App

धमाकेदार कमबैक की तैयारी: ‘पठान’ से 51 मिनट लंबी होगी KING? 20 साल पुराना अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने जा रहें शाहरुख खान

बॉलीवुड में एक बार फिर लंबी फिल्मों का दौर लौट आया है. शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘किंग’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जो उनके करियर के 20 साल पुराने रिकॉर्ड से जुड़ा है. आखिर कितने घंटे की होगी ये फिल्म और क्या है पूरा मामला, चलिए बताते हैं पूरी डिटेल.

धमाकेदार कमबैक की तैयारी: ‘पठान’ से 51 मिनट लंबी होगी KING? 20 साल पुराना अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने जा रहें शाहरुख खान
Image Credit: शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘किंग’ (Social Media)

बॉलीवुड में हमेशा से ये बहस चलती रही है कि किसी भी फिल्म का रनटाइम कितना होना चाहिए. पहले मेकर्स को इस बात का डर सताता था कि ज्यादा लंबी मूवी देखकर ऑडियंस कहीं बोर न हो जाए. इसी चक्कर में एडिटिंग टेबल पर कई अच्छे सीन काट दिए जाते थे और कहानी को छोटा रखने की कोशिश होती थी, लेकिन अब बॉक्स ऑफिस का पूरा ट्रेंड बदल चुका है. ‘धुरंधर 2’ और ‘रामायण’ जैसी बड़ी फिल्मों ने इस पुरानी सोच को पूरी तरह गलत साबित कर दिया है. इन फिल्मों ने दिखा दिया है कि अगर स्क्रिप्ट में दम हो और स्क्रीनप्ले लोगों को बांधकर रखे, तो पब्लिक थिएटर में तीन से चार घंटे बैठने के लिए भी खुशी-खुशी तैयार है.

इसी बीच बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘किंग’ को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा काफी तेज हो गई है. ताजा खबरों की मानें तो ये फिल्म थिएटर में काफी लंबी चलने वाली है. एक अमेरिकी टिकट बुकिंग वेबसाइट फैनडैंगो की लिस्टिंग में इस मूवी का रनटाइम 3 घंटे 17 मिनट दिखाया गया है. पहले ऐसी चर्चा थी कि फिल्म करीब 2 घंटे 35 मिनट की होगी, लेकिन अब नए टाइमिंग की खबर सुनकर फैंस का क्रेज और भी बढ़ गया है. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इस बात को कन्फर्म नहीं किया है. फिल्म असल में कितनी लंबी होगी, इसका फाइनल पता तो सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिलने के बाद ही चल पाएगा.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

20 साल बाद टूटेगा शाहरुख का पुराना रिकॉर्ड

अगर ‘किंग’ का रनटाइम सच में 3 घंटे 17 मिनट फाइनल है, तो ये शाहरुख खान के फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि वे करीब 20 साल बाद किसी इतनी लंबी फिल्म में दिखने वाले हैं. इससे पहले साल 2006 में आई उनकी मूवी ‘कभी अलविदा ना कहना’ 3 घंटे 13 मिनट की थी, जिसे ऑडियंस ने काफी पसंद भी किया था. इस फिल्म के बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं, लेकिन उन सभी की टाइमिंग 3 घंटे से कम ही रही. अब इतने लंबे गैप के बाद ‘किंग’ के जरिए वे फिर से बड़ा स्क्रीन टाइम लेकर आ रहे हैं, जो उनके करियर का एक खास रिकॉर्ड बनने वाला है.

बॉक्स ऑफिस पर चल रहा है लंबी फिल्मों का ट्रेंड

शाहरुख खान की इस मच अवेटेड फिल्म के लंबे रनटाइम को सिर्फ एक रिकॉर्ड मानकर नहीं देखना चाहिए, बल्कि इसके पीछे बॉक्स ऑफिस का एक नया फॉर्मूला काम कर रहा है. इस साल ऐसी कई फिल्मों ने बंपर कमाई की, जिन्हें थिएटर्स में दिखाने के लिए मेकर्स ने 3 घंटे से ज्यादा का समय लिया. सैकनिल्क की रिपोर्ट देखें तो 4 बड़ी और लंबी फिल्मों ने वर्ल्डवाइड मिलकर करीब 4,380.49 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया है. ऑडियंस को अब लंबी कहानियों से कोई दिक्कत नहीं है, बस कंटेंट में दम होना चाहिए. यही वजब है कि अब फिल्ममेकर्स भी बिना किसी टेंशन के बड़ी और लंबी कहानियां दर्शकों के सामने ला रहे हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

‘पठान’ और ‘जवान’ से काफी बड़ी होगी ‘किंग’

अगर हम शाहरुख खान की पिछली फिल्मों के हिसाब-किताब से देखें तो ‘किंग’ का रनटाइम काफी लंबा लग रहा है. साल 2023 में आई उनकी फिल्म ‘पठान’ 2 घंटे 26 मिनट की थी. इसके बाद रिलीज हुई ‘जवान’ 2 घंटे 49 मिनट और ‘डंकी’ 2 घंटे 41 मिनट की रही थी. इन तीनों फिल्मों ने ही बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की थी. अब अगर ‘किंग’ सच में 3 घंटे 17 मिनट की होती है, तो ये ‘पठान’ से करीब 51 मिनट ज्यादा लंबी फिल्म होगी. मजे की बात ये है कि इन दोनों ही फिल्मों को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं, जो इस बार स्टोरी को काफी डिटेल में ऑडियंस के सामने रखने की तैयारी में हैं, जो किसी सरप्राइज से कम नहीं है.

बड़ी स्टारकास्ट और रिलीज डेट का इंतजार

बता दें, ‘किंग’ फिल्म में पहली बार शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं. उनके अलावा दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी और जयदीप अहलावत जैसे दमदार एक्टर्स भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे. इतनी बड़ी स्टारकास्ट होने की वजह से हर एक किरदार को प्रॉपर स्क्रीन टाइम देने के लिए मेकर्स ने फिल्म का रनटाइम थोड़ा लंबा रखा है. वहीं, ‘वॉर’ और ‘पठान’ जैसी ब्लॉकबस्टर एक्शन फिल्में दे चुके डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद इस प्रोजेक्ट को डायरेक्ट कर रहे हैं. रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, ये धमाकेदार फिल्म 24 दिसंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More