकर जिले के विकास को गति देने का प्रयास करेंगे.

पंचायत चुनाव में जनता ने सरकारों को दिखाया आईना
छोटूराम मीणा ने पंचायत चुनाव के नतीजों को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में जनता ने केंद्र और राज्य सरकार को आईना दिखा दिया है. उन्होंने भरोसा जताया कि सभी जनप्रतिनिधि मिलकर दौसा जिले के विकास के लिए काम करेंगे. इस तरह दौसा में जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख, दोनों पदों पर कांग्रेस के निर्विरोध निर्वाचन से पार्टी को जिला परिषद में बड़ी कामयाबी मिली है.

Reporter- लक्ष्मी शर्मा

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज Zee News में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. रीजनल की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की अक्सर फिराक में रहते हैं. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना, उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना ही इनका मकसद है. यही अंश राज है.अंश राज से आप ansh.raj@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More