App

बिखरेगा जलवा: रिलीज से 6 दिन पहले जारी होगा श्रद्धा कपूर की EETHA का ट्रेलर, बड़े पर्दे पर विठाबाई के रोल में जीतेंगी दिल

श्रद्धा कपूर जल्द ही एक नए और यूनिक किरदार के साथ बड़े पर्दे पर लौट रही हैं. उनकी नई बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म ‘ईठा’ का ट्रेलर इस दिन रिलीज होगा, जिसको लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. महाराष्ट्र की लोक कला और एक संघर्ष भरी जिंदगी पर बनी इस फिल्म को लेकर क्या कुछ खास है, चलिए बताते हैं इस रिपोर्ट में.

बिखरेगा जलवा: रिलीज से 6 दिन पहले जारी होगा श्रद्धा कपूर की EETHA का ट्रेलर, बड़े पर्दे पर विठाबाई के रोल में जीतेंगी दिल
Image Credit: इस दिन रिलीज होगा श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर

श्रद्धा कपूर के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी गुड न्यूज सामने आई है. उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ईठा’ का मच अवेटेड ट्रेलर जल्द ही आउट होने वाला है. श्रद्धा ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर ये ऐलान किया है कि उनकी इस फिल्म का ट्रेलर इसी हफ्ते शुक्रवार यानी 30 अक्टूबर को रिलीज होगा. मेकर्स ने इस ऐलान के साथ एक छोटा सा टीजर भी शेयर किया है, जिसमें ‘बिखरेगा जलवा इस शुक्रवार’ लिखा हुआ दिखाई दे रहा है. इस पहली झलक ने श्रद्धा के फैंस के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा कर दी है और हर कोई इसकी रिलीज का वेट कर रहा है.

श्रद्धा के फैंस उनको इस नए अवतार और अंदाज में बड़े पर्दे पर देखने को बेताब है. इंस्टाग्राम पर जारी की गई इस छोटी सी झलक में एक बहुत बड़ा खुला मैदान नजर आ रहा है. जहां भारी भीड़ जमा है और लोगों के हाथों में जलती हुई मोमबत्तियां दिखाई दे रही हैं. भीड़ के बीच एक खाली घेरे में केवल एक शख्स खड़ा नजर आता है. इसके बाद स्क्रीन पर सुनहरे अक्षरों में ‘बिखरेगा जलवा इस शुक्रवार’ लिखा हुआ नजर आता है. मेकर्स ने साफ कर दिया है कि ये फिल्म अगले महीने 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, जिसको लेकर फैंस काफी ज्यादा खुश हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

सेंसर बोर्ड से मिला यूए सर्टिफिकेट

बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने श्रद्धा कपूर की इस फिल्म के ट्रेलर को UA 16+ सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है. इस ट्रेलर का रनटाइम 2 मिनट 58 सेकंड होगा. ऐसी भी बताया जा रहा है कि ट्रेलर को सिनेमाघरों में जल्द रिलीज हो रही रणबीर कपूर की हाईली अवेटेड फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ के साथ दिखाया जा सकता है. फिल्म के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर हैं, जिन्होंने इससे पहले ‘जरा हटके जरा बचके’ जैसी फिल्म बना चुके हैं. ‘ईठा’ के आने से सिनेमाघरों में लोक कला का बड़े लेवल पर एक अलग रंग देखने को मिलेगा.

मजबूत टीम और बेहतरीन संगीत

इस शानदार फिल्म का प्रोडक्शन दिनेश विजान, लक्ष्मण उतेकर और करिश्मा शर्मा ने मिलकर किया है. ये फिल्म मैडॉक फिल्म्स और कठपुतली क्रिएशंस के बैनर तले तैयार हुई है. फिल्म का स्क्रीनप्ले क्षितिज पटवर्धन ने तैयार किया है, जबकि इसका दिल छू जाने वाला म्यूजिक मशहूर संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल ने तैयार किया है. वहीं, कैमरे की कमान यानी सिनेमैटोग्राफी आकाश अग्रवाल ने संभाली है. इतने बेहतरीन कलाकारों और पर्दे के पीछे की मजबूत टीम के एक साथ आने से ये साफ है कि फिल्म में ऑडियंस के इमोशन के साथ-साथ एक शानदार विजुअल एक्सपीरियंस भी मिलने वाला है, जो लंबे समय तक याद रहेगा.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

विठाबाई के किरदार में श्रद्धा कपूर

फिल्म ‘ईठा’ में श्रद्धा कपूर महाराष्ट्र की बेहद मशहूर तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगावकर का किरदार निभा रही हैं. ये पूरी फिल्म विठाबाई की असल जिंदगी की कहानी से इंस्पायर एक बायोग्राफिकल ड्रामा है. श्रद्धा कपूर इस फिल्म में मैन टाइटल रोल निभाती नजर आएंगी. उनके साथ फिल्म में रणदीप हुड्डा, मोहम्मद जीशान अय्यूब, अनंत जोशी, सिद्धार्थ जाधव, अक्षरा सिंह और उल्का गुप्ता जैसे दमदार कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. इसके अलावा, ये फिल्म हिंदी सिनेमा के दिवंगत दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर की पर्दे पर आखिरी फिल्म के तौर पर भी ऑडियंस के सामने आने वाली है.

महाराष्ट्र की लोक कला की विरासत

ये फिल्म महाराष्ट्र की लोक कलाकार विठाबाई नारायणगावकर के जीवन के हर उस पहलू को छूती है, जिसने उन्हें लोक कला की दुनिया में अमर बना दिया. कहानी में दिखाया जाएगा कि कैसे उन्होंने शोहरत की बुलंदियों को छुआ, अपने जीवन में किन-किन बड़ी मुश्किलों और संघर्षों का सामना किया और महाराष्ट्र के लोक रंगमंच की परंपरा में अपनी अमिट छाप छोड़ी. फिल्म का पूरा ताना-बाना ऑडियंस को इमोशनल करने के साथ-साथ हमारी समृद्ध संस्कृति से भी जोड़ेगा. 2026 की ये मोस्ट अवेटेड और हाईल हाइप्ड फिल्म अलगे महीने 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, जिसका इंतजार सिनेमा प्रेमी बहुत बेसब्री से कर रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More