App

सौभाग्य सुंदरी व्रत पर कर लें ये आसान उपाय, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद और घर में लौटेगी खुशहाली!

सौभाग्य सुंदरी व्रत पर अगर मां पार्वती की पूजा करें और कुछ विशेष उपाय करें तो अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है. घर में खुशहाली और समृद्धि बनी रहती है. आइए जानें इस व्रत पर किए जाने वाले आसान उपाय क्या हो सकते हैं.

सौभाग्य सुंदरी व्रत पर कर लें ये आसान उपाय, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद और घर में लौटेगी खुशहाली!

सौभाग्य सुंदरी व्रत पर सुहागिन महिलाएं व्रत रखती हैं और पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य की मां पार्वती से प्रार्थना करती हैं. धार्मिक मान्यता है कि घर में सुख-शांति और सौभाग्य के लिए इस व्रत का संकल्प किया जाता है. इस दिन सच्चे मन से माता पार्वती और शिव जी की पूजा करें तो घर में खुशहाली आती है. इस व्रत के दिन कुछ आसान उपाय करें तो जीवन की परेशानियां दूर हो सकती हैं और मानसिक शांति मिलती है. इस साल सौभाग्य सुंदरी व्रत मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है, इस तरह इस साल यह व्रत 27 नवंबर 2026 को रखा जाएगा. आइए जानते हैं इस व्रत पर किए जाने वाले आसान उपायों के बारे में.

सौभाग्य सुंदरी व्रत के उपाय

पति की लंबी आयु के लिए उपाय

अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद चाहिए तो सौभाग्य सुंदरी व्रत पर एक आसान सा उपाय कर सकते हैं. सुबह स्नान करें और लाल वस्त्र धारण कर माता पार्वती की पूजा करें. मां को सिंदूर, चूड़ी, बिंदी, मेहंदी से लेकर काजल, बिछिया, चुनरी समेत 16 शृंगार अर्पित करें. इस पूजा में शिव जी को बेलपत्र और कच्चा दूध अर्पित करें. इस उपाय को करने से पति की आयु भी लंबी होगी.

मन की शांति के लिए उपाय

सौभाग्य सुंदरी व्रत के दिन शाम के समय एक आसान सा उपाय करें. पूरे दिन व्रत रखें और शाम को चंद्रोदय होने पर चंद्र देव को दूध से अर्घ्य दें और पति की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करें. इसके बाद व्रत खोलें. इस उपाय को करने से मन शांत रहेगा और व्रत का पूरा फल मिलेगा. धन की बर्बादी रुकेगी.

क्लेश दूर करने के लिए उपाय

घर में अगर कलह-क्लेश और लड़ाई-झगड़े चल रहे हैं तो सौभाग्य सुंदरी व्रत के दिन एक आसान सा उपाय कर लें. इससे घर में शांति आएगी और घर सदस्यों के बीच का टकराव दूर होगा. इस दिन घर के मुख्य दंपति शिवजी और देवी गौरी को एक साथ एक ही माला चढ़ाएं. इस व्रत के दिन पूरे घर में गंगाजल छिड़कें.

बाधाओं को दूर करने के लिए उपाय

सौभाग्य सुंदरी व्रत के शुभ मौके पर एक आसान सा उपाय करें. इस दिन माता पार्वती को पीले फूल चढ़ाएं और मिश्री का भोग अर्पित करें. गणेश जी को ताजा दूर्वा अर्पित करें. जल्द ही शुभ समाचार मिलता है और जीवन की बाधाएं दूर हो जाती हैं.

(Disclaimer: यह लेख धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। व्रत या उपाय करने से पहले अपनी श्रद्धा और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी शंका के लिए विद्वान या ज्योतिषी से सलाह लें.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Padma Shree Shubham

Padma Shree Shubham

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More