)
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं. कपल ने 7 अक्तूबर 2026 को सोशल मीडिया पर दूसरी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज शेयर की है. आइए जानते हैं सिद्धार्थ और कियारा की पहली मुलाकात से मंडप तक का सफर, सिद्धार्थ और कियारा की लव स्टोरी भी किसी हिंदी फिल्म की कहानी से कम नहीं थी.
कियारा आडवाणी दूसरी बार मां बनने वाली हैं. कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ दूसरी प्रेग्नेंसी न्यूज शेयर की है. पोस्ट में सिद्धार्थ और कियारा के उनकी बेटी सरायाह का हाथ भी नजर आ रहा है.
कियारा और सिद्धार्थ की पहली मुलाकात करण जौहर की पार्टी में हुई थी. लस्ट स्टोरीज की रैप-अप पार्टी में कियारा और सिद्धार्थ की पहली बार मुलाकात हुई थी. दोनों की मुलाकात साल 2018 में हुई थी. अधिकतर लोगों को लगता है कि कियारा और सिद्धार्थ की मुलाकात शेरशाह के सेट पर हुई थी, लेकिन ऐसा नहीं है दोनों पहली बार करण जौहर की पार्टी में मिले थे.
कियारा आडवाणी ने कॉफी विद करण में खुलासा किया था कि सिद्धार्थ संग शेरशाह फिल्म में काम करने से पहले ही वह एक दूसरे को जानते थे. दोनों की पहली मुलाकात लस्ट स्टोरीज की रैप-अप पार्टी में हुई थी. यहीं से दोनों की दोस्ती शुरू हुई. धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई. साल 2021 में सिद्धार्थ और कियारा की फिल्म शेरशाह रिलीज हुई थी. फिल्म में सिद्धार्थ ने कैप्टन विक्रम बत्रा का करिदार निभाया था. कियारा ने फिल्म में डिंपल चीमा को रोल निभाया था. फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था.
फिल्म की शूटिंग के दौरान सिद्धार्थ और कियारा के बीच की नजदीकियां बढ़ीं, फिर कपल धीरे-धीरे एक दूसरे के प्यार में पड़ गया. इस दौरान सिद्धार्थ और कियारा की डेटिंग की खबरें आने लग गई. दोनों ने खुलकर अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया.
सिद्धार्थ और कियारा को कई बार साथ में स्पॉट किया गया. डेटिंग के दौरान कपल की वेकेशन की फोटो अक्सर इंटरनेट पर चर्चा का विषय रहता था. साल 2019 में कियारा और सिद्धार्थ के साउथ अफ्रीका ट्रिप की खबर से उनके लिंकअप की खबरें तेज हो गई थी. सिद्धार्थ और कियारा ने अपने रिश्ते को हमेशा प्राइवेट रखा और इसके बारे में खुलकर बात नहीं की.
कियारा आडवाणी कॉफी विद करण के सातवें सीजन में नजर आई थी. करण जौहर ने शो में एक्ट्रेस से सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर सवाल किया था. कियारा ने अपने रिश्ते को लेकर सीधा-सीधा तो नहीं बोला था, लेकिन उन्होंने शो में बताया था कि उन दोनों के बीच का रिश्ता दोस्ती से ज्यादा है.
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने साल 2022 में कियारा आडवाणी को शादी के लिए रोम में प्रपोज किया था. एक्टर ने बेहद रोमांटिक अंदाज में कियारा आडवाणी का हाथ सात जन्म के लिए मांगा था. इसके बाद दोनों ने 7 फरवरी 2023 को राजस्थान के जैसलमेर सूर्यागढ़ पैलेस में शादी की थी. साल 2025 में कपल ने बेटी सरायाह का वेलकम किया था.