App

BJP विधायक ओम कुमार की सदस्यता निरस्त: इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, नहटौर पर दोबारा होगा चुनाव?

बिजनौर के नहटौर से ​बीजेपी विधायक ओम कुमार को इलाहाबाद हाईकोर्ट से झटका लगा है. कोर्ट ने बीजेपी विधायक ओम कुमार की विधानसभा सदस्यता को निरस्त कर दिया है.

BJP विधायक ओम कुमार की सदस्यता निरस्त: इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, नहटौर पर दोबारा होगा चुनाव?
Image Credit: File Photo

यूपी के बिजनौर के नहटौर सीट से बीजेपी विधायक ओम कुमार को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बीजेपी विधायक ओम कुमार के चुनाव को रद्द कर दिया है. उनकी विधानसभा की सदस्यता रद्द होने के बाद विधायकी भी चली गई है. ऐसे में नहटौर सीट रिक्त हो गई है.

रालोद प्रत्याशी को 258 वोटों से हराया था

बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी विधायक ओम कुमार ने रालोद प्रत्याशी मुंशी राम को 258 वोटों से चुनाव हरा दिया था. और नहटौर सीट से विधायक चुने गए थे. इसके बाद 2022 में राष्ट्रीय लोक दल के प्रत्याशी मुंशी राम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनाव याचिका दाखिल कर निर्वाचन को चुनौती दी थी. चुनाव याचिका में करप्ट प्रैक्टिस का आरोप लगाया था. आरोप लगाया था कि चुनाव आयोग में दाखिल हलफनामे में अपनी इनकम छिपाई है.

सुप्रीम कोर्ट जाने के लिए 15 दिन की मोहलत

इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस सलिल कुमार राय की सिंगल बेंच ने सुनवाई करते हुए बड़ा फैसला सुनाया है. जस्टिस सलिल कुमार राय की बेंच ने विधानसभा की सदस्यता निरस्त कर दी है. बीजेपी विधायक ओम कुमार के पास सुप्रीम कोर्ट जाने के लिए कोर्ट ने 15 दिन की मोहलत दी है. सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिलने पर बिजनौर की नहटौर सीट पर दोबारा इलेक्शन होगा. गौरतलब है कि यूपी में विधानसभा चुनाव होने में 6 महीने से कम का समय है. इसलिए विधानसभा सदस्यता रद्द होने के बाद भी उपचुनाव की संभावना नहीं है. याचिका में बीजेपी विधायक ओम कुमार और नौ अन्य लोगों को पक्षकार बनाया गया था.

(प्रयागराज से मोहम्मद गुफरान की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वे हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. पत्रकारिता की पढ़ाई भी प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More