App

संडियार: जिस नाम को छोड़ने पर मजबूर हुए थे कमल हासन, 23 साल बाद उसी टाइटल पर फिर जताया हक

कमल हासन ने 23 साल बाद अपनी फिल्म 'संडियार' का पुराना टाइटल फिर से अपना लिया है. सालों पहले विवाद के चलते उन्हें इस नाम को छोड़ना पड़ा था और फिल्म का नाम बदलना पड़ा था. अब एक्टर ने दोबारा इसी टाइटल पर अपना हक जताया है.

संडियार: जिस नाम को छोड़ने पर मजबूर हुए थे कमल हासन, 23 साल बाद उसी टाइटल पर फिर जताया हक
Image Credit: Instagram/@ikamalhaasan

एक्टर-फिल्म निर्माता कमल हासन अपनी अगली फिल्म के लिए निर्देशक एसयू अरुण कुमार के साथ काम कर रहे हैं. ऐसे में धनतेरस के मौके पर फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ है, जिसके बाद अब मेकर्स ने फिल्म के नाम से भी पर्दा उठा दिया है.  KH237 के नाम से जानी जाने वाली फिल्म को आखिरकार इसका ऑफिशियल नाम मिल गया है. कमल हासन की KH237 का नाम रखा गया 'संडियार' रखा गया है. यह अगले साल रिलीज होने वाली है.

मेकर्स ने कमल हासन का एक दिलचस्प पोस्टर शेयर करते हुए टाइटल का ऐलान किया. कमल फिल्म्स इंटरनेशनल ने लिखा, 'संडियार.' दिलचस्प बात यह है कि कमल हासन की 2004 की फिल्म 'विरुमांडी' का मूल शीर्षक 'संडियार' था. तमिल भाषा में इस शब्द का मोटा-मोटा अर्थ 'दबंग' या 'उपद्रवी' होता है. हालांकि, 2003 में इस टाइटल को लेकर विवाद खड़ा हो गया. 

कमल हासन ने वापस अपनाया 'संडियार'

के कृष्णसामी के नेतृत्व वाले दलित राजनीतिक संगठन 'पुथिया तमिलगम' ने आरोप लगाया कि यह फिल्म जाति-आधारित हिंसा का महिमामंडन करती है और इससे दक्षिणी तमिलनाडु में तनाव बढ़ सकता है. विरोध-प्रदर्शनों के बाद कमल ने आखिरकार फिल्म का नाम बदलकर 'विरुमांडी' रख दिया.

'संडियार' स्टंट कोरियोग्राफर जोड़ी 'अनब-अरीव' (AnbAriv) के लिए भी एक अहम प्रोजेक्ट है. इससे पहले उन्होंने कमल हासन के साथ काम करने को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया था. 2024 में उन्होंने लिखा था, 'अब तक हम अपनी नजरों से सिनेमा को देखते आए हैं! और अब, खुद सिनेमा ने हमें अपनी नज़रों से देखा है! हमारे लिए सिनेमा का मतलब ही कमल हासन हैं! कमल सर, यह हमारी जिंदगी की सबसे बड़ी उपलब्धि है! हम अपना बेहतरीन काम देने का वादा करते हैं.'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

 

बता दें कि कमल हासन आखिरी बार 2025 की फिल्म 'ठग लाइफ' में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही. करीब 180 करोड़ रुपये से ज्यादा के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 97 करोड़ रुपये ही कमा पाई.

श्रुति हासन ने बताया पापा कमल का रिएक्शन

इससे पहले 'द हॉलीवुड रिपोर्टर' से बातचीत में कमल हासन की बेटी और एक्ट्रेस श्रुति हासन ने बताया कि बॉक्स ऑफिस पर मिली असफलताओं को लेकर उनके पिता का नजरिया क्या है. उन्होंने कहा कि कमर्शियल आंकड़े उन पर उस तरह का असर नहीं डालते, जैसा कि लोग शायद सोचते हैं. 

उन्होंने कहा, 'मेरे पापा एक ऐसे दौर और ऐसी सोच से आते हैं, जहां उन्होंने अपनी सारी कमाई वापस सिनेमा में ही लगा दी. उन्होंने इसे किसी दूसरी प्रॉपर्टी या तीसरी कार खरीदने में खर्च नहीं किया, बल्कि सब कुछ वापस सिनेमा में ही चला गया. मुझे नहीं लगता कि आंकड़ों का यह खेल उन पर उस तरह का असर डालता है, जैसा कि लोग समझते हैं. यह तो असल में अचानक अमीर बने लोगों वाली समस्या है.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Swati Singh

Swati Singh

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More