App

परिसीमन के बाद बदलेगा MP का सियासी नक्शा: 29 से बढ़कर 44 हो सकती हैं लोकसभा सीटें, आमने-सामने आई कांग्रेस और BJP

केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन विधेयक पेश किए जाने के बाद मध्य प्रदेश में लोकसभा सीटें 29 से बढ़कर 44 और विधानसभा सीटें 230 से बढ़कर 280 हो सकती हैं. इससे महिला उम्मीदवारों को लगभग 93 सीटों पर मौका मिल सकेगा.

परिसीमन के बाद बदलेगा MP का सियासी नक्शा: 29 से बढ़कर 44 हो सकती हैं लोकसभा सीटें, आमने-सामने आई कांग्रेस और BJP
Image Credit: परिसीमन के बाद बदलेगा MP का सियासी नक्शा

सरकार द्वारा प्रस्तावित परिसीमन बिल पेश होने के बाद मध्य प्रदेश का सियासी नक्शा पूरी तरह बदल सकता है. फिलहाल MP में 29 लोकसभा और 230 विधानसभा सीटें हैं. बताया जा रहा है कि परिसीमन के बाद लोकसभा सीटों की संख्या बढ़कर 44 और विधानसभा सीटों की संख्या 280 तक पहुंच सकती है. हालांकि, सीटों की अंतिम संख्या आधिकारिक परिसीमन आदेश के बाद ही तय होगी. वहीं 2023 में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से महिलाओं को 33% आरक्षण मिलेगा.

93 सीटें महिलाओं को हो सकती हैं आरक्षित

इस बदलाव के साथ नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करने का रास्ता भी साफ हो सकता है. संसद द्वारा वर्ष 2023 में पारित इस अधिनियम के तहत लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान है. यह आरक्षण परिसीमन (डिलिमिटेशन) के बाद लागू होगा. अनुमानों के अनुसार, मध्य प्रदेश में 44 लोकसभा सीटों में से लगभग 15 सीटें और 280 विधानसभा सीटों में से लगभग 93 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो सकती हैं. इससे राज्य की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने और नए राजनीतिक चेहरों को अवसर मिलने की संभावना है.

BJP- कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी शुरू

इस मुद्दे को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है. कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि, महिला आरक्षण के नाम पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार महिलाओं को भी धोखा दे रही है और देश को भी धोखा दे रही है. परिसीमन बिल को महिलाओं के बिल से जोड़कर बता रही है, जबकि पूरे विपक्ष ने कांग्रेस पार्टी ने मिलकर महिला आरक्षण का साथ दिया है और महिला आरक्षण बिल लाए हैं. लेकिन परिसीमन का जो बिल है, वो अलग है, जिस पर लगातार राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर रही है.  लेकिन आने वाला समय बताएगा कि किस तरीके से ये बिल पास होगा और इसमें क्या-क्या विसंगतियां हैं, वो भी सामने आएंगी. लेकिन महिलाओं के नाम पर राजनीति करना भारतीय जनता पार्टी को अब छोड़ देना चाहिए, क्योंकि इस देश की महिलाएं और इस देश का हर वर्ग भारतीय जनता पार्टी की रीति और नीति को समझ चुका है.

परिसीमन के बाद जो नई स्थिति बनेगी- बीजेपी

वहीं BJP प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा कि,  भारतीय जनता पार्टी का दृढ़ संकल्प है कि नारी शक्ति को संसद और विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व मिलना ही चाहिए. इसीलिए सरकार द्वारा नारी वंदन अधिनियम पास किया गया और परिसीमन बिल के माध्यम से इसको लागू भी किया जाएगा. विधानसभा, लोकसभाओं की सीटें बढ़ने से अधिक प्रतिनिधित्व मिलेगा. मध्यप्रदेश की जनता ने उनतीस की उनतीस सीटें भाजपा को दी हैं. परिसीमन के बाद जो नई स्थिति बनेगी, फिर सभी सीटें भारतीय जनता पार्टी जीतेगी और मध्यप्रदेश में सरकार भी भाजपा की ही बनेगी. भारतीय जनता पार्टी इस अधिनियम के माध्यम से नारी शक्ति और जनता को बड़ी सौगात देने जा रही है.
 

रंजन भगत की रिपोर्ट
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Ranjana Kahar

Ranjana Kahar

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More