App

नन्हे फैन को देखते ही पिघला सलमान खान का दिल, झुककर माथे पर किया Kiss; भाईजान का ये अंदाज देख फिदा हुए लोग

सलमान खान का एक प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें भाईजान अपने एक नन्हे फैन को देखकर झुकते हैं और उसके माथे पर प्यार से किस करते हैं. सलमान का यह दिल छू लेने वाला अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है.

नन्हे फैन को देखते ही पिघला सलमान खान का दिल, झुककर माथे पर किया Kiss; भाईजान का ये अंदाज देख फिदा हुए लोग
Image Credit: सोशल मीडिया

बॉलीवुड स्टार सलमान खान अक्सर बच्चों के प्रति अपने लगाव के बारे में बात करते रहे हैं. हाल ही में एयरपोर्ट पर उनके एक बर्ताव से उनके इस सॉफ्ट झलक देखने को मिली. कड़ी सुरक्षा के चलते पैपराजी को उनसे काफी दूर से तस्वीरें लेनी पड़ रही थीं. फिर भी एक्टर एक छोटे फैन से मिलने के लिए रुके और उसके माथे पर प्यार से चूम लिया. उनका यह दिल छू लेने वाला अंदाज अब वायरल हो गया है. सोशल मीडिया पर फैंस इस प्यारे पल की खूब तारीफ कर रहे हैं.

दरअसल, हाल ही में कलिना इलाके में कड़ी सुरक्षा के बीच सलमान खान स्पॉट हुए. इस दौरान एक छोटा बच्चा सुरक्षा घेरा तोड़कर भाईजान के पास पहुंच गया. सलमान ने वहां से जल्दी से आगे निकलने के बजाय रुककर उस बच्चे से बात की, जिससे वह बच्चा बहुत खुश हो गया.

सलमान खान का ये अंदाज देख आप भी हो जाएंगे फैन

शुक्रवार शाम को सलमान को एयरपोर्ट पर अपनी फिल्म 'मातृभूमि' की को-स्टार चित्रांगदा सिंह के साथ देखा गया. ऐसा लग रहा था कि वे प्रमोशन से वापस लौट रहे थे. एक्टर के साथ भारी सुरक्षा बल मौजूद था और पैपराजी ने दूर से ही उनकी तस्वीरें लीं. हालांकि, एक बहुत ही प्यारा पल तब देखने को मिला जब सलमान तस्वीरें खिंचवा रहे थे. तभी एक छोटे फैन ने उनसे मिलने की इच्छा जताई और सलमान ने उसे अपने पास बुला लिया. वह छोटा बच्चा दौड़ते हुए सुपरस्टार के पास पहुंचा, जिसे देखकर सलमान के चेहरे पर मुस्कान आ गई.

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

 

जैसे ही नन्हा लड़का पास आया, सलमान उसे प्यार से मिलने के लिए झुके. बच्चे ने प्यार से आगे आया तो सलमान ने उसके माथे पर चूम लिया. एक्टर से मिलकर वह छोटा बच्चा बहुत खुश नजर आया. इसके बाद सलमान अपनी कार की ओर बढ़ गए. इस प्यारे से पल ने इंटरनेट पर सबका दिल जीत लिया. एक फैन ने लिखा, 'सुनहरे दिल वाले अल्फा.' दूसरे ने कमेंट किया, 'बच्चों के साथ सलमान को देखना मुझे सबसे ज्यादा पसंद है.' एक फैन ने लिखा, 'वह हमेशा बच्चों के साथ बहुत अच्छे से पेश आते हैं.'  एक और यूजर ने कमेंट किया, 'वह कितने नेक इंसान हैं, सोचिए अगर उनके अपने बच्चे होते तो कैसा होता.'

कब आएगी फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस'

हाल ही में सलमान 'कॉफी विद करण' के सीजन 9 में शामिल हुए. इस एपिसोड के दौरान एक्टर ने माना कि वह पिता बनना चाहते हैं और कहा, 'मैं भी आगे चलकर बच्चे चाहता हूं. यह सबसे बेहतरीन बात है और जब आपके बच्चे हुए थे तो मुझे बहुत खुशी हुई थी. इसलिए आप कभी यह नहीं कह सकते कि आप अकेले हैं. आपके पास दो प्यारे बच्चे हैं.'

सलमान अपनी आने वाली फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 2020 के गलवान घाटी संघर्ष से प्रेरित है. इस वॉर ड्रामा में सलमान एक आर्मी ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म में उनके अलावा जेसन थाम, हीरा सोहल, अनूप बिक्रम शाही, जेन शॉ, अभिलाष चौधरी और यशपाल शर्मा जैसे कलाकार भी नजर आएंगे. यह फिल्म 4 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Swati Singh

Swati Singh

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो