App

'करुणा की कमी ही दुनिया की हर समस्या की जड़', दिल्ली में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत- अब दुनिया को देने की बारी भारत की

RSS चीफ का मानना है कि दुनिया भर की समस्याओं की मुख्य वजह 'मैं और मेरा' वाली सोच है और इसका हल सिर्फ 'करुणा' में छिपा है. उन्होंने कैलाश सत्यार्थी की बुक 'करुणानायक राम' के लॉन्च इवेंट में भगवान श्रीराम के दयालु और करुणावान व्यक्तित्व पर जोर दिया.

'करुणा की कमी ही दुनिया की हर समस्या की जड़', दिल्ली में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत- अब दुनिया को देने की बारी भारत की
Image Credit: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने करुणा का महत्व समझाया.

RSS चीफ  डॉ. मोहन भागवत ने तेजी से बढ़ रहे स्वार्थ, अहंकार और दुनिया भर में जारी लड़ाई पर चिंता जताई है. उन्होंने देश और दुनिया की हर बड़ी समस्या की असली जड़ 'करुणा की कमी' को बताया है. उनका मानना है कि मौजूदा वक्त में पूरी दुनिया में करुणा को फैलाने यानी 'ग्लोबलाइजेशन ऑफ कम्पैशन' की बहुत जरूरत है.

मोहन भावगत, नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी की किताब 'करुणानायक राम' का विमोचन कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे. यह कार्यक्रम जनपथ स्थित डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित हुआ. अपने संबोधन में उन्होंने कहा, चाहे कोई समस्या देश की हो या विदेश की, अतीत की हो, वर्तमान की हो या भविष्य की, सबकी जड़ एक ही जगह है और वह है करुणा का अभाव. उन्होंने आगे कहा कि मैंने 'करुणा के वैश्वीकरण' का विचार पहली बार कैलाश जी से सुना और आज इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है.

भगवान राम और रावण के बीच का फर्क समझाया

मोहन भागवत ने रामायण का उदाहरण देकर भगवान राम और रावण के बीच का फर्क  समझाया. उनका कहना है कि रावण में अहंकार कूट-कूटकर भरा था, जबकि भगवान राम करुणा की जीती-जागती मिसाल थे. 'मैं और मेरा' की सोच से आगे न बढ़ पाना ही असली अहंकार है. इंसान इस दायरे से बाहर इसलिए नहीं निकल पाता, क्योंकि वह परम सत्य को महसूस नहीं कर पाता. भागवत ने आगे कहा, दुनिया में जितने भी युद्ध और झगड़े हो रहे हैं, वे इसी 'मैं और मेरा' वाली छोटी सोच की देन हैं.

इंसान और जानवर में क्या फर्क है?

भागवत ने इंसानी स्वभाव को लेकर कहा, आखिर इंसान को जानवर से अलग क्या बनाता है? जैविक रूप से देखा जाए तो इंसान भी एक जानवर ही है, जिसमें वही बुनियादी प्रवृत्तियां होती हैं, लेकिन इंसान के भीतर एक ऐसा खास गुण है जो उसे अलग बनाता है, और वह गुण 'करुणा' है. उनका मानना है कि लोग रूप, रंग और व्यवहार में अलग-अलग दिख सकते हैं, लेकिन बुनियादी सच्चाई यह है कि हम सभी भीतर से एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं और एक ही इकाई का हिस्सा हैं. यह एकात्मता ही परम और स्थायी सत्य है. जब तक पूरी दुनिया और पर्यावरण खुशहाल नहीं होंगे, तब तक कोई भी व्यक्ति या देश सही मायने में खुश नहीं रह सकता.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Bhoopendra Rai

Bhoopendra Rai

पत्रकारिता में 9 साल से सक्रिय भूपेंद्र कुमार राय Zee News में सीनियर सब एडिटर के तौर पर न्यूज टीम का हिस्सा हैं, देश विदेशी की खबरें कवर करते हैं. 2017 में ETV Bharat (हैदराबाद) से करियर की शुरुआत करने के बाद वे 2020 में Zee News पहुंचे, जहां 2022 तक काम किया. 2023 में News24 की स्पोर्ट्स टीम को लीड करने का मौका मिला. इसके बाद India Daily Live में बतौर चीफ सब एडिटर स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े. 2024 में दोबारा News24 लौटे और नई स्पोर्ट्स वेबसाइट लॉन्चिंग का अहम हिस्सा रहे. अक्टूबर 2025 में News24 से अलविदा लेकर एक बार फिर Zee News पहुंचे हैं. खेलों में गहरी रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, ओलंपिक गेम्स, हॉकी वर्ल्ड कप समेत बड़े खेल इवेंट को कवर करने का अनुभव है. ब्रेकिंग न्यूज, क्रिकेट एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर अच्छी पकड़ है. जी न्यूज में खेल से जुड़ी खबरों के बाद अब न्यूज टीम के साथ रियलटाइम न्यूज पर काम कर रहे हैं. एक्सप्लेनर और किसी भी मुद्दे पर रिसर्च के साथ उसे आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. आप Bhoopendra.Rai@zeemedia.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facebook से जुड़ सकते हैं.
Read More