SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रणवीर सिंह का बड़ा संकल्प: 3000 करोड़ कमाने के बाद शिक्षा से संवारेंगे 1000 बेटियों की जिंदगी; लालबागचा राजा से लिया आशीर्वाद

Ranveer Singh Seva Sankalp Abhiyan: 3000 करोड़ की ब्लॉकबस्टर देने के बाद रणवीर सिंह ने लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे. बप्पा का आभार जताते हुए उन्होंने एक ऐसा संकल्प लिया, जिसने सबका दिल जीत लिया. प्रधानमंत्री मोदी से जुड़ी एक खास पहल के तहत रणवीर ने समाज की बेटियों के लिए एक बड़ा कदम उठाया. चलिए बताते हैं क्या है पूरी खबर.

Written By Vandana Saini
Published: Sep 18, 2026, 09:22 AM IST | Updated: Sep 18, 2026, 09:47 AM IST
Image Credit: 1000 बेटियों के लिए रणवीर सिंह ने लिया बड़ा संकल्प (स्क्रीनग्रैब AI)
Join

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इस समय कामयाबी के सातवें आसमान पर हैं. उनकी फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते हुए पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया. इन दोनों फिल्मों ने मिलकर 3000 करोड़ से भी ज्यादा की बंपर कमाई की. करियर के एक धीमे और मुश्किल दौर के बाद आई इस जबरदस्त कामयाबी ने रणवीर को इंडस्ट्री का नया सुपरस्टार बना दिया. इस हिस्टोरिकल सक्सेस  और जिंदगी में आई खुशियों के लिए भगवान का शुक्रिया अदा करने रणवीर सिंह सीधे विघ्नहर्ता गणपति बप्पा की शरण में पहुंचे.

बीती रात रणवीर सिंह मुंबई के सबसे मशहूर और ऐतिहासिक गणेश पंडाल लालबागचा राजा पहुंचे. वे बेहद सादगी भरे अंदाज में व्हाइट शर्ट और पैंट में बप्पा के दर्शन करने पहुंचे. वहां उन्होंने मत्था टेककर आशीर्वाद लिया और साथ ही एक बहुत नेक और बड़ा संकल्प भी उठाया. इस खास मौके पर उन्होंने मीडिया से खुलकर बात की. इस बातचीत के दौरान रणवीर सिंह ने बप्पा के सामने ली गई अपनी उस खास प्रतिज्ञा के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि सक्सेस के बाद समाज को कुछ वापस लौटाना उनका सबसे बड़ा मकसद और फर्ज है.

1000 बेटियों की पढ़ाई का जिम्मा

रणवीर सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 साल पूरे होने की खुशी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू किया गया है. इसी अभियान से जुड़कर उन्होंने 1000 बेटियों की पढ़ाई-लिखाई का पूरा जिम्मा उठाने का फैसला किया है. रणवीर ने कहा कि लालबागचा राजा के दर्शन करके उन्हें बहुत सुकून मिला. पिछला साल उनके और उनके पूरे परिवार के लिए बप्पा की दया से बेहद शानदार और खुशियों से भरा रहा. इसी वजह से वे बप्पा का आभार जताने और उनके आगे हाथ जोड़ने यहां आए हैं.

हाथ में दीया लिए, भगवा कुर्ता पहने... ओरी ने शुद्ध हिंदी में PM Modi को किया बर्थडे विश; ट्रोल्स को दिए ‘मातृभाषा’ वाले जवाब ने जीता दिल

बप्पा के चरणों में नेक काम का लिया प्रण

अपनी बात आगे बढ़ाते हुए रणवीर ने कहा कि गणेश चतुर्थी का ये पावन पर्व और आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन एक साथ आया है. इस शुभ अवसर पर उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के जरिए 1000 जरूरतमंद बेटियों को शिक्षित करने में मदद का संकल्प लिया है. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस सेवा भाव से बप्पा जरूर प्रसन्न होंगे और उनका आशीर्वाद हमेशा पूरे परिवार पर बना रहेगा. रणवीर का मानना है कि बेटियों को पढ़ाना ही देश और समाज को आगे ले जाने का सबसे मजबूत और सच्चा रास्ता है.

बॉलीवुड सितारे भी जुड़े इस खास अभियान से

‘सेवा संकल्प अभियान’ से केवल रणवीर ही नहीं, बल्कि फिल्म जगत की कई और बड़ी हस्तियां भी जुड़ रही हैं. इस मुहिम में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने भी हिस्सा लिया है और उन्होंने 20 स्कूलों के नए सिरे से निर्माण कराने का संकल्प उठाया है. ये पूरा अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलने वाला है. इस महीने भर के दौरान समाज के तमाम लोग और जानी-मानी हस्तियां आगे आकर अलग-अलग सामाजिक कामों की जिम्मेदारी ले रहे हैं, जिससे जरूरतमंद लोगों की जिंदगी में एक बड़ा और पॉजिटिव बदलाव आ सके.

आने वाली फिल्मों की तैयारी में जुटे रणवीर सिंह

अगर काम की बात करें तो रणवीर सिंह इस समय अपनी आने वाली बड़ी फिल्म ‘प्रलय’  की तैयारियों और शूटिंग में पूरी तरह बिजी हैं. इस फिल्म का डायरेक्शन जय मेहता कर रहे हैं. फिलहाल मुंबई की अलग-अलग लोकेशंस पर इस प्रोजेक्ट की शूटिंग तेजी से चल रही है. इस फिल्म में दर्शकों को रणवीर के साथ साउथ की मशहूर एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन की नई जोड़ी देखने को मिलेगी. ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’  की जबरदस्त कामयाबी के बाद अब फैंस को रणवीर सिंह की इस अगली फिल्म से भी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार उम्मीदें हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES