)
महाठग सुकेश चंद्रशेखर के केस में जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही का नाम आ चुका है. वहीं अब नेटफ्लिक्स ने घोषणा की है कि वह महाठग की लाइफ पर डॉक्यूटमेंट्री ला रहे हैं. नेटफ्लिक्स ने सुकेश चंद्रशेखर की डॉक्यूमेंट्री का ऐलान करते हुए फर्स्ट लुक शेयर किया है. इस डॉक्यूमेंट्री का नाम लव, स्कैम और धोखा है. नेटफ्लिक्स पर यह 18 दिसंबर को रिलीज होगी.
नेटफ्लिक्स की इस डॉक्यूमेंट्री में दिखाया जाएगा कि सुकेश चंद्रशेखर की अलसी सच्चाई क्या है? नेटफ्लिक्स के प्रेस नोट के अनुसार इस डॉक्यूमेंट्री को बनाने में दो साल तक रिसर्च की गई गई. सुकेश तिहाड़ जेल के अंदर से बड़े लेवल पर काम कैसे कर पाया. इस डॉक्यूमेंट्री का डायरेक्शन मौमिता सेन और नियांथा शेखर ने किया. चांदनी अहलावत दबस इसकी एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं.
लव स्कैम और धोखा: द सुकेश चंद्रशेखर स्टोरी में केवल उनकी लाइफ को नहीं दिखाया जाएगा. बल्कि डॉक्यूमेंट्री में दिखाया जाएगा कि ठगी का काम कैसे होता है और लोग उन पर भरोसा कैसे करते हैं.
महाठग सुकेश चंद्रशेखर पर 200 करोड़ की रंगदारी का केस चल रहा है. इस केस में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही का नाम भी सामने आ चुका है. जैकलीन पर सुकेश चंद्रशेखर से लग्जरी गिफ्ट्स लेने के आरोप लगे थे. एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्हें आपराधिक गतिविधियों के बारे में जानकारी नहीं थी, ना ही उनका कोई लेना देना है.
लगभग 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुकेश चंद्रशेखर दिल्ली की जेल में बंद है. सुकेश पर कथित ठगी और जबरन वसूली का मामला है. जेल में रहते हुए साल 2020-2021 के दौरान दिल्ली की रोहिणी जेल में बंद रहते हुए सुकेश ने खुद को सीनियर सरकारी अधिकारी बताकर पूर्व रैनबैक्सी प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह से बड़ी रकम वसूली. उनके पति को जेल से बाहर निकलवाने का झांसा देकर रकम ली गई थी.
एक्ट्रेस जैकलीन पर सुकेश से महंगे गिफ्ट लेने का आरोप लगा है. इस मामले में नोरा फतेही से भी पूछताछ की गई. अदालत में उन्हे बतौर गवाह पेश होने के लिए बुलाया गया. जैकलीन की ओर से सरकारी गवाह बनने की अर्जी देने और अदालत की कार्यवाही को आगे बढ़ाने की घटना सुर्खियों में रही है.