App

'हमारा हौसला बुलंद, हम वादा पूरा करने वाले लोग...', परिसीमन बिल को लेकर पीएम मोदी का वीडियो पोस्ट

पीएम मोदी का वीडियो पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. क्या कहा पीएम मोदी ने अपने वीडियो संदेश में आइए बताते हैं.

'हमारा हौसला बुलंद, हम वादा पूरा करने वाले लोग...', परिसीमन बिल को लेकर पीएम मोदी का वीडियो पोस्ट

संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को तत्काल नारी वंदन अधिनियम के प्रावधानों का जल्द से जल्द लाभ दिलाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए पीएम मोदी ने वीडियो संदेश भेजकर बड़ा बयान दिया है. पीएम मोदी ने अपने वीडियो संदेश में कहा है कि हम लोग वादा पूरा करने वाले लोग हैं, हमारा हौसला बुलंद है, हमारी हिम्मत अटूट है. इसलिए हम लोग महिलाओं को उनका हक दिलाने जा रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर अपना जो वीडियो पोस्ट किया उसमें उन्होंने आगे यह भी कहा, 'महिलाओं को उसका जायज हक दिलाने से मुझे विपक्ष रोक नहीं पाएगा.' 

महिला आरक्षण पर संदेश

53 सेकेंड के वीडियो संदेश में पीएम मोदी ने कहा, 'देश की महिलाओं को उनकी उचित भागीदारी दिलाने की लड़ाई कई सालों से चल रही है. माताओं-बहनों का आशीर्वाद हमारे साथ है. हम हर रुकावट को खत्म करके महिलाओं को उनका हक दिलाकर रहेंगे.'

अप्रैल में बिल गिरने पर पीएम मोदी ने क्या कहा था?

पीएम मोदी ने 18 अप्रैल को कहा था, 'मैं देश की हर नारी को विश्वास दिलाता हूं, हम महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाले हर रुकावट को खत्म करके रहेंगे, हटाकर के रहेंगे. हमारा हौसला भी बुलंद है, हमारी हिम्मत भी अटूट है और हमारा इरादा भी अडिग है. महिला आरक्षण का विरोध करने वाली पार्टियां, ये देश की नारी शक्ति को संसद और विधानसभाओं में उनकी भागीदारी बढ़ाने से कभी भी रोक नहीं पाएंगे, सिर्फ वक्त का इंतजार है. BJP-NDA का संकल्प अक्षुण्ण है. कल हमारे पास संख्याबल नहीं था, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि हम हार गए. हमारा आत्मबल अजेय है. हमारा प्रयास थमेगा नहीं. हमारे पास आगे अभी और मौके आएंगे, हमें आधी आबादी के सपनों के लिए, देश के भविष्य के लिए, इस संकल्प को पूरा करना ही है.'

बिल के नए ड्राफ्ट पर माने कई विपक्षी दल

परिसीमन बिल और लोकसभा एवं विधानसभा में महिलाओं के आरक्षण से जुड़े ड्राफ्ट में तहत लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या बढ़ाकर 850 और राज्य विधानसभाओं की अधिकतम सदस्य संख्या 650 करने का प्रावधान  है. इसके साथ ही अब नए परिसीमन के बाद निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं और सीटों के आवंटन को वर्ष 2051 तक यथावत रखने का प्रस्ताव है.

विपक्ष की बैठक में नहीं पहुंची डीएमके और एनसीपी (SP)

इस बीच बीजेपी की रणनीति को काउंटर करने के लिए बुलाई गई इंडिया ब्लॉक की बैठक में एनसीपी (शरदचंद पवार) और डीएमके नहीं पहुंचीं. दोनों दलों ने महिलाओं को आरक्षण का लाभ दिलाने के लिए परिसीमन बिल को समर्थन देने का ऐलान किया है. 

नए-नए डेवलपमेंट्स के बीच पीएम मोदी की इस वीडियो पोस्ट ने विपक्ष की धुकधुकी बढ़ा दी है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Shwetank Ratnamber

Shwetank Ratnamber

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More