App

‘तुम बम फेंको, हम प्यार बांटेंगे...’, मिल रही धमकियों के बीच दिलजीत दोसांझ ने मुंबई कॉन्सर्ट में जमाया रंग, स्टेट पुलिस की जमकर की तारीफ

बेहतरीन पंजाबी सिंगर और दमदार एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने लाइव कॉन्सर्ट को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं. इसी बीच उनके उनको बम से उड़ाने की धमकियां भी मिल रही हैं, लेकिन दिलजीक इन धमकियों से डरने वाले थोड़ी हैं. मुंबई कॉन्सर्ट के दौरान उन्होंने इस बारे में खुलकर बात की और साथ ही मुबंई पुलिस की भी जमकर तारीफ की.

‘तुम बम फेंको, हम प्यार बांटेंगे...’, मिल रही धमकियों के बीच दिलजीत दोसांझ ने मुंबई कॉन्सर्ट में जमाया रंग, स्टेट पुलिस की जमकर की तारीफ
Image Credit: मुंबई कॉन्सर्ट में धमकियों के बीच दिलजीत दोसांझ ने जीता दिल (Social Media)

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ का मुंबई कॉन्सर्ट इस वक्त हर तरफ छाया हुआ है. इसकी वजह सिर्फ उनकी शानदार परफॉर्मेंस नहीं है, बल्कि शो से पहले मिली बम की धमकियां भी हैं. मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में हुए इस लाइव शो के दौरान दिलजीत ने इन धमकियों पर खुलकर अपनी बात रखी. उन्होंने साफ कहा कि लोगों को डराकर उनके शो में आने से रोकने की कोशिश हो रही है, लेकिन इससे उनका हौसला कम नहीं होगा. इस दौरान दिलजीत ने मशहूर शायर राहत इंदौरी की लाइनें भी सुनाईं. इसी दौरान उनकी एक बात ने वहां मौजूद हर इंसान का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया.

कॉन्सर्ट के बीच में ऑडियंस से बात करते हुए दिलजीत ने कहा कि उन्हें बम से उड़ाने की धमकी दी जा रही है. इसके पीछे का मकसद सिर्फ लोगों के मन में डर बैठाना और उन्हें शो में आने से रोकना है. उन्होंने स्टेज से कहा, ‘आमची मुंबई! दिलजीत को बम से उड़ा देंगे. वाह! इनका मकसद यही है कि दिलजीत के शो में लोग न आएं. उनको डरा दिया जाए, धमका दिया जाए और किसी भी तरीके से रोक दिया जाए’. इसके बाद सिंगर ने राहत इंदौरी की मशहूर गजल की लाइनें पढ़ते हुए कहा, ‘बारूदों का मौसम है शहरों में, गांव चलो, ये अमरूदों का मौसम है’. उनकी इस बात ने सबका दिल जीत लिया.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

मुंबई पुलिस की तारीफ और गांव की मिट्टी का जिक्र

दिलजीत ने ये भी कहा, ‘आप बेशक बम फेंको, लेकिन मेरी तरफ से फिर भी आपको प्यार है’. दिलजीत ने अपने कॉन्सर्ट में मौजूद लोगों के साथ-साथ बाहर इंतजार कर रहे फैंस का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की पूरी खबर है कि जितने लोग अंदर हैं, उतने ही लोग बाहर भी फंसे हुए हैं. टाइट सिक्योरिटी चेक की वजह से लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है. इस पर उन्होंने पुलिस की तारीफ करते हुए कहा, ‘पुलिसवालों की भी मजबूरी है, वो सबको चेक करके भेज रहे हैं. थैंक यू सो मच. मुंबई पुलिस का बहुत-बहुत शुक्रिया’. उन्होंने कहा कि वे पुलिस की जिम्मेदारी समझते हैं.

मेयर ऑफिस और जलसा को भी मिली थी धमकी

उन्होंने अपने म्यूजिक के बारे में बात करते हुए कहा कि उनके गाने गांव की मिट्टी से जुड़े हैं और भले ही किसी को भाषा समझ न आए, लेकिन मिट्टी की खुशबू जरूर महसूस होगी. दिलजीत के इस कॉन्सर्ट से पहले सिक्योरिटी को लेकर काफी टेंशन बढ़ गई थी. दरअसल, 23 अक्टूबर को मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े के ऑफिस को एक धमकी भरा ईमेल मिला था, जिसमें मेयर ऑफिस के साथ अमिताभ बच्चन के घर जलसा और 27 नवंबर को महालक्ष्मी रेसकोर्स में होने वाले दिलजीत के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की बात लिखी थी. इतना ही वहीं इस धमकी भरे ईमेल में ग्रेनेड हमले की धमकी भी दी गई थी.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

बढ़ाई गई सिक्योरिटी और एंट्री गेट

इस खबर के सामने आते ही मुंबई पुलिस और बाकी सिक्योरिटी एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हो गई थीं. मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, बम की धमकी मिलने के बाद कॉन्सर्ट की सिक्योरिटी अरेंजमेंट्स को काफी ज्यादा सख्त कर दिया गया था. पूरे इवेंट में 1500 से ज्यादा प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड्स को तैनात करने की प्लानिंग की गई थी. इसके अलावा फैंस की भीड़ को संभालने और चेकिंग आसान करने के लिए एंट्री गेट की संख्या भी बढ़ा दी गई थी. पहले जहां सिर्फ तीन गेट पर ही चेकिंग होती थी, वहीं इस बार 4 अलग-अलग गेट पर सिक्टोरिटी चेक का इंतजाम था, ताकि हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा सके.

इंदौर शो में भी हुआ था गानों पर विवाद

दिलजीत दोसांझ का ये मुंबई कॉन्सर्ट ऐसे समय पर हुआ है, जब हाल ही में उन्हें इंदौर में अपने कुछ गानों को लेकर बैन का सामना करना पड़ा था. 15 नवंबर को हुए इंदौर कॉन्सर्ट से पहले प्रशासन ने ‘पटियाला पेग’, ‘5 तारा’, ‘केस’ और ‘जट्ट उठे फायर करदा’ जैसे 4 गाने न गाने का आदेश दिया था. तब भी दिलजीत ने राहत इंदौरी का शेर पढ़ा था. दरअसल, चंडीगढ़ के प्रोफेसर डॉक्टर पंडितराव धरेनवर ने शिकायत की थी कि इन गानों में शराब और हथियारों का जिक्र है. शो में पांच 5 से ऊपर के बच्चों की एंट्री थी, इसलिए डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के 22 जुलाई 2019 के पुराने आदेश का हवाला देते हुए इन गानों पर रोक लगाई थी.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More