)
साल 1986 में थ्रिलर फिल्म खामोश रिलीज हुई थी. फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर ने स्टार्स को फिल्म मेकिंग के दौरान ही बोला था कि फिल्म जब उन्हें कमाकर देगी तभी सभी स्टार्स को पैसे मिलेंगे. फिल्म की स्टारकास्ट ने इस बात को मान लिया था. फिल्म जब थिएटर में रिलीज हुई, तो फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप थी.
10 बाद एक्ट्रेस को अचानक एक चेक मिलता है. चेक देखकर सोनी राजदान हैरान हो जाती हैं. इसके बाद वह डायरेक्टर को कॉल करके पूछती हैं. डायरेक्टर ने एक्ट्रेस को बोला कि-कहा था ना कि जब फिल्म से पैसा आने लगेगा तो वह सबको पैसे दे देंगे. हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सोनी राजदान ने इस किस्से के बारे में बताया. आलिया भट्ट की मां ने बोला कि विधु विनोद चोपड़ा बेहद शानदार निर्देशक हैं. उनके साथ मैंने खामोश फिल्म में काम किया था. फिल्म की फीस 10 साल बाद मिली थी. एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्म खामोश में काम किया था. मुझे उम्मीद नहीं थी कि हमें पैसे मिलेंगे. विधु विनोद चोपड़ा ने बोला था कि जब फिल्म से पैसे आने लगेंगे तो ही सभी को फीस दे देंगे.
विधु विनोद चोपड़ा की बात से एक्ट्रेस सोनी राजदान को लगा था कि अब शायद ही पैसे मिलेंगे. क्योंकि खामोश फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी. बाद में फिल्म को कल्ट क्लासिक का दर्जा मिला था. टीवी पर फिल्म को काफी पसंद किया गया था. जब 10 साल बाद सोनी राजदान को चेक मिला तो वह हैरान हो गई थी. उन्होंने विधु विनोद चोपड़ा से बात की, उन्होंने बोला- मैंने वादा किया था मैं सबकी पेमेंट करूंगा.
फिल्म खामोश की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में शबाना आजमी, अमोल पालेकर, पंकज कपूर, नसीरुद्दीन शाह जैसे स्टार नजर आए थे. फिल्म को विधु विनोद चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया था.
खामोश एक क्राइम-थ्रिलर फिल्म है. फिल्म की कहानी एक रहस्यमयी मर्डर के इर्द-गिर्द है. शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस की रहस्यमयी तरीके से मौत हो जाती है. जिसके बाद पुलिस शुरुआत में इस केस को ओपन एंड शट केस बताती है. वहीं बाद में फिर कुछ सबूत मिलते हैं उससे पता चलता है कि ये सुसाइड का मामला नहीं बल्कि मर्डर है. एक्ट्रेस की मौत के पीछे किसका हाथ है और क्या कारण है, इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी.