App

पेरू में भारतीय शख्स पर 30 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग: पहले चलती गाड़ी घेर बरसाईं गोलियां, फिर सोना-गहने लूट भागे आरोपी

पेरू में चलती गाड़ी में एक भारतीय शख्स और उसके साथ मौजूद एक महिला पर जानलेवा हमला किया गया. हमलावरों ने शख्स की गाड़ी से बैग, सूटकेस और एक ब्रीफकेस लूट लिए. आरोपियों के खिलाफ पुलिस जांच में जुटी है.

पेरू में भारतीय शख्स पर 30 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग: पहले चलती गाड़ी घेर बरसाईं गोलियां, फिर सोना-गहने लूट भागे आरोपी

Peru Attack On India: साउथ अमेरिका के पेरू में एक भारतीय शख्स के साथ लूटपाट और जानलेवा हमला हुआ है. बताया जा रहा है कि यहां के कैलाओ इलाके में कोस्टा वर्डे के पास हथियारों से लैस नकाबपोश बंदूकधारियों ने लूटपाट करते हुए शख्स की गाड़ी पर 30 से ज्यादा बार गोलियां चलाईं. हादसे में भारतीय शख्स के साथ एक पेरू की महिला घायल हो गई.    

आरोपी हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद सोने के गहनों से भरे बैग और सूटकेस लेकर भाग गए. वहीं, यह हमला शुक्रवार सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर हुआ. पेरू की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हथियारबंद लोगों के एक ग्रुप ने उनकी काली SUV को रोकने और उसे भागने से रोकने के लिए कई गाड़ियों का इस्तेमाल किया.

चलती गाड़ी पर किया हमला

पेरू के न्यूजपेपर 'एल कोमर्सियो' ने घटना की फुटेज में दिखाया कि हुडी पहने कुछ बंदूकधारी गाड़ी को घेरे हुए थे और बार-बार शख्स के शरीर और खिड़कियों पर गोलियां चला रहे थे. हमलावरों ने गाड़ी में टक्कर भी मारी और जबरदस्ती उसके दरवाजे खोल बैग, सूटकेस और एक ब्रीफकेस लूट लिए. कैलाओ पुलिस रीजन के हेड जनरल ओल्गर बेनावाइड्स ने इसे लूटपाट और मारपीट का मामला बताया है. उन्होंने घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई है. वहीं, घायल ड्राइवर का इलाज एक लोकल क्लिनिक में चल रहा है..   

पहले से की थी लूटपाट की प्लानिंग

पुलिस को शक है कि आरोपियों मे हमले से पहले पीड़ितों का पीछा किया गया था. बेनावाइड्स के मुताबिक, लूटपाट की यह घटना पहले से प्लानिंग की गई थी और हमलावरों ने पीड़ितों को घेरने के लिए कई गाड़ियों का इस्तेमाल किया था. 'एल कोमर्सियो' के मुताबिक, पुलिस ने कहा,' पीड़ितों को मार्क किया गया था, उनका पीछा किया गया था. यह साफतौर से प्लान की हुई घटना थी, जिसे हम अच्छे से देख पा रहे हैं. लूटपाट की उनकी यह योजना साफ दिख रही है.' पुलिस ने बताया कि चोरी हुए सामान में ज्वेलरी और सोने की ईंटें थीं. हालांकि, पुलिस ने ऑफिशियली कन्फर्म नहीं किया है कि बैग में क्या था.

गाड़ियों को किया जा रहा ट्रैक

पुलिस रीजन के हेड जनरल ओल्गर बेनावाइड्स ने 'टीवी पेरू' के साथ बातचीत में बताया,' हम इस केस को मारपीट और लूट के तौर पर देख रहे हैं. यही जांच का तरीका है. हम यह पता लगाने के लिए जांच जारी रखेंगे कि गाड़ी के अंदर क्या था क्योंकि तस्वीरों में हम अपराधियों को लूट का सामान लेकर भागते हुए देख सकते हैं.' जांच करने वालों को यह भी पता चला कि हमलावरों ने भागते समय कोस्टा वर्डे के निचले हिस्से में मोबाइल फोन फेंक दिए थे. पुलिस ने कहा कि स्पेशलिस्ट लोग हमले से पहले हुई बातचीत का पता लगाने के लिए डिवाइस रिकवर करेंगे. अधिकारियों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया है, सर्विलांस फुटेज की जांच की है और उन गाड़ियों को ट्रैक किया है, जिनका इस्तेमाल लूट में हुआ माना जा रहा है.  

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shruti Kaul

Shruti Kaul

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More