App

एक झलक के लिए तरस रहे थे फैंस, कैटरीना-विक्की ने पहली बार दिखाया बेटे विहान का चेहरा; क्यूट स्माइल ने लूटी महफिल

बॉलीवुड के मोस्ट ब्यूटीफूल कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दिवाली के खास मौके पर अपने फैंस को जबरदस्त तोहफा दिया है. इसका इंतजार का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. स्टार कपल ने दिवाली पर अपने बेटे विहान का चेहहरा फैंस को दिखाया है.

एक झलक के लिए तरस रहे थे फैंस, कैटरीना-विक्की ने पहली बार दिखाया बेटे विहान का चेहरा; क्यूट स्माइल ने लूटी महफिल
Image Credit: कैटरीना-विक्की ने पहली बार दिखाया बेटे विहान का चेहरा

बॉलीवुड के स्टार कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने फैंस को दिवाली के खास मौके पर जबरदस्त तोहफा दिया है. कपल ने अपने प्यारे से परिवार की नई तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके बेटे विहान ने सबका ध्यान खींच लिया है. दोनों सितारे अपने बेटे को लोगों की नजरों से दूर रखने को लेकर काफी सतर्क रहे हैं, लेकिन पिछले एक साल में उन्होंने बस कभी-कभार ही अपने बेटे की झलक दिखाई है. हालांकि, दिवाली के मौके पर उन्होंने पहली बार अपने बेटे का चेहरा सबके सामने जाहिर किया. यह तस्वीर 7 नवंबर को विहान के एक साल का होने के एक दिन बाद सामने आई है, जिससे उनके फैंस के लिए यह मौका और भी खास हो गया है.

कैटरीना कैफ ने शेयर की अपने बेटे की तस्वीर

कैटरीना ने रविवार को इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, 'हमारी अब तक की सबसे शानदार दिवाली. सभी को ढेर सारा प्यार, रोशनी और खुशियां मिलें.' तस्वीर में कपल अपने बेटे के साथ दिवाली का जश्न मनाते हुए दिख रहा है और तीनों ने पारंपरिक कपड़े पहने हुए हैं. कैटरीना फर्श पर बैठी हैं, उन्होंने चमकीले पीले रंग का कढ़ाई वाला सूट पहना है, इसके साथ ही बड़े झुमके पहने हैं और उनके बाल खुले हैं. वह अपने बेटे विहान को प्यार से गले लगाए हुए हैं और उसे देखकर मुस्कुरा रही हैं.

क्रीम रंग के कुर्ते-पायजामे और पीले रंग की प्रिंटेड नेहरू जैकेट पहने विहान अपने माता-पिता के बीच खड़ा है. वह कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुरा रहा है और उसने अपना एक हाथ ऊपर उठाया हुआ है. वहीं, विक्की क्रीम रंग के कढ़ाई वाले कुर्ते में अपने बेटे के बगल में बैठे हैं. उनके चेहरे पर मुस्कान है और उन्होंने अपना एक हाथ प्यार से अपने बेटे की कमर पर रखा हुआ है.

साल 2025 में कपल ने किया बेटे का स्वागत

7 नवंबर 2025 को कैटरीना और विक्की एक बेटे के माता-पिता बने. इस कपल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर यह खुशखबरी फैंस को दी और अपने पहले बच्चे के आने पर अपनी खुशी जाहिर की. 'हमारी खुशियों का खजाना आ गया है. बहुत सारे प्यार और आभार के साथ, हम अपने बेटे का स्वागत करते हैं.'

माता-पिता बनने से कुछ महीने पहले, सितंबर 2025 में कपल ने अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस को दी थी. उन्होंने एक प्यारी सी पोलरॉइड-स्टाइल तस्वीर शेयर की, जिसमें विक्की ने कैटरीना के बेबी बंप को थाम रखा था और दोनों बहुत खुश नजर आ रहे थे. इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'हम अपने जीवन के सबसे बेहतरीन अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं और हमारा दिल खुशी से भरा हुआ है.

कपल ने रखा अपने बेटे का नाम विहान कौशल

जनवरी 2026 में कैटरीना और विक्की ने पहली बार अपने बेटे के नाम का खुलासा किया. उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनके हाथों के बीच उनके बेटे का नन्हा सा हाथ था और उन्होंने उसका नाम विहान कौशल बताया. उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हमारी जिंदगी की एक नई रोशनी विहान कौशल. हमारी प्रार्थनाएं पूरी हुईं. जिंदगी बहुत खूबसूरत है. एक पल में हमारी दुनिया ही बदल गई. इतनी खुशी है कि शब्दों में बयां नहीं कर सकते.'

फैंस ने तुरंत ही नाम में एक जाना-पहचाना कनेक्शन पकड़ लिया. विक्की ने आदित्य धर की 2019 की फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में मेजर विहान सिंह शेरगिल का किरदार निभाया था और कई लोगों ने कमेंट्स में इस कनेक्शन की ओर इशारा किया. कैटरीना और विक्की की शादी 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के 'सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा' में हुई थी.
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kajol Gupta

Kajol Gupta

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More