SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

श्वेत तोमर Out? शहजाद पूनावाला से कथित हाथापाई के बाद मेकर्स का बड़ा एक्शन, शो से एग्जिट की खबर

Rise & Fall Season 2: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ अपने प्रीमियर के बाद से ही सुर्खियों में है. अब शो के नए प्रोमो में श्वेत तोमर और शहजाद पूनावाला के बीच कथित हाथापाई ने माहौल गरमा दिया है. इस घटना के बाद श्वेत के एविक्शन की खबरें भी वायरल हैं. आइए बताते हैं पूरे मामले के बारे में.

Written By Jyoti Rajput
Published: Sep 27, 2026, 01:59 PM IST | Updated: Sep 27, 2026, 02:23 PM IST
Image Credit: Rise And Fall 2: शहजाद पूनावाला और श्वेत तोमर की कथित हाथापाई हुई.
Join

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' के नए प्रोमो ने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी है. प्रोमो में कंटेस्टेंट श्वेत तोमर और शहजाद पूनावाला के बीच तीखी बहस के बाद हाथापाई होती नजर आ रही है. वीडियो सामने आने के बाद शो को लेकर ऑडियंस की दिलचस्पी और बढ़ गई है. खास बात ये है कि इस झड़प के बाद श्वेत तोमर के शो से बाहर होने की खबरें भी तेजी से वायरल हो रही हैं. हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से श्वेत तोमर के कथित एविक्शन को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है. ऐसे में ऑडियंस के बीच सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि आखिर इस विवाद के बाद शो में क्या कार्रवाई होगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्वेत तोमर और शहजाद के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई थी, जो देखते ही देखते काफी बढ़ गई.

सोशल मीडिया पर ये दावा किया जा रहा है कि इसी दौरान श्वेत ने कथित तौर पर शहजाद पर पीछे से हमला किया. रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि शहजाद इस फिजिकल झड़प में शामिल नहीं थे और घटना के दौरान उनका कुर्ता तक फट गया. हालांकि, इस पूरे मामले से जुड़ी कई बातें फिलहाल रिपोर्ट्स और सामने आए प्रोमो पर बेस्ड हैं. असल में विवाद की शुरुआत किस बात से हुई और घटना के दौरान पूरा मामला क्या था, इसकी तस्वीर आने वाले एपिसोड में ज्यादा साफ हो सकती है.

क्या श्वेत तोमर हुए शो से बाहर?

झड़प का प्रोमो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें तेज हो गई कि श्वेत तोमर को 'राइज एंड फॉल 2' से बाहर कर दिया गया है. लेकिन फिलहाल इसे पक्की खबर नहीं कहा जा सकता, क्योंकि शो के मेकर्स की ओर से उनके एविक्शन की कोई ऑफिशियल खबर नहीं आई है. यही वजह है कि ऑडियंस के बीच सस्पेंस बना हुआ है. रियलिटी शो में विवाद और टकराव कोई नई बात नहीं है, लेकिन जब मामला फिजिकल झड़प तक पहुंच जाए, तो ऑडियंस ये जानना चाहती है कि रूल्स के मुताबिक, मेकर्स क्या फैसला लेते हैं. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि अगले एपिसोड में श्वेत शो में नजर आते हैं या नहीं.

15 कंटेस्टेंट, एक बड़ा मुकाबला

‘राइज एंड फॉल 2’ में इस बार कुल 15 कंटेस्टेंट हिस्सा ले रहे हैं. इनमें गौतम गुलाटी, कायरा अनु, करण पटेल, प्रियंका चाहर चौधरी, शहजाद पूनावाला, स्वरा भास्कर, इरीना रुदाकोवा, अनीश भगत, सारा गुरपाल, निहारिका तिवारी, श्वेत तोमर, काजल राघवानी, राज ग्रोवर, मनीष कश्यप और तेज प्रताप यादव शामिल हैं. शो का फॉर्मेट रूलर वर्सेस वर्कर’ है, जिसमें कंटेस्टेंट्स को पेंटहाउस और बेसमेंट में बांटा जाता है. श्वेत तोमर ने करण पटेल और निहारिका तिवारी के साथ शो में एंट्री ली थी. श्वेत और करण को पेंटहाउस में जगह मिली, जबकि निहारिका को बेसमेंट में भेजा गया.

अब आगे क्या होगा?

‘राइज एंड फॉल 2’ को इस बार एक्स इंडियन क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं. 26 सितंबर को सीजन के प्रीमियर के बाद से ही शो में होने वाली झड़प चर्चा में हैं और श्वेत-शहजाद की कथित झगड़े ने इसमें नया ट्विस्ट जोड़ दिया है. फिलहाल श्वेत तोमर के बाहर होने की पक्की खबर का इंतजार है. ऐसे में लोगों की नजर अब आने वाले एपिसोड पर टिकी है, जहां इस विवाद की पूरी कहानी सामने आ सकती है. क्या श्वेत तोमर को शो में रहने का मौका मिलेगा या फिर इस झड़प का उन्हें बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा, इसका जवाब अगले एपिसोड में ही मिलेगा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES