)
सिद्धार्थ आनंद की आने वाली एक्शन थ्रिलर फिल्म 'किंग' के दूसरे गाने 'डैडी कूल' में एक्टर शाहरुख खान और करीना कपूर खान 15 साल बाद फिर से पर्दे पर एक साथ नजर आए हैं. बोनी एम (Boney M) के मशहूर गाने को बॉलीवुड अंदाज में पेश करने वाले इस शानदार डांस नंबर में दोनों खूब आकर्षण बने हुए हैं.
यह गाना 'तू मिल जाए' के बाद आया है, जो शाहरुख और दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया एक रोमांटिक ट्रैक है. ये दोनों गाने मिलकर 'किंग' के अलग-अलग अंदाज की झलक दिखाई है. यह फिल्म 24 दिसंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
'डैडी कूल' में शाहरुख और करीना की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री फिर से देखने को मिली है, जिसमें दोनों स्टार्स वैभवी मर्चेंट द्वारा कोरियोग्राफ किए गए एक डांस सीक्वेंस में परफॉर्म करते नजर आते हैं. इस ट्रैक को मेटा के प्रमुख इवेंट 'हाउस ऑफ इंस्टाग्राम 2026' में पेश किया गया, जिसमें 700 से ज़्यादा कंटेंट क्रिएटर्स शामिल हुए थे.
इंस्टाग्राम पर गाना शेयर करते हुए शाहरुख ने लिखा, 'बेबो के साथ वापसी... गाना 'ओल्ड स्कूल' है... लेकिन फिर भी कूल है!'
बोनी एम (Boney M) के इसी नाम के ग्लोबल हिट गाने से प्रेरित इस नए वर्जन को सचिन-जिगर ने कंपोज किया है. इस गाने को अरिजीत सिंह और शिल्पा राव ने गाया है, जबकि इसके हिंदी बोल कुमार ने लिखे हैं. यह गाना जी म्यूजिक कंपनी और टी-सीरीज के यूट्यूब चैनलों पर मौजूद है. शाहरुख और करीना इससे पहले 2001 की फिल्मों 'अशोका' और 'कभी खुशी कभी गम' में एक साथ नजर आ चुके हैं. 2011 की फिल्म 'रा.वन' (Ra.One) में वे आखिरी बार किसी बड़ी फिल्म में एक साथ दिखे थे.
इससे पहले शाहरुख खान के लिए बर्थडे पर करीना कपूर ने पोस्ट कर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दिया था. बेबो ने दोनों की एक डांस मूव से जुड़ी एक फोटो शेयर की. बेबो ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था, 'जन्मदिन मुबारक हो किंग. किंगडम के हमेशा के लिए शासक. चलो साथ में डांस करते हैं. इंतजार नहीं कर सकती.'
इस साल 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली 'किंग' में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी उनके साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी. इस ड्रामा की कास्ट में अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी और राघव जुयाल भी शामिल हैं.
शाहरुख के 61वें जन्मदिन के मौके पर, 'किंग' के मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना 'तू मिल जाए' रिलीज किया, जिसमें शाहरुख और दीपिका पादुकोण हैं. अरिजीत सिंह की आवाज में इस रोमांटिक गाने में एड शीरन का खास रैप स्टाइल भी है, जिन्होंने इंग्लिश रैप भी लिखा है. सचिन-जिगर के संगीत वाले इस गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं.
अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर गाना पोस्ट करते हुए किंग खान ने लिखा, "प्यार का यह दौर किस्मत वालों को मिलता है, जहां बारूद की खुशबू के बीच गुलाब खिलते हैं. प्यार और दूसरी लड़ाइयों का. इस दिसंबर, 'लव लाइक अ किंग', 'तू मिल जाए' गाना अभी आ रहा है. किंग सिनेमाघरों में 24 दिसंबर 2026."
(आईएएनएस इनपुट के साथ)