App

‘मेरे पास दो ऑप्शन बाकी हैं...’ आमिर खान से इंस्पायर हुए 60 साल के जाने-माने एक्टर? बोले- ‘मेरी भी दो बीवियां हैं...’

60 साल के जाने-माने एक्टर ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक हैरान करने वाला बयान दिया है. उन्होंने आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर कुछ ऐसा, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. उन्होंने आमिर खान का हवाला देते हुए दो और शादियां करने की बात कह दी.

‘मेरे पास दो ऑप्शन बाकी हैं...’ आमिर खान से इंस्पायर हुए 60 साल के जाने-माने एक्टर? बोले- ‘मेरी भी दो बीवियां हैं...’
Image Credit: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शहजाद खान

बॉलीवुड में जब भी रिश्तों या शादियों की बात निकलती है, तो कोई न कोई नया किस्सा सामने आ ही जाता है. इस साल आमिर खान की तीसरी शादी की खूब चर्चा में रही. अब इसी बीच हिंदी सिनेमा के फेमस विलेन अजित के बेटे और जाने-माने एक्टर शहजाद खान ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बड़ी मजेदार बात कही. 60 साल के शहजाद का कहना है कि वो भी आमिर खान के नक्शेकदम पर चलने के लिए तैयार हैं. अपने एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने मजाकिया अंदाज में दो और शादियां करने की इच्छा जाहिर कर दी और चर्चा में आ गए.

शहजाद खान और आमिर खान का रिश्ता काफी पुराना है. आमिर ने जब से 60 साल की उम्र में गौरी स्प्रैट से अपनी तीसरी शादी की है, तब से लोग उनके इस कदम पर खुलकर राय रख रहे हैं. इसी सिलसिले में शहजाद ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई (ANI) से खास बातचीत की. उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ का जिक्र करते हुए हंसते हुए कहा कि उनकी भी दो बीवियां रही हैं, एक एक्स और एक प्रेजेंट. शहजाद ने आगे कहा कि वो भी आमिर खान वाली सोच से ही आते हैं, इसलिए अभी लाइफ में बहुत कुछ हो सकता है और उनके पास अभी दो ऑप्शन बाकी हैं.

Shahzad Khan

फैमिली रिलेशन और दो शादियां

शहजाद खान ने अपनी ये बात भले ही एक मजाक अंदाज में कही हो, लेकिन उनकी असल जिंदगी के पन्ने भी काफी दिलचस्प रहे हैं. शहजाद की पहली शादी साल 1991 में रुकैया से हुई थी. दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका और उनका तलाक हो गया. पहली पत्नी से उनका एक बेटा है, जिसका नाम फारिस खान है. इसके सालों बाद उन्होंने साल 2008 में हुमैरा खान के साथ दूसरा निकाह किया. दूसरी शादी से शहजाद के दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटी और एक बेटा शामिल हैं. वो अपनी फैमिली के साथ काफी खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं.

पिता अजित से नहीं जमे कभी रिश्ते

शहजाद खान के पिता अजित अपने दौर के सबसे मशहूर और खूंखार विलेन रहे हैं. उन्होंने भी अपनी जिंदगी में चार शादियां की थीं. पहली शादी से उनके तीन बच्चे थे, लेकिन उन्होंने ये बात छुपाकर दूसरी शादी रचाई थी और फिर दो और महिलाओं से रिश्ता जोड़ा. शहजाद के अपने पिता के साथ रिश्ते कभी बहुत अच्छे नहीं रहे. शहजाद के मुताबिक, उनके पिता को उनका कॉमेडी रोल करना बिल्कुल पसंद नहीं था. वो अक्सर ताना मारते थे कि उन्होंने विलेन बनकर जो रुतबा और नाम कमाया, शहजाद ने कॉमेडी करके उसे मिट्टी में मिला दिया.

Andaz Apna Apna Movie Bhalla Fame

‘कयामत से कयामत तक’ से की थी शुरुआत

फिल्म इंडस्ट्री में शहजाद को असली पहचान सलमान खान और आमिर खान की कल्ट कॉमेडी फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ से मिली थी, जिसमें उनके निभाए गए ‘भल्ला’ के किरदार को लोग आज भी खूब याद करते हैं. शहजाद ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत आमिर खान की ही सुपरहिट डेब्यू फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ से की थी. इसके बाद उन्होंने ‘पुरानी हवेली’, ‘तिरंगा’ और ‘बरसात’ जैसी कई हिट और यादगार फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों का दिल जीता. उनके डायलॉग बोलने का खास अंदाज लोगों को बहुत हंसाता था.

आमिर खान की पर्सनल लाइफ के पड़ाव

दूसरी तरफ आमिर खान की पर्सनल लाइफ भी हमेशा से सुर्खियों में बनी रही है. आमिर ने अपनी पहली शादी साल 1986 में रीना दत्ता से की थी, लेकिन 16 साल साथ रहने के बाद 2002 में दोनों का तलाक हो गया. इसके बाद आमिर की जिंदगी में किरण राव की एंट्री हुई और दोनों ने शादी कर ली, लेकिन 2021 में उनका ये रिश्ता भी टूट गया और दोनों अलग हो गए. फिर 60 साल की उम्र में आकर आमिर ने गौरी स्प्रैट से शादी करके सबको हैरान कर दिया. आमिर की इसी तीसरी शादी को देखकर अब शहजाद ने भी चुटकी ले ली है.
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More