Rise and Fall Season 2: एमएक्स प्लेयर के शो राइज एंड फॉल 2 के दूसरे ही एपिसोड में शहजाद पूनावाला और स्वेत तोमर के बीच हाथापाई हो गई, जिसके बाद स्वेत को बाहर कर दिया गया. हालांकि, शहजाद ने मेकर्स से अपील की कि वो स्वेत को माफ कर दें और किसी नए लड़के का काम या रोजी-रोटी न छीनें.
Rise & Fall Season 2: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ अपने प्रीमियर के बाद से ही सुर्खियों में है. अब शो के नए प्रोमो में श्वेत तोमर और शहजाद पूनावाला के बीच कथित हाथापाई ने माहौल गरमा दिया है. इस घटना के बाद श्वेत के एविक्शन की खबरें भी वायरल हैं. आइए बताते हैं पूरे मामले के बारे में.