)
पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों में अन्य दलों से बढ़त बनाते हुए आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. पहली सूची में पार्टी ने मौजूदा विधायकों को रिपीट किया है. इसके साथ ही लिस्ट में जेल में बंद मंत्री का नाम भी मौजूद है. मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर धूरी विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे. हालांकि इस बार उनकी सीट बदलने को लेकर चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन पार्टी ने उन्हें धुरी से ही मौका देते हुए पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है. आम आदमी पार्टी की टॉप लीडरशिप का कहना है कि उसके सभी उम्मीदवार अभी से जनता के बीच जाकर मान सरकार का रिपोर्ट कार्ड देकर अपने लिए वोट मांगते हुए पार्टी के लिए समर्थन जुटाएंगे.
आपको बताते चलें कि भगवंत मान ने 2022 के विधानसभा चुनाव में धूरी सीट से जीत दर्ज की थी. उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार दलबीर सिंह गोल्डी को 58,206 वोटों के अंतर से हराया था. अब पार्टी ने आगामी चुनाव के लिए भी उन्हें इसी सीट से टिकट दिया है.
The Aam Aadmi Party hereby announces the following candidates for the Punjab Legislative Assembly Elections, 2027. https://t.co/dsbqLTNwLa
— AAP (@AamAadmiParty) October 31, 2026
लुधियाना ईस्ट से दलजीत सिंह ग्रेवाल प्रत्याशी.
लुधियाना वेस्ट से संजीव अरोड़ा AAP प्रत्याशी.
लुधियाना नॉर्थ से मदनलाल बग्गा AAP प्रत्याशी.
धर्मकोट सीट से देवेंद्र सिंह जीत AAP प्रत्याशी.
मुक्तसर सीट से जगदीप सिंह काका AAP प्रत्याशी.
फाजिल्का सीट से नरेंद्रपाल सिंह सावना AAP प्रत्याशी.
पटियाला से अजीतपाल सिंह कोहली AAP प्रत्याशी.
जलालाबाद सीट से जगदीप सिंह कंबोज AAP प्रत्याशी.
फतेहगढ़ साहिब से लखबीर सिंह राय प्रत्याशी.
रूपनगर सीट से दिनेश चड्ढा AAP प्रत्याशी.
अमृतसर साउथ से इंदरबीर सिंह निज्जर चुनाव लड़ेंगे.
तरनतारन सीट से हरमीत सिंह AAP प्रत्याशी.
अजनाला सीट से कुलदीप सिंह धालीवाल AAP प्रत्याशी.
बटाला सीट से अमनशेर सिंह AAP प्रत्याशी.
AAP की पहली सूची में जेल में बंद मंत्री संजीव अरोड़ा को भी मौका दिया है. उन्हें लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट से 'AAP' उम्मीदवार बनाया है. इसी सूची में कोटकपुरा से स्पीकर कुलतार सिंह संधवान और अन्य मौजूदा विधायकों को भी शामिल किया गया है. वहीं एसएएस नगर से कुलवंत सिंह को आम आदमी पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है.
पंजाब चुनाव से पहले AAP की पहली उम्मीदवार सूची जारी! CM @BhagwantMann LIVE https://t.co/psZGRnjpsI
— AAP (@AamAadmiParty) October 31, 2026
पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीटें हैं, यहां बहुमत का आंकड़ा 59 है. जिसमें आम आदमी पार्टी ने 40 सीटों पर स्थिति साफ कर दी है. पंजाब विधानसभा का कार्यकाल 16 मार्च 2027 को समाप्त होगा. विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने अभी तक कोई अधिकारिक ऐलान नहीं किया है. माना जा रहा है कि अगले साल फरवरी में चुनाव हो सकते हैं.