SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

करीना कपूर और अभिषेक बच्चन की वजह से खो बैठे थे आपा, फेंक दिया था माइक, सूरज बड़जात्या ने सालों बाद किया खुलासा

सूरज बड़जात्या की फिल्म ये प्रेम मोल लिया हाल ही में रिलीज हुई है. हाल ही में डायरेक्टर सूरज बड़जात्या ने फिल्म मैं प्रेम दीवानी हूं की शूटिंग के समय का किस्सा शेयर किया है. कैसे उन्होंने सेट पर आपा खो दिया था.

Written By Shilpa Singh
Published: Nov 28, 2026, 19:57 IST | Updated: Nov 28, 2026, 20:03 IST
Image Credit: सूरज बड़जात्या ने शेयर किया किस्सा
Join

फिल्म डायरेक्टर सूरज बड़जात्या इन दिनों अपनी फिल्म ये प्रेम मोल लिया को लेकर ट्रेंड में हैं. फिल्म थिएटर में रिलीज हो चुकी है. फिल्म के प्रमोशन के दौरान डायरेक्टर सूरज बड़जात्या ने अपनी फिल्म मैं प्रेम की दीवानी हूं की शूटिंग के समय को याद किया. उन्होंने बताया कि कैसे करीना कपूर और अभिषेक बच्चन की वजह से उन्होंने अपना आपा खो दिया था.

करीना और अभिषेक के मजाक को किया याद

सूरज बड़जात्या ने हाल ही में सिद्धार्थ कनन के एक पॉडकास्ट में बताया कि फिल्म मैं प्रेम की दीवानी हूं के सेट पर उन्हें एक बार काफी गुस्सा आया था. उन्हें गुस्सा करीना और अभिषेक की वजह से आया था. सूरज ने बोला कि उन्हें अभिषेक और करीना की वजह से सेट पर गुस्सा आया था. वो दोनों बहुत प्यारे लोग हैं. मैं उन्हें बहुत ही पसंद करता हूं, लेकिन दोनों बहुत ज्यादा शरारती थे.

जब भी वो दोनों सेट पर मिलते थे, मुझे एक भी रिहर्सल करने का मौका नहीं देते थे, दोनों लगातार मजाक करते थे. अभिषेक बहुत शरारती हैं. उस समय मुझे ठीक से नींद नहीं आई थी. उस दौरान कम समय के लिए सो पाता था, इस वजह से मैंने अपना माइक उन पर फेंक दिया.

मैं प्रेम दीवानी हूं हुई थी फ्लॉप

साल 2003 में फिल्म मैं प्रेम दीवानी रिलीज हुई थी. रोमांटिक कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया है. फिल्म में ऋतिक रोशन, करीना कपूर और अभिषेक बच्चन लीड रोल में थे. फिल्म की कहानी संजना के इर्द-गिर्द थी. फिल्म की कहानी एक लव ट्रायएंगल पर है.

क्या है ये प्रेम मोह लिया की कहानी

फिल्म के कहानी प्रेम मिश्रा और पूर्वा के इर्द गिर्द घूमती है. पूर्वा अपने परिवार की 6 महिलाओं के साथ रहती है. वह शादी के बाद उन्हें छोड़कर कही नहीं जाना चाहती है. प्रेम पूर्वा के इमोशन को समझती है. जिसके बाद प्रेम अपने पूरे परिवार के साथ पूर्वा के घर रहने के लिए तैयार हो जाता है. पूर्वा के परिवार की अपनी पंरपराएं और रहने का तरीका वहीं प्रेम के परिवार की अपनी आदतें है. दोनों परिवार एक ही छत के नीचे साथ में रहते हैं. इस दौरान हंसी, इमोशन और टकराव देखने को मिलता है. 
 

इसे भी पढ़ें-  'वड़ा पाव था मेरा पक्का साथी', मुंबई में संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए रवि किशन; सुनाया किस्सा 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES