App

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी पहुंचीं ससुराल, पति ऋषिकेश के साथ नई नवेली दुल्हन का हुआ भव्य गृह प्रवेश

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी में नदवां गांव में भारी भीड़ देखने को मिली. कई रुकावटों के बाद भी शिवांगी और ऋषिकेश की शादी अच्छी तरह से संपन्न हुई और नई नवेली दुल्हन अपने पति के साथ ससुराल पहुंचीं. जहां उनका भव्य स्वागत किया गया.

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी पहुंचीं ससुराल, पति ऋषिकेश के साथ नई नवेली दुल्हन का हुआ भव्य गृह प्रवेश
Image Credit: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी पहुंचीं ससुराल, पति ऋषिकेश के साथ नई नवेली दुल्हन का हुआ भव्य गृह प्रवेश

बिहार की चर्चित शादियों में शुमार मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की रस्में संपन्न होने के बाद अब उनकी नई जिंदगी की शुरुआत हो गई है. नदवा गांव से अपने पति के साथ शिवांगी बिहटा के कृष्णा नगर स्थित अपने ससुराल पहुंचीं, जहां परिवार के लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ नई बहू का भव्य स्वागत किया. इस दौरान घर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला.

ससुराल पहुंची अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह
दरअसल, मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी को लेकर पिछले कई दिनों से बिहार समेत देशभर में चर्चा थी. शादी की रस्में पूरी होने के बाद शिवांगी अपने पति ऋषिकेश के साथ नदवा गांव से बिहटा के कृष्णा नगर स्थित अपने ससुराल पहुंचीं. ससुराल पहुंचते ही परिवार की महिलाओं ने हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार सबसे पहले परछावन की रस्म निभाई. इसके बाद विधिवत पूजा-पाठ और पारंपरिक रस्मों के साथ नई बहू का घर में गृह प्रवेश कराया गया.

रीति-रिवाजों के साथ नई बहू का भव्य स्वागत 
इस खास मौके पर घर की महिलाएं मंगल गीत गाती नजर आईं. परिवार के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला. हंसी-खुशी और पारंपरिक रस्मों के बीच शिवांगी का ससुराल में स्वागत किया गया.

विधायक की बेटी की शादी में मेले जैसा माहौल 
अनंत सिंह की बेटी की शादी के दौरान नदवां गांव में मेले जैसा माहौल देखने को मिला. अनंत सिंह के घर जाने वाली सड़क पर गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं. हालत यह थी कि गाड़ियों को धीरे-धीरे निकाला जा रहा था. ट्रैफिक जाम और गाड़ियों की भीड़ के बावजूद मेहमान और समर्थक आते रहे.

इस बहुचर्चित शादी में बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और पूर्व विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू समेत कई हाई-प्रोफाइल मेहमान शामिल हुए. बड़ी संख्या में समर्थक और दूसरे मेहमान भी शामिल हुए.

बारिश के बावजूद, शादी में दिखी भारी भीड़ 
शादी के दौरान बारिश की वजह से कुछ दिक्कतें हुईं, लेकिन समय रहते इंतजाम ठीक कर दिए गए.नदवान में शादी का माहौल किसी बड़े कार्निवल जैसा था. भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कई लोग मेन रोड के बजाय खेतों से होकर गांव पहुंचे. इसमें करीब 5 लाख लोगों के खाने की उम्मीद थी, लेकिन बताया गया कि यह संख्या इससे भी ज्यादा थी. डिनर के बाद लोगों ने रात में हुई एक शानदार पार्टी का भी मजा लिया.

अनंत सिंह ने खुद शादी की तैयारियों को देखा 
शादी की रस्में शुरू होने से पहले अनंत सिंह ने खुद वेन्यू पर इंतजामों का इंस्पेक्शन किया. उन्होंने मेहमानों के स्वागत से लेकर दूसरे इंतजामों तक सब कुछ देखा. भारी भीड़, VIP मेहमानों की मौजूदगी और एक शानदार सेरेमनी के बीच, अनंत सिंह की बेटी की शादी हुई. नदवान में हुई यह चर्चित शादी बिहार में चर्चा का विषय बन गई.

(दानापुर से इश्तियाक खान की रिपोर्ट)

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Renu Akarniya

Renu Akarniya

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और हाइपर लोकल की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग, यूटिलिटी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. रेनू पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. DU से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से अपने करियर की शुरुआत की. लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा है.रेनू अकर्णिया से आप renu.akarniya@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं. 
Read More