)
बॉलीवुड और ग्लैमर की दुनिया का लग्जरी चीजों से बहुत पुराना नाता रहा है. चाहे करोड़ों की गाड़ियां हों या आलीशान बंगले, सितारे हमेशा सबसे अलग दिखना पसंद करते हैं. अब इस लिस्ट में Apple का नया Iphone 18 Pro और Iphone 18 Pro Max भी शामिल हो गया है. देश के आम बाजारों में फोन की बिक्री शुरू होने से पहले ही ये धांसू हैंडसेट कई फिल्मी सितारों के हाथों में नजर आने लगे हैं. कोई फोन के ब्वू कलर की तारीफ कर रहा है, तो किसी को इसका नया बरगंडी शेड बहुत पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर स्टार्स फोन के साथ फोटो शेयर कर रहे हैं.
Apple ने इस बार अपने प्रो मॉडल्स को काफी प्रीमियम लुक दिया है. खासकर इसका ग्लेशियर ब्लू और बरगंडी रंग लोगों को खूब अट्रैक्ट कर रहा है. बॉलीवुड के गलियारों में भी इन्हीं दोनों रंगों की सबसे ज्यादा चर्चा देखने को मिल रही है. कई जाने-माने कलाकारों ने नया फोन हाथ में आते ही तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं. फिल्मी दुनिया के साथ-साथ आम यूजर्स के बीच भी इन नए रंगों को लेकर जबरदस्त माहौल बना हुआ है. हर कोई ये देखना चाहता है कि उनके पसंदीदा सितारे ने इस बार कौन-सा मॉडल और कौन-सा नया शेड अपने लिए चुना है.
बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नए फोन के साथ एक फोटो शेयर की. उन्होंने Iphone 18 Pro Max का ग्लेशियर ब्लू वेरिएंट चुना और फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मेरे वाला ब्लू’. वहीं, उनकी पत्नी और एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख की पसंद बिल्कुल जुदा रही. जेनेलिया ने इस सीरीज का नया बरगंडी रंग चुना है, जो दिखने में बेहद क्लासी लगता है. जेनेलिया की तरह इंडस्ट्री के कई अन्य कलाकारों को भी ये बरगंडी शेड काफी भा रहा है. दोनों की पोस्ट सोशल मीडिया पर फैंस के बीच काफी पसंद की जा रही है.
जेनेलिया के अलावा बॉलीवुड और टीवी जगत की कई मशहूर हस्तियां भी इस नए बरगंडी रंग की मुरीद हो चुकी हैं. एक्ट्रेस नेहा धूपिया और करिश्मा तन्ना ने भी बरगंडी रंग वाले Iphone 18 Pro Max के साथ अपनी-अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं. इन दोनों एक्ट्रेसेस के अलावा भी कई और जाने-माने चेहरों ने इस खास रंग के साथ अपनी सेल्फी पोस्ट की हैं. स्टार्स के इन पोस्ट्स को देखकर उनके फैंस भी इस नए शेड की जमकर तारीफ कर रहे हैं. सेलेब्स के बीच इस रंग का क्रेज देखकर लगता है कि ये इस सीजन का सबसे ट्रेंडी फोन बनने वाला है.
इस महीने की शुरुआत में जब Apple का बड़ा लॉन्च इवेंट ऑर्गेनाइज हुआ था, तब भी बॉलीवुड की मौजूदगी वहां साफ दिखी थी. इस खास मौके पर मशहूर सिंगर एपी ढिल्लों और एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी Apple Park पहुंचे थे. इन दोनों कलाकारों ने ऐपल के सीईओ जॉन टर्नस के साथ खास मुलाकात की थी. सामने आई तस्वीरों में दोनों स्टार्स Apple Chief के साथ बातचीत करते और नए फोन के मॉडल्स को देखते नजर आए. तृप्ति ने इस शानदार एक्सपीरियंस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा था, ‘ऐपल पार्क में एक बेहद यादगार शाम’.
Iphone 18 Pro सीरीज की पहली सेल शुरू होते ही ऐपल स्टोर्स के बाहर जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी. हर साल की तरह इस बार भी दीवानगी ऐसी थी कि लोग रातभर लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे. कुछ फैंस तो अपने शहर में सबसे पहला Iphone 18 Pro Max खरीदने के लिए सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय करके पहुंचे. कीमत की बात करें तो Iphone 18 Pro के 256 जीबी मॉडल की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये है, जबकि Iphone 18 Pro Max 1,79,900 रुपये से शुरू होता है. कंपनी ने इन्हें ब्लैक, सिल्वर, ग्लेशियर और बरगंडी रंग में उतारा है.