App

श्रीधर पार्थसारथी समेत वो कलाकार, जिनकी आखिरी सांसों का गवाह बना मंच; लाइव परफॉर्मेंस के दौरान दुनिया को कहा अलविदा

मृदंगम वादक श्रीधर पार्थसारथी समेत कई ऐसे कलाकार रहे हैं, जिन्होंने लाइव परफॉर्मेंस के दौरान मंच पर ही दुनिया को अलविदा कह दिया. किसी के लिए मंच आखिरी मंजिल बना, तो किसी की अंतिम प्रस्तुति हमेशा के लिए यादगार बन गई. इस स्टोरी में जानिए ऐसे ही कलाकारों की कहानी.

श्रीधर पार्थसारथी समेत वो कलाकार, जिनकी आखिरी सांसों का गवाह बना मंच; लाइव परफॉर्मेंस के दौरान दुनिया को कहा अलविदा
Image Credit: सोशल मीडिया

जाने-माने मृदंगम वादक श्रीधर पार्थसारथी का शुक्रवार सुबह 54 वर्ष की आयु में निधन हो गया. पुणे के बानेर में 'दीवाली पहाट' कार्यक्रम के दौरान उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था. आयोजकों ने बताया कि उन्होंने सुबह 7 बजे अपनी प्रस्तुति शुरू की थी और दर्शकों के बार-बार आग्रह करने पर वे अपने तय समय से अधिक देर तक मृदंगम बजाते रहे. आयोजन समिति के एक सदस्य ने बताया, 'शुरुआत में उन्होंने लगभग 5 से 10 मिनट तक प्रस्तुति दी, जिसके बाद दर्शकों ने उनसे और बजाने की मांग की. उन्होंने 10 मिनट और प्रस्तुति दी. जब दर्शकों ने फिर से और बजाने के लिए कहा तो उन्होंने कहा कि वे दो और धुनें बजाएंगे. तभी वे मंच पर गिर पड़े.'

वहां मौजूद डॉक्टर तुरंत मंच पर पहुंचे और CPR दिया. एक एम्बुलेंस बुलाई गई और पार्थसारथी को मणिपाल अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल ने एक बयान में कहा कि घटनास्थल पर ही एडवांस्ड कार्डियोवैस्कुलर लाइफ सपोर्ट (ACLS) प्रोटोकॉल के तहत CPR शुरू कर दिया गया था और अस्पताल पहुंचने के बाद वहां की इमरजेंसी मेडिकल टीम ने इसे जारी रखा. तुरंत और लगातार किए गए पुनर्जीवन प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. हालांकि, यह कोई पहली बार नहीं है जब किसी कलाकार की जान स्टेज पर गई है. इससे पहले भी कई दिग्गज रहे हैं, जिनका मंच ही जिंदगी का आखिरी पड़ाव बन गया. आइए जानते हैं, उन कलाकारों के बारे में...

एडवा बशीर

साल 2022 में मशहूर मलयालम गायक एडवा बशीर का भी निधन स्टेज पर लाइव परफॉर्मेंस के दौरान गिरने से हुआ. वो केरल के अलाप्पुझा में ब्लू डायमंड ऑर्केस्ट्रा मंडली के स्वर्ण जयंती के मौके पर वह एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे. इसी दौरान अचानक वो गाते हुए मंच पर ही गिर पड़े. इसके बाद इलाज के लिए उन्हें चेरथला के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बता दें कि एडवा बशीर को साउथ का मोहम्मद रफी कहा जाता था.

कलामंडलम गीतानंदन

साल 2028 में जाने-माने ओट्टनतुल्लल कलाकार कलामंडलम गीतानंदन निकटवर्ती इरिन्जालाक्कुडा में एक मंदिर में प्रस्तुति देते समय गिर गए और उनका निधन हो गया. पुलिस ने बताया कि कलामंडलम डीम्ड यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट ऐंड कल्चर में तुल्लल विभाग के सेवानिवृत्त प्रमुख गीतानंदन (58) को निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. प्रस्तुति के दौरान गीतानंदन की मौत का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ.

मदवूर वासुदेवन नायर

6 फरवरी 2018 को कथकली के दिग्गज कलाकार और पद्म भूषण से सम्मानित मदवूर वासुदेवन नायर ने भी मंच पर प्रस्तुति देते हुए आखिरी सांस ली थी. वो केरल के कोल्लम जिले के अंचल स्थित अगस्थ्यकोड महादेव मंदिर में वह कथकली की प्रस्तुति दे रहे थे. तभी अचानक वो  दौरान वह मंच पर गिर पड़े. उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.

विठ्ठल उमप

सितंबर 2019 में मशहूर कोंकणी संगीत के लोकप्रिय गायक जेरी बज्जोडी का निधन भी लाइव परफॉर्मेंस के दौरान हुआ. मंगलुरु के बेजई इलाके में गणेशोत्सव के एक कार्यक्रम में वह गाना गा रहे थे. इसी दौरान उन्हें कार्डियक अरेस्ट आने की आशंका जताई गई और वह मंच पर गिर पड़े. उनके निधन की खबर से कोंकणी संगीत जगत में शोक फैल गया.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Swati Singh

Swati Singh

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More