App

सोनू निगम के बेटे नेवान ने चुनी पिता की राह, 19 की उम्र में म्यूजिक की दुनिया में रखा कदम; रोज 16 घंटे करते हैं रियाज

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम के बेटे नेवान भी अब अपने पिता की राह पर चलने लगे हैं. नेवान ने भी अब म्यूजिक की दुनिया में कदम रख लिया है. हाल ही में यह गुड न्यूज पिता सोनू निगम ने दी. उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उनके 19 साल के बेटे ने म्यूजिक डेब्यू किया है.

सोनू निगम के बेटे नेवान ने चुनी पिता की राह, 19 की उम्र में म्यूजिक की दुनिया में रखा कदम; रोज 16 घंटे करते हैं रियाज

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम और उनकी पत्नी मधुरिमा निगम ने दिवाली के मौके पर अपने बेटे नेवान के बारे में एक खास ऐलान किया है. दिवाली के खास मौके पर सिंगर ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को गुड न्यूज दी है. उन्होंने अपनी हालिया पोस्ट में 19 साल के बेटे नेवान को सबके सामने पेश किया, जो 'स्लाइड' नाम की एक शॉर्ट फिल्म के साथ अपने म्यूजिक सफर की शुरुआत कर रहे हैं.

अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने नेवान के बचपन को याद करते हुए बताया कि कैसे वह बच्चा, जो कभी अपने पिता के सामने गाने में भी हिचकिचाता था, अब एक ऐसा युवा कलाकार बन गया है, जो अपने जुनून को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने को तैयार है.

सोनू निगम ने शेयर किया खास पोस्ट

सोनू निगम ने अपने पोस्ट में नेवान के बचपन से लेकर आज एक युवा संगीतकार बनने तक के सफर को याद किया. उन्होंने बताया कि कैसे कभी वह अपने पिता के सामने गाने में हिचकिचाता था. साथ ही, उन्होंने संगीत के प्रति नेवान के सालों के समर्पण का भी जिक्र किया.

सोनू ने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'दिवाली के इस शुभ और पवित्र अवसर पर नेवान संगीत की दुनिया में अपना सफर शुरू कर रहा है. वह अपने दादा और पिता से बिल्कुल अलग रास्ता चुनकर अपनी नई राह तलाश रहा है. एक गोल-मटोल छोटे बच्चे से लेकर एक फिट और दुबले-पतले नौजवान तक, जो कभी अपने पिता के सामने गाने में भी बहुत शर्माता था, वह अब अपने बेहतरीन वोकल कोच द्वारा सिखाई गई एक्सरसाइज की रोज 16 घंटे प्रैक्टिस कर रहा है. वह दिग्गज 'पू बियर' के साथ स्टूडियो में एक ही टेक में शानदार रिकॉर्डिंग कर रहा है. जो लड़का कभी मुश्किल से 3 मिनट जॉगिंग भी नहीं कर पाता था, वह अब अपनी स्किल्स निखारने के लिए घंटों डांस की प्रैक्टिस कर रहा है. नेवान ने सच में हमारे परिवार को बहुत खुश और आभारी बना दिया है.'

शुरुआती सफर को सोनू निगम ने किया याद

माता-पिता ने नेवान की संगीत से जुड़ी शुरुआती यादों को भी याद किया, जिसमें चार साल की उम्र में स्टूडियो में बिताया गया उनका समय और साढ़े चार साल की उम्र में स्टेज पर अपने पिता का गाना 'अभी मुझमें कहीं' गाना शामिल है. उन्होंने फैंस को उनके प्यार के लिए धन्यवाद दिया और इस नए सफर की शुरुआत पर उनका आशीर्वाद मांगा. नोट में आगे लिखा है, '4 साल की उम्र में स्टूडियो में 'कोलावेरी डी' से लेकर साढ़े 4 साल की उम्र में स्टेज पर 'अभी मुझमें कहीं' गाने तक, नेवान बहुत किस्मत वाले रहे हैं कि उन्हें आप सभी का इतना अपार और असीम प्यार मिला है. उन्हें अपना आशीर्वाद दें ताकि वे आगे का सफर गरिमा, कड़ी मेहनत, जुनून और विनम्रता के साथ जारी रख सकें. उन्हें अपना प्यार दें. नेवान निगम का 'स्लाइड' गाना पेश है.'

नेवान निगम ने की करियर की शुरुआत

नेवान निगम ने 'स्लाइड' के साथ अपने करियर की शुरुआत की है. एक कलाकार के तौर पर 'स्लाइड' नेवान का पहला बड़ा कदम है. इस शॉर्ट फिल्म का कॉन्सेप्ट उन्होंने ही तैयार किया है और अलेक्जेंडर कोबियन के साथ मिलकर इसे डायरेक्ट भी किया है. इसका संगीत 'द ऑडिबल्स' ने दिया है, जबकि नेवान ने म्यूजिक प्रोड्यूसर 'पू बियर' के साथ अपनी आवाज पर भी काम किया है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kajol Gupta

Kajol Gupta

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More