SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

राहुल गांधी को सोना मोहपात्रा की खरी-खरी, हिमाचल की बदहाली पर घेरा, बोलीं- लोकतंत्र बचाने से पहले हिमाचल को संभालें

सिंगर सोना मोहपात्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से अपील की है कि वह लोकतंत्र को सुधारने से पहले हिमाचल प्रदेश की हालत को सुधारने पर ध्यान दें. मोहापात्रा हिमाचल प्रदेश की नदियों और कूड़े को लेकर चिंता जाहिर की है.

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 13, 2026, 07:23 PM IST | Updated: Oct 13, 2026, 07:27 PM IST
Image Credit: सोशल मीडिया एक्स
Join

बॉलीवुड सिंगर सोना मोहपात्रा ने हिमाचल प्रदेश की हालत सुधारने पर ध्यान देने के कहा है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र ठीक करने से पहले कंग्रेस शासित राज्य में शासन व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए. सिंगर ने एक्स पर राहुल गांधी को टैग करते हुए लिखा कि- 9 साल बाद हिमाचल वापल लौटने पर उन्हें पहाड़ियों पर कचरा और नदियों की खराब हालत देखकर हैरान हो गईं.

सोना मोहपात्रा ने कही ये बात

सोना मोहपात्रा ने एक्स पर राहुल गांधी को टैग करते हुए लिखा- डियर राहुल गांधी, लोकतंत्र सुधारने से पहले क्या आप हिमाचल प्रदेश को सुधार सकते हैं. 9 साल बाद यहां लौटी तो पहाड़ों पर कचरा, नदियों की खराब हालत देखकर हैरान हो गई. कांग्रेस-शासित इस राज्य में गवर्नेंस का मॉडल बनाएं. केवल जनादेश मत मांगिए, उसे अपने काम से साबित करके हासिल कीजिए.

सोना मोहपात्रा ने राहुल के इस बयान पर दिया रिएक्शन

सोना मोहपात्रा ने एक्स पर अपना रिएक्शन राहुल गांधी के उस बयान पर दिया है, जिसमें उन्होंने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, मोदी सरकार को लेकर निशाना साधा था. राहुल ने कहा था कि ज्ञानेश कुमार, मोदी सरकार के जाने के बाद लोकतंत्र को सुधारने की शुरुआत होगी.

सिंगर के पोस्ट में लोगों ने दी प्रतिक्रिया

वहीं सिंगर ने पोस्ट पर अब लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ लोगों ने सिगंर की बात का सपोर्ट करते हुए बोला- कांग्रेस को अपने शासन वाले राज्य में अच्छा काम करके दिखाना चाहिए. एक यूजर ने लिखा-राहुल के पास हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और केरलम में बेहतर काम करके अच्छा उदाहरण बनने का मौका है. वह अपने काम से साबित कर सकते हैं कि जनता के लिए कांग्रेस एक अच्छा विकल्प है.

सोना मोहपात्रा को आमिर खान के शो से मिला था फेम

सोना मोहपात्रा ने अपने करियर में कई हिट सॉन्ग दिए हैं. लेकिन उन्हें घर-घर पहचान आमिर खान के शो सत्यमेव जयते से मिली थी. इस शो में वह बतौर परफॉर्मर नजर आई थीं. शो में उन्होंने 'घर बहुत याद आता है', 'मुझे क्या बेचेगा रुपेया' गाने में अपनी आवाज दी थी. उनके गाने से उन्हें घर-घर पहचान मिली थी. इस शो के बाद सोना ने आमिर खान की फिल्म तलाश में 'जिया लागे ना' सॉन्ग गाया था. इसके बाद फुकरे फिल्म का सॉन्ग अंबरसरिया सुपरहिट हुआ था. अंबरसरिया सॉन्ग को आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं. इसके बाद उन्होंने अपने करियर में पीछे मुड़कर नहीं देखा. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES