)
कांग्रेस पार्टी ने परिसीमन बिल के नए ड्राफ्ट का विरोघ करते हुए उसमें भी कई खामियां गिनाते हुए संसद में इस बिल के विरोध करने का ऐलान किया है. संसद में मोदी सरकार के फैसलो को काउंटर करने के लिए शनिवार को बुलाई गई बैठक में कई दल अनुपस्थित रहे. बैठक खत्म होने के बाद कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत से संसद में इस बिल का विरोध करेगी. खरगे ने ये भी कहा कि सरकार लोकतंत्र और संविधान दोनों को खत्म करना चाहती है. इसलिए इस तरह से मनमाने फैसले ले रही है.
मोदी सरकार की तैयारियों पर भड़के खरगे ने कहा कि परिसीमन बिल से लोकतंत्र अपने आप खत्म हो जाएगा. इस बिल से देश का नुकसान होगा. इस बिल से एससी-एसटी का नुकसान होगा. ये लोग (सत्ता पक्ष) सत्ता को हमेशा अपने पास रखने के लिए इस तरह का हथकंड़ा अपना रहे हैं.